
'नथिंग इज वेल इन NDA', उपेंद्र कुशवाहा को मनाने में जुटे रहे BJP के दिग्गज... बिहार में रात भर चला पॉलिटिकल ड्रामा
AajTak
केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, मंत्री नितिन नवीन और बीजेपी के वरिष्ठ नेता ऋतुराज सिन्हा आधी रात को कुशवाहा के घर पहुंचे. कुशवाहा संग सुबह करीब चार बजे तक बैठक चली. हालांकि बताया जा रहा है कि ये बैठक बेनतीजा रही.
बिहार चुनाव को लेकर एनडीए में सीट शेयरिंग फॉर्मूला तय होने के बाद भी सब कुछ ठीक नजर नहीं आ रहा है. सूत्रों के मुताबिक राष्ट्रीय लोक मोर्चा (RLM) प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा महुआ विधानसभा सीट लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के खाते में जाने से नाराज हैं. यही कारण है कि मंगलवार देर रात बीजेपी नेता कुशवाहा से मिलने पहुंचे.
जानकारी के मुताबिक, केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, मंत्री नितिन नवीन और बीजेपी के वरिष्ठ नेता ऋतुराज सिन्हा आधी रात को कुशवाहा के घर पहुंचे. सभी नेताओं की कुशवाहा संग सुबह करीब चार बजे तक बैठक चली. इस दौरान डैमेज कंट्रोल के लिए सहयोगी दलों के नेताओं से भी फोन पर बातचीत होती रही. हालांकि बताया जा रहा है कि ये बैठक बेनतीजा रही.
उपेंद्र कुशवाहा के आवास से निकलते समय बीजेपी नेताओं ने कोई बयान नहीं दिया. वहीं, कुशवाहा ने पत्रकारों से कहा- “नथिंग इज वेल इन NDA.”
आज बड़ा ऐलान कर सकते हैं कुशवाहा
बिहार चुनाव की विस्तृत कवरेज के लिए यहां क्लिक करें
बिहार विधानसभा की हर सीट का हर पहलू, हर विवरण यहां पढ़ें

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










