
नवाज शरीफ को मिले कारगिल युद्ध के सबक का भाई शहबाज शरीफ को फायदा मिल पाएगा?
AajTak
भारत और पाकिस्तान जंग की दहलीज पर खड़े हैं, लेकिन नवाज शरीफ नहीं चाहते कि तनाव कम करने की कोशिशें हों. पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ को उनके बड़े भाई की सलाह है कि कूटनीतिक तरीके से हालात को संभालने के प्रयास हों - ताकि पाकिस्तान को फिर से कारगिल जंग जैसी फजीहत न झेलनी पड़े.
पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ भी इस वक्त उसी मोड़ पर पहुंच गये हैं, जहां 1999 में उनके भाई नवाज शरीफ खड़े थे. फर्क बस ये है कि तब पाकिस्तानी फौज की कमान परवेज मुशर्रफ के हाथ में थी, और अभी ये काम आसिम मुनीर देख रहे हैं.
नवाज शरीफ पाकिस्तान के तीन बार प्रधानमंत्री रह चुके हैं, और खबर है कि भाई को समझाने के लिए ही खास तौर से पाकिस्तान लौटे हैं. नवाज शरीफ की पार्टी की ही फिलहाल पाकिस्तान में सरकार है, और प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ उनके छोटे भाई हैं. नवाज शरीफ की बेटी मरियम नवाज पाकिस्तान के पंजाब प्रांत की मुख्यमंत्री हैं. भारत और पाकिस्तान के बीच जारी तनाव के बीच दोनो भाइयों की मीटिंग में मरियम नवाज भी शामिल हुई बताई जाती हैं.
एक्स्प्रेस ट्रिब्यून के हवाले से आई खबर में कहा गया है, नवाज शरीफ चाहते हैं कि परमाणु हथियारों से लैस दोनो देशों के बीच शांति बहाल करने के लिए पाकिस्तान की सरकार सभी उपलब्ध कूटनीतिक संसाधनों का इस्तेमाल करे. रिपोर्ट के अनुसार नवाज शरीफ ने कहा है, मैं भारत के खिलाफ आक्रामक रुख अपनाने के पक्ष में नहीं हूं.1. कारगिल युद्ध के दौरान पाकिस्तान के प्रधानमंत्री रहे नवाज शरीफ अच्छी तरह जानते हैं कि पहलगाम हमले के बाद सरहद पर पैदा हुए हालात के लिए मुख्य रूप से कौन जिम्मेदार है - और पाकिस्तान में आर्मी चीफ के सामने ‘प्रधानमंत्री’ की हैसियत क्या होती है.
साफ है कि आसिम मुनीर में नवाज शरीफ इस वक्त परवेज मुशर्रफ की छवि देख रहे हैं, और अपनी ही तरह फिलहाल छोटे भाई को भी हालात के आगे मजबूर पा रहे हैं.
2. प्रधानमंत्री होते हुए भी तब नवाज शरीफ को ये मालूम भी नहीं था कि परवेज मुशर्रफ कारगिल जंग को लेकर क्या प्लान कर रहे हैं. ये बात वो खुद मान चुके हैं.
और, वो ये भी जानते हैं कि परवेज मुशर्रफ की ही तरह आसिम मुनीर भी शेखी बघारते कहां तक जा सकते हैं? और वो ये भी जानते हैं कि आखिर में अंजाम क्या होने वाला है?

ईरान युद्ध के बीच पाकिस्तान की एक बड़ी साजिश बेनकाब हुई है. पाकिस्तान को लेकर खुलासा हुआ है कि वो उसने अपने एजेंट्स की मदद से भारत में सीसीटीवी लगवाए, जिनके जरिए वीडियो पाकिस्तान भेजे जा रहे थे. गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान की इस साजिश को नाकाम किया. पाकिस्तान ने इजरायल से सीख लेकर ऐसा किया. इजरायल ने तेहरान के ट्रैफिक कैमरों को हैक कर खामेनेई को लेकर अहम जानकारी जुटाई थी. देखें वीडियो.

डोनाल्ड ट्रंप ने पूरी दुनिया को कन्फ्यूज कर दिया है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप और उनके दावे हैं. वहीं दूसरी तरफ इन दावों को आंख दिखाती हकीकत. सवाल ये है कि जंग की बिसात पर ट्रंप कौन सा खेल खेल रहे हैं. जंग की शुरुआत से अबतक डोनाल्ड ट्रंप अपनी आदत के मुताबिक अपने बयान बदल रहे हैं. दुर्भाग्य ये है कि ये जंग है. पहले दिन से वो कह रहे हैं कि हम जीत रहे हैं. जंग के 25 दिन बाद हकीकत कुछ और है. लेकिन वो कह रहे हैं कि उन्होंने ईरान को खत्म कर दिया है. फिर दबाव बढ़ाने के लिए उन्होंने ईरान को 48 घंटे का अल्टीमेटम दे दिया. वहीं अचानक ये कहकर दुनिया को चौंका दिया कि 5 दिन युद्धविराम. ट्रंप की इन बातों ने बता दिया है कि उनके दिमाग में घोर कन्फ्यूजन है.

पश्चिम एशिया में बिगड़े हालातों पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पीएम मोदी की बातचीत हुई है. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर इसकी जानकारी दी. पीएम मोदी ने कहा है कि उन्हें ट्रंप का फोन आया और पश्चिम एशिया की स्थिति पर बात हुई. भारत तनाव कम करने और जल्द से जल्द शांति बहाल करने का समर्थन करता है. देखें वीडियो.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?









