
नतीजों के बाद कांग्रेस ने बुलाई INDIA ब्लॉक के नेताओं की मीटिंग, आगे की रणनीति पर हो सकती है चर्चा
AajTak
विपक्षी नेताओं ने दावा किया है कि 543 लोकसभा सीटों में से 295 से ज़्यादा सीटें जीतकर भारतीय जनता पार्टी केंद्र में सत्ता में आ रही हैं. दूसरी ओर, सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने दावा किया है कि वह लगातार तीसरी बार सरकार बनाएगी. सभी एग्जिट पोल ने भी बीजेपी को स्पष्ट बहुमत दिया है. हालांकि विपक्षी नेताओं ने इन एग्जिट पोल्स को नकार दिया है.
लोकसभा चुनावों की मतगणना में कुछ ही घंटे का समय बचा है. मंगलवार सुबह 8 बजे से वोटों की काउंटिंग शुरू हो जाएगी. इस बीच कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव के नतीजों का आकलन करने के लिए विपक्षी दलों के वरिष्ठ नेताओं की मंगलवार शाम या बुधवार सुबह बैठक बुलाई है. सूत्रों के मुताबिक मतगणना पूरी होने के बाद मंगलवार शाम तक INDIA ब्लॉक के शीर्ष नेताओं को दिल्ली में ही रहने को कहा गया है.
सूत्रों ने बताया कि शनिवार दोपहर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के आवास पर हुई विपक्षी नेताओं की बैठक में यह निर्णय लिया गया है. कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, "रिजल्ट घोषित होने के बाद INDIA ब्लॉक के नेता निश्चित रूप से मिलेंगे." उन्होंने उन खबरों का खंडन किया जिनमें कहा गया था कि यदि चुनाव रिजल्ट उनके खिलाफ गए तो विपक्षी दल विरोध प्रदर्शन करेंगे.
दरअसल, विपक्षी नेताओं ने दावा किया है कि 543 लोकसभा सीटों में से 295 से ज़्यादा सीटें जीतकर भारतीय जनता पार्टी केंद्र में सत्ता में आ रही हैं. दूसरी ओर, सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने दावा किया है कि वह लगातार तीसरी बार सरकार बनाएगी. सभी एग्जिट पोल ने भी बीजेपी को स्पष्ट बहुमत दिया है. हालांकि विपक्षी नेताओं ने इन एग्जिट पोल्स को नकार दिया है.
आगे की रणनीति पर हो सकती है चर्चा
न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक कांग्रेस सूत्रों के बताया कि नतीजों के बाद INDIA ब्लॉक के नेता आगे की रणनीति पर चर्चा करेंगे. साथ ही इस मीटिंग में उम्मीद और असेसमेंट के आधार पर सीटें आती हैं तो अन्य विकल्पों पर चर्चा की जाएगी. वहीं अगर उम्मीद के हिसाब से सीटें नहीं आती हैं तो प्रदर्शन, प्रेस कांन्फ्रेंस, राष्ट्रपति से मुलाकात समेत अन्य विकल्पों पर चर्चा की जाएगी. चुनाव आयोग की भूमिका पर भी सवाल खड़े करने की रणनीति पर विचार किया जा सकता है. हालांकि जयराम रमेश के एक्स पोस्ट में किसी भी तरह के प्रदर्शन आदि की बातों से इनकार किया गया है.
शनिवार को भी खड़गे के घर पर हुई थी मीटिंग

दिल्ली सरकार के बजट को लेकर मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए बड़े आवंटन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि इस बार बजट में सबसे अधिक राशि शिक्षा के लिए निर्धारित की गई है, जो 19,000 करोड़ से ज्यादा है. इसके तहत स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी और ICT लैब्स के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है. हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि ये आंकड़े केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल की वास्तविकता को उजागर करते हैं और इससे कई सवाल खड़े होते हैं.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.

अहमदाबाद के लालदरवाजा इलाके में SDPI (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया) ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस की मंजूरी नहीं होने के कारण प्रदर्शन कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया. इस दौरान SDPI कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्का टकराव भी देखने को मिला. SDPI नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने विधानसभा में बहुमत के बल पर UCC बिल को मनमाने तरीके से पारित किया है और इसे मुस्लिम विरोधी बताया. मौके पर सुरक्षा बढ़ाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.








