
'नगालैंड को कांग्रेस ने रिमोट से चलाया', दीमापुर रैली में PM मोदी ने साधा निशाना
AajTak
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नगालैंड के दीमापुर में शुक्रवार को जनसभा को संबोधित किया. जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कांग्रेस पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि कांग्रेस की नीति है वोट पाओ और भूल जाओ. कांग्रेस ने कभी भी नगालैंड को महत्व नहीं दिया. कांग्रेस ने परिवारवाद को महत्व दिया है. काग्रेस ने नगालैंड को रिमोट से चलाया.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नगालैंड के दीमापुर में शुक्रवार को जनसभा को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने कहा कि हमारी सरकार गरीबों को मुफ्त राशन दे रही है. उन्होंने कहा कि हमारे लिए पूर्वांचल के 8 राज्य अष्टलक्ष्मी की तरह हैं. उन्होंने कहा कि मैं मन की बात में भी नगालैंड की बात करता रहता हूं. यहां का कल्चर, क्राफ्ट और यहां के संगीत को प्रमोट करने वाली संस्था का मन का बात में जिक्र किया है. जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कांग्रेस पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि कांग्रेस की नीति है वोट पाओ और भूल जाओ. कांग्रेस ने कभी भी नगालैंड को महत्व नहीं दिया. कांग्रेस ने परिवारवाद को महत्व दिया है. काग्रेस ने नगालैंड को रिमोट से चलाया.
रैली में पीएम मोदी ने कहा कि पहले नॉर्थ ईस्ट में डिवाइड की पॉलिटिक्स चलती थी, हमने उसे डिवाइन गवर्नेंस मॉडल में बदला है. आज इस बात पर महत्व दिया जा रहा है कि नॉर्थ ईस्ट से जुड़े प्रोजेक्ट समय से पूरे हों. पीएम ने कहा कि नगालैंड के लिए हमारा मंत्र रहा है- पीस, प्रोग्रेस एंड प्रोस्पेरिटी. हमने दिल औऱ दिल्ली के बीच की दूरी खत्म की है. आज पूरा पैसा लोगों तक पहुंच रहा है. देश सम्मान और समाधान से चलता है.
पीएम मोदी ने कहा कि नगालैंड में कई क्षेत्रों से अफस्पा को हटाया जा चुका है. नॉर्थ ईस्ट में अब प्रोग्रेस और प्रॉस्पेरिटी के लिए नए अवसर बन रहे हैं. उन्होंने कहा कि सरकार बनने के बाद एक्सटोर्शन करने वालों पर और भी सख्त कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने कहा कि बीजेपी और एनडीए सरकार नगालैंड समेत पूरे नॉर्थ ईस्ट के विकास के लिए कमिटेड है. पिछले 9 साल में पूरे नॉर्थ ईस्ट में ट्रांसपोर्ट के माध्यमों में बहुत बड़ा बदलाव आया है.
पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस सरकार में फाइनेंस कमीशन के तहत नगालैंड के लिए 2 हजार करोड़ के आसपास ग्रांट मिलती थी, लेकिन हमारी सरकार ने इसे दो गुना से ज्यादा बढ़ाया है. अब ये बजट 5 हजार करोड़ रुपये के करीब है. हमने भ्रष्टाचार पर बड़ा प्रहार किया है. यहां का नेशनल हाईवे नेटवर्क लगभग दो गुना हो चुका है. नगालैंड अब म्यांमार से भी कनेक्ट हो रहा है.
ये भी देखें

बादशाह ने विवादित 'टटीरी' गाने पर माफी मांगी, लेकिन पुलिस जांच जारी है. शिबास कबिराज ने कहा कि कानून के अनुसार कार्रवाई होगी. महिला आयोग ने भी नोटिस जारी किया है. गन कल्चर वाले गानों पर भी सख्ती की बात कही गई है. इसी बीच हरियाणा पुलिस ने साइबर अपराध और रंगदारी कॉल्स रोकने के लिए 'अभेद्य' ऐप लॉन्च किया.

लेबनान के युद्ध क्षेत्र से रिपोर्टिंग करते हुए आज तक के वरिष्ठ पत्रकार अशरफ वानी ने बताया कि जंग सिर्फ गोलियों और धमाकों की नहीं, बल्कि डर, जिम्मेदारी और सच के बीच संतुलन की लड़ाई भी है. हर दिन मौत के साये में काम करते हुए उन्होंने तबाही, विस्थापन और इंसानी पीड़ा को करीब से देखा. ईद के दिन भी रिपोर्टिंग जारी रही. यह अनुभव सिर्फ कवरेज नहीं, बल्कि ऐसे सच का गवाह बनने की जिम्मेदारी थी- जहां हर पल जिंदगी और मौत के बीच फैसला लेना पड़ता है.

राजकोट में एक डॉक्टर ने साथी डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर 3 से 4 हजार निजी वीडियो रिकॉर्ड किए. आरोपी कमल नांढा पर एकतरफा प्यार में ऐसा करने और वीडियो के जरिए ब्लैकमेल कर 25 लाख रुपये मांगने का आरोप है. पुलिस के अनुसार कुछ लोगों ने 50,000 रुपये वसूल भी किए. मामले में 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच और गिरफ्तारी की कार्रवाई जारी है.

दिल्ली के उत्तम नगर में प्रदर्शन कर रहे हिंदूवादी संगठन के लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया. दरअसल, होली के मौके पर हुई युवक की हत्या के विरोध में हिंदूवादी संगठन के लोग उत्तम नगर में इकट्ठा हुए थे. इस दौरान पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया. ईद को देखते हुए पहले ही उत्तम नगर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी है.

मथुरा में गोरक्षक फरसा बाबा की हत्या के आरोप के बाद दिल्ली-आगरा हाईवे पर भारी हंगामा हुआ. आरोप है कि बीती रात विख्यात गौ-सेवक चंद्रशेखर उर्फ फरसा वाले बाबा की गाड़ी से कुचलकर हत्या कर दी. फरसा बाबा की मौत की खबर फैसले ही लोगों की गुस्सा फूट पड़ा. दिल्ली-मथुरा हाईवे पर भारी हंगामा किया. देखें न्यूज बुलेटिन.

गुजरात के सूरत में घरेलू गैस (LPG) की भारी किल्लत और ब्लैक मार्केटिंग ने प्रवासी मजदूरों की कमर तोड़ दी है. उधना रेलवे स्टेशन पर बिहार और यूपी जाने वाले श्रमिकों की लंबी कतारें इस बात का सबूत हैं कि सरकारी दावों के उलट जमीनी हकीकत भयावह है. खाली चूल्हा और महंगी गैस मजदूरों को शहर छोड़ने पर मजबूर कर रही है.







