
'नवाब सिंह यादव ने रात में किया था कॉल, कहा- कॉलेज आ जाओ...' पीड़िता की बुआ ने बताई लखनऊ से कन्नौज आने की पूरी कहानी
AajTak
कन्नौज (Kannauj) रेप केस में पुलिस ने नाबालिग पीड़िता की बुआ को अरेस्ट कर लिया है. वह अपने मायके बिनौरा रामपुर गांव जा रही थी, उसी दौरान आज सुबह पांच बजे पुलिस ने उसे पकड़ लिया. सीओ सदर कमलेश कुमार ने यह जानकारी दी. पुलिस ने जब पीड़िता की बुआ से पूछताछ की तो उसने आरोपी नवाब सिंह यादव (Nawab Singh Yadav) को लेकर कई खुलासे किए.
उत्तर प्रदेश के कन्नौज में पूर्व ब्लॉक प्रमुख नवाब सिंह यादव (Nawab Singh Yadav) को नाबालिग लड़की से रेप के आरोप में गिरफ्तार किया गया था. वह फिलहाल जेल में है. अब आज पुलिस ने पीड़िता की बुआ को भी अरेस्ट कर लिया है. आरोप है कि जब नवाब सिंह यादव ने घटना को अंजाम दिया, उस वक्त पीड़िता की बुआ कमरे के बाहर मौजूद थी, पीड़िता के आवाज लगाने पर भी उसने मदद नहीं की थी.
बता दें कि 11 अगस्त की रात कन्नौज में पूर्व ब्लाक प्रमुख नवाब सिंह यादव ने अपने कॉलेज परिसर में नाबालिग के साथ रेप किया था. इस मामले में पीड़िता की बुआ को भी आरोपी बनाया गया था. वह फरार चल रही थी. पीड़िता की बुआ को पुलिस ने बुधवार की सुबह गिरफ्तार कर लिया और पूछताछ की तो कई अहम जानकारियां सामने आईं.
पुलिस ने पीड़िता की बुआ को उसके मायके रामपुर बिनौरा गांव जाते समय बुधवार की सुबह 5 बजे के करीब गिरफ्तार किया. पुलिस अधीक्षक अमित कुमार आनंद ने बताया कि गिरफ्तार की गई पीड़िता की बुआ आरोपी नवाब सिंह यादव से करीब पांच-छह साल से संपर्क में थी. इन लोगों के बीच फिजिकल रिलेशन भी थे.
यह भी पढ़ें: कन्नौज: पूर्व ब्लॉक प्रमुख नवाब सिंह यादव गिरफ्तार, नाबालिग से रेप के प्रयास का आरोप, BJP ने सपा को घेरा
पूछताछ में महिला ने बताया कि जब पीड़िता मेडिकल के लिए गई थी तो उस समय आरोपी नवाब सिंह यादव के भाई की तरफ से बयान न दर्ज कराने को लेकर लालच दिया गया था और साथ ही कुछ नाम बोलने के लिए कहा गया था, जिससे की जांच डायवर्ट की जा सके.
पूछताछ में पीड़िता की बुआ ने पुलिस के सामने बताईं ये बातें

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










