
नपुंसक बोला और मांगा 2 करोड़ का मुआवजा... सुहागरात नहीं मनाने पर बीवी की पति संग हैरतअंगेज हरकत
AajTak
बेंगलुरु में एक नवविवाहित जोड़े के बीच का विवाद सुर्खियों में है. शादी की पहली रात शारीरिक संबंध न बनाने पर पत्नी ने पति से 2 करोड़ रुपए का मुआवजा मांग लिया. पति ने ससुराल वालों पर मारपीट, धमकी और जबरन संपत्ति हड़पने की कोशिश का आरोप लगाया है.
कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में एक अजीबोगरीब वैवाहिक विवाद ने हर किसी को चौंका दिया है. ये मामला एक नवविवाहित जोड़े से जुड़ा है. यहां पत्नी ने सुहागरात पर शारीरिक संबंध नहीं बनाने पर पति से दो करोड़ रुपए का मुआवजा मांगा है. पत्नी का आरोप है कि उसके पति ने शादी के कई हफ्तों बाद तक भी उसके साथ यौन संबंध नहीं बनाया. वहीं, पति ने पत्नी और उसके परिजनों पर उसके साथ मारपीट करने, धमकाने और संपत्ति हड़पने की साजिश रचने का आरोप लगाया है.
जानकारी के मुताबिक, बेंगलुरु के गोविंदराज नगर में रहने वाले मूल रूप से चिकमंगलुरु के तारिकेरे के निवासी प्रवीण के.एम. की शादी 5 मई 2025 को चंदना नामक युवती से हुई थी. विवाह हिंदू रीति-रिवाजों के अनुसार प्रवीण के गांव में ही संपन्न हुआ था. इसके बाद बेंगलुरु के सप्तगिरी पैलेस में भव्य रिसेप्शन रखा गया, जिसका पूरा खर्च प्रवीण के परिवार ने उठाया. शादी और रिसेप्शन होने के बाद चंदना गृहप्रवेश के लिए बेंगलुरु आई और करीब सात दिनों वहां रही.
16 मई को प्रवीण की मौसी के घर पर उनकी सुहागरात की रस्म हुई, लेकिन मानसिक और शारीरिक तनाव के कारण दंपति के बीच शारीरिक संबंध नहीं बन पाए. अगले दो दिन भी यही स्थिति बनी रही. इसी बात को लेकर चंदना ने पति से झगड़ना शुरू कर दिया. उसने बार-बार ताने दिए, गालियां दीं और यहां तक कि पति को नपुंसक कहकर अपमानित करने लगी. 19 मई को चंदना प्रवीण को अपने चाचा जयराम के घर ले गई. वहीं उसने इस मुद्दे को उठाकर उसे बदनाम करने लगी.
पति की मेडिकल जांच में आई ये रिपोर्ट
21 मई को चंदना के परिजन और रिश्तेदार प्रवीण के घर पहुंचे. वहां गाली-गलौज करते हुए जमकर हंगामा किया. 24 मई को प्रवीण का मेडिकल चेकअप कराया गया. अपोलो अस्पताल के डॉक्टरों ने साफ किया कि प्रवीण शारीरिक रूप से स्वस्थ है. यौन संबंध बनाने में सक्षम है, लेकिन मानसिक तनाव के चलते समय लगेगा. इसके बावजूद पत्नी संतुष्ट नहीं हुई. परिवार के साथ मिलकर प्रवीण पर दबाव बनाती रही. 5 जून को उसके परिजन 15-20 लोगों के साथ प्रवीण के घर पहुंचे.
पंचायत बैठाकर मांगा 2 करोड़ मुआवजा

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










