
नया सायबर क्राइम : चलते-फिरते लड़कियों के बनाते हैं वीडियो, Instagram पर डालकर करते हैं बदनाम
AajTak
तेलंगाना में इंस्टाग्राम अकाउंट पर लड़कियों के वीडियो और फोटो डालकर बेवजह बदनाम किया जा रहा था. इस गैंग में करीब 900 लोग शामिल बताए जा रहे हैं. यह लोग रास्ता चलते चुपचाप लड़कियों के वीडियो बना लेते थे. इसके बाद इंस्टाग्राम पर अपलोड कर आपत्तिजनक बातें लिखते थे. पुलिस ने इस संबंध में तीन मामले दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
हैदराबाद में इंस्टाग्राम अकाउंट पर युवतियों और महिलाओं की तस्वीरें और वीडियो डालकर आपत्तिजनक बातें लिखकर बदनाम करने का मामला सामने आया है. इस मामले में पुलिस ने तीन केस दर्ज किए हैं. पुलिस का कहना है कि जांच के लिए साइबर टीम की मदद ली जा रही है. इंस्टाग्राम अकाउंट चलाने वालों का पता लगाकर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.
पुलिस के अनुसार, इंस्टाग्राम पेज चलाने वाला यह ग्रुप युवतियों को निशाना बना रहा है. ये लोग युवतियों की तस्वीरें और वीडियो बना लेते थे. इसके बाद बदनाम करने की नीयत से गलत बातें लिखते थे. पुलिस का कहना है कि इस इंस्टाग्राम अकाउंट पर 14 हजार से अधिक फॉलोअर्स हैं. अकाउंट पर युवतियों के फोटो और वीडियो आपत्तिजनक टैग और कैप्शन के साथ पोस्ट किए गए हैं.
पुलिस का कहना है कि इंस्टाग्राम अकाउंट चलाने वालों की ओर से कहा गया है कि अगर आप सड़क पर कहीं भी किसी युवती को देखें तो वीडियो बनाएं और उसे इंस्टाग्राम पर पोस्ट करें. अकाउंट पर तमाम ऐसे आपत्तिजनक पोस्ट हैं, जो युवतियों को को बदनाम करने वाले हैं.
900 से ज्यादा लोग वीडियो बनाकर करते हैं अपलोड
पुलिस को यह भी पता चला है कि 900 से अधिक लोग हैं, जो इस तरह के वीडियो शूट करते हैं और उन्हें उस अकाउंट से लिंक कर देते हैं. इसकी वजह से इस अकाउंट के फॉलोअर्स बढ़ रहे हैं. जब इस मामले की शिकायत पुलिस को मिली तो केस दर्ज कर तत्काल जांच शुरू की गई.
हैदराबाद साइबर क्राइम पुलिस ने इंस्टाग्राम अकाउंट के मामले में 3 केस दर्ज किए हैं. पुलिस ने धारा 506, 509, 354 (डी) और आईटी अधिनियम (64) के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है. हैदराबाद साइबर क्राइम टीम ने इंस्टाग्राम से अकाउंट एडमिन का पूरा डेटा उपलब्ध कराने के लिए लिखा है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










