
नजफगढ़ डबल मर्डर केस: सैलून में गोली चलाने वालों की हुई पहचान, इस वजह से हुआ खौफनाक विवाद
AajTak
दिल्ली के नजफगढ़ में उस समय हड़कंप मच गया जब एक सैलून में ताबड़तोड़ फायरिंग हुई. इस फायरिंग में गोली लगने से दो युवकों की मौत हो गई. सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और गोली लगकर घायल हुए दोनों युवकों अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.
दिल्ली के नजफगढ़ में एक सैलून के अंदर दो लोगों की गोली मारकर हत्या करने वाले दोनों हमलावरों की पहचान पुलिस ने कर ली है. बताया जा रहा है कि एक सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर आरोपियों के बीच विवाद हुआ था, जिसके बाद बेखौफ बदमाशों ने इस सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया है. पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी की कोशिश कर रही है.
दिल्ली पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि दोनों आरोपियों की पहचान संजीव दहिया उर्फ संजू और हर्ष उर्फ चिंटू के रूप में हुई है. इन दोनों ने शुक्रवार को नजफगढ़ के इंदिरा पार्क में आशीष और सोनू की गोली मारकर हत्या कर दी थी. वारदात से पहले दोनों पीड़ित अपना बाल कटवाने के लिए सैलून गए थे. उसी वक्त हमला हो गया था.
इस हमले का सोशल मीडिया पर कथित सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें एक पीड़ित हमलावरों से गुहार लगाता नजर आ रहा है. बेहद गुस्से में चलाई गई गोलियों से उनके सिर में चोट लगी थी. फुटेज में सैलून की दो महिला स्टाफ भी डरकर भागती नजर आ रही हैं. दिनदहाड़े हुए इस हत्याकांड से पूरा इलाके में सनसनी फैल गई है.
पुलिस के मुताबिक, प्रथम दृष्टया यह व्यक्तिगत दुश्मनी का मामला प्रतीत होता है, जो एक अपमानजनक सोशल मीडिया पोस्ट के कारण हुआ था. आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद खून-खराबे के पीछे का सही कारण पता चल सकेगा. बताया जा रहा है कि एक आरोपी संजीव दहिया दिल्ली की एक अदालत में वकालत करता है, लेकिन इसकी पुष्टि नहीं हुई है.
यह भी पढ़ें: 3 बीघा जमीन के लिए 3 कत्ल और 'गब्बर सिंह' कनेक्शन... लखनऊ ट्रिपल मर्डर केस की Inside Story

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










