
नवादा: 6 लोगों को आत्महत्या के लिए उकसाने वाले 7 सूदखोरों के खिलाफ FIR, एक गिरफ्तार
AajTak
नवादा में कर्ज के बोझ तले एक ही परिवार के 6 लोगों द्वारा आत्महत्या मामले में मरने वाले के छोटे भाई ने 7 सूदखोरों के खिलाफ FIR दर्ज करवाई है. जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी टुनटुन सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. मामले में कार्रवाई जारी है.
नवादा में कर्ज के बोझ के चलते सामूहिक आत्महत्या (Mass Suicide) मामले में FIR दर्ज कर ली गई है. परिवार के मुखिया मृतक केदार लाल गुप्ता के भाई शंभू लाल ने नगर थाना में FIR दर्ज करवाई है. जिसमें 7 सूदखोरों को आरोपी बनाया गया है. पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी टुनटुन सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. आत्महत्या के लिए उकसाने सहित भादवि की विभिन्न धाराओं के साथ ही मनी लांड्रिंग एक्ट 1974 के तहत यह FIR दर्ज की गई है.
मृतक के भाई ने थाना को दिए फर्द बयान में कहा है कि दिल्ली में रहने वाले भतीजे अमित गुप्ता से जानकारी मिली कि भाई केदार, भाभी अनिता देवी, भतीजा प्रिंस कुमार, भतीजी शबनम, गुड़िया व साक्षी ने मजार के पास जाकर जहर खा लिया है. जिसमें भाभी अनिता व भतीजी शबनम की मौत हो गई है. शेष लोगों को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया है. जानकारी मिलने पर जब अस्पताल पहुंचे तो देखा कि साक्षी को छोड़ सभी की मौत हो चुकी है. बाद में साक्षी की भी मौत हो गई. उन्होंने बताया कि 30-32 वर्षों से भाई सपरिवार नवादा में रह रहे थे. पुलिस को यह भी बताया कि कुछ समय पहले नवादा में भाई से मुलाकात हुई थी.
सूदखोर ने भाई के परिवार को किया था तंग शंभू लाल ने कहा, ''भाई ने बताया था कि उन्होंने न्यू एरिया के मनीष सिंह, बैंक वाले विकास सिंह व विनय सिंह, टुनटुन सिंह खटाल वाला, डॉ. पंकज सिन्हा और सौरभ से कर्ज लिया है. कर्ज से ज्यादा पैसा वह उन्हें दे चुके थे, लेकिन ज्यादा ब्याज बता कर बार-बार पैसे की मांग की जा रही थी. वे लोग परिवार को काफी तंग कर रहे थे. खाना पीना भी सही से नहीं हो पा रहा था.'' मृतक के भाई ने दावा किया कि सूदखोर उनके भाई को तंग कर रहे थे. जिसके चलते उन्होंने परिवार के सदस्यों के साथ मिलकर आत्महत्या कर ली.
इस मामले में थानाध्यक्ष पुलिस ने बताया कि सामूहिक आत्महत्या मामले में मृतक के परिजनों की शिकायत पर FIR दर्ज कर एक आरोपी टुनटुन सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है. इसके अलावा अन्य आरोपियों की तलाश में छापेमारी की जा रही है.
(नवादा से प्रतीक भान सिंह की रिपोर्ट)

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










