
'नरक के दरवाजे खोल देंगे...', इजरायली बंधकों की रिहाई ना होने पर ट्रंप की हमास को धमकी
AajTak
डोनाल्ड ट्रंप ने हमास को चेतावनी दी है. उन्होंने कहा कि यदि गाजा में बंधक बनाए गए सभी लोगों को शनिवार दोपहर तक रिहा नहीं किया गया तो वह इजरायल-हमास सीजफायर को खत्म करने का प्रस्ताव रखेंगे.
इजरायल और हमास के बीच सीजफायर जारी है. इस सीजफायर के तहत हमास लगातार इजरायल के बंधकों को रिहा कर रहा है. लेकिन अब हमास ने इजरायल पर इस संघर्षविराम समझौते का उल्लंघन करने का आरोप लगाया है. उसका कहना है कि वह बंधकों की रिहाई रोक सकता है, जिस लेकर अब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चेतावनी दी है.
ट्रंप ने हमास से दो टूक कह दिया कि अगर गाजा में बंधक बनाए गए सभी लोगों को शनिवार दोपहर तक रिहा नहीं किया गया तो वह इजरायल-हमास सीजफायर को खत्म करने और हमास के खात्मे का प्रस्ताव रखेंगे.
समाचार एजेंसी रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार, ओवल ऑफिस में बोलते हुए डोनाल्ड ट्रंप ने यह भी कहा कि यदि जॉर्डन और मिस्र गाजा से फिलिस्तीनी शरणार्थियों को लेने से इनकार करते हैं तो वह उनकी मदद रोक सकते हैं. इससे पहले दिन में उन्होंने कहा था कि फ़िलिस्तीनियों को उनकी प्रस्तावित अमेरिकी नेतृत्व वाली अधिग्रहण योजना के तहत गाजा लौटने का अधिकार नहीं होगा.
ट्रंप ने ये टिप्पणी हमास द्वारा की गई उस घोषणा के बाद की है, जिसमें हमास ने अगली सूचना तक इजरायली बंधकों की रिहाई रोक लगा दी. आतंकी संगठन ने इजरायल पर सीजफायर समझौते का उल्लंघन करने का आरोप लगाया है और चिंता जताई कि संघर्ष फिर से शुरू हो सकता है. हमास ने कहा कि उसने ये फैसला अगली निर्धारित बंधक रिहाई से पांच दिन पहले लिया है, ताकि मध्यस्थों को इजरायल पर अपने वादे को पूरा करने के लिए दबाव डालने तथा वक्त पर रिहाई सुनिश्चित करने का समय मिल सके.
शनिवार को होनी थी बंधकों की रिहाई
सीजफायर के अनुसार, हमास को फिलिस्तीनी कैदियों और बंदियों के बदले में शनिवार को इजरायल के और बंधकों को रिहा करने की उम्मीद थी. यह व्यवस्था पिछले तीन सप्ताह से लागू थी.

ईरान-इजरायल युद्ध का आज 23वा दिन है. और तीन हफ्ते बाद ईरान ने अपनी पूरी रणनीति बदल दी है. अब वो सिर्फ सैन्य ठिकानों को तबाह नहीं कर रहा बल्कि दुनिया की अर्थव्यवस्था को खतरे में डाल रहा है. ताकि सभी पर दबाव बनाया जा सके. इजरायल ईरान के तेल ठिकानों पर हमले कर रहा है तो ईरान सऊदी अरब, कतर और कुवैत में तेल-गैस के ठिकानों को निशाना बना रहा है.












