
नवंबर में 1232 उड़ानें रद्द होने पर इंडिगो घिरी, DGCA ने मांगा जवाब
AajTak
इंडिगो एयरलाइंस की नवंबर में 1,200 से ज़्यादा फ्लाइट कैंसिल होने के बाद DGCA ने कंपनी से जवाब मांगा है. देशभर के एयरपोर्ट्स पर यात्रियों की नाराज़गी, सोशल मीडिया पर आरोपों की बाढ़ आई हैं. इंडिगो ने सफाई में कहा है कि मौसम, टेक्निकल गड़बड़ियां और स्टाफ की कमी से शेड्यूल बिगड़ा.
देश की सबसे बड़ी एयरलाइनों में से एक इंडिगो मुश्किल में है. डायरेक्टरेट जनरल ऑफ सिविल एविएशन (DGCA) ने नवंबर महीने में कंपनी के प्रदर्शन पर सवाल उठाए हैं. वजह साफ है. सिर्फ नवंबर में 1,232 फ्लाइटें रद्द हुईं और सैकड़ों में देरी हुई, जिससे यात्रियों का धैर्य पूरी तरह टूट गया.
DGCA ने एक बयान में कहा है, “स्थिति की जांच की जा रही है और एयरलाइन के साथ मिलकर ऐसे कदमों पर काम किया जा रहा है जिससे रद्दीकरण और देरी को कम किया जा सके और यात्रियों की असुविधा घटे.”
सवाल तब और गहराए जब एक ही दिन में तीन बड़े एयरपोर्ट - दिल्ली, मुंबई और अहमदाबाद पर कुल 85 फ्लाइटें रद्द करनी पड़ीं. इसमें 38 उड़ानें दिल्ली से, 33 मुंबई से और 14 अहमदाबाद से थीं. एयरपोर्ट कंजेशन, टेक्निकल प्रॉब्लम और क्रू शॉर्टेज को इसकी मुख्य वजह बताया गया.
सोशल मीडिया पर यात्रियों का गुस्सा फूट पड़ा. प्लेटफॉर्म X पर एक यात्री ने लिखा, “12 घंटे से फंसा हूं, इंडिगो स्टाफ झूठ बोल रहा है. 7 घंटे से ज़्यादा देरी हो चुकी है. अब कभी इंडिगो से यात्रा नहीं करूंगा.” वहीं हैदराबाद एयरपोर्ट से रद्द हुई फ्लाइट के बाद अयप्पा भक्तों ने विरोध जताते हुए कहा कि “घंटों इंतज़ार करवाकर कोई जानकारी नहीं दी जा रही, अधिकारी कार्रवाई करें.”
आलोचनाओं के बीच इंडिगो ने आधिकारिक बयान जारी करते हुए यात्रियों से माफी मांगी और कहा, “पिछले दो दिनों से नेटवर्क पर भारी बाधा आई है. इसके लिए हम अपने यात्रियों से दिल से क्षमा मांगते हैं.”
यह भी पढ़ें: देशभर में 85 से ज्यादा फ्लाइट्स कैंसिल होने पर IndiGo ने मांगी माफी, बताई वजह

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










