
नगर निकाय चुनावों के साथ UP बीजेपी ने शुरू की विधान परिषद चुनाव की तैयारी, पांच सीटों पर होना है मतदान
AajTak
यूपी के मुख्य निर्वाचन अधिकारी की ओर से जारी बयान के मुताबिक भारत निर्वाचन आयोग ने 5 सीटों पर चुनाव को लेकर कार्यक्रम घोषित किया है. निर्वाचित सदस्यों का कार्यकाल 12 फरवरी 2023 को समाप्त हो रहा है. चुनाव की अधिसूचना 5 जनवरी को जारी की जाएगी और इसके बाद नामांकन शुरू होगा. वहीं 12 जनवरी तक नामांकन दाखिल किए जाएंगे, जबकि 16 जनवरी तक नाम वापस लिए जा सकेंगे.
UP में नगर निकाय चुनाव के साथ-साथ भाजपा ने उत्तर प्रदेश विधान परिषद की पांच सीटों के लिए होने वाले चुनाव की तैयारी अभी से शुरू कर दी है, जिसकी घोषणा गुरुवार को कर दी गई. चुनाव अधिकारी ने जानकारी दी कि इनका मतदान 30 जनवरी को होगा. दरअसल 12 फरवरी को विधान परिषद के तीन स्नातक खंड और शिक्षक विधान परिषद के 2 खंड का कार्यकाल समाप्त हो रहा है जिसके पहले चुनाव की घोषणा हो चुकी है.
यूपी के मुख्य निर्वाचन अधिकारी की ओर से जारी बयान के मुताबिक भारत निर्वाचन आयोग ने इन सीटों पर कार्यक्रम घोषित किया है, जिनके निर्वाचित सदस्यों का कार्यकाल 12 फरवरी 2023 को समाप्त हो रहा है. चुनाव की अधिसूचना 5 जनवरी को जारी की जाएगी और इसके बाद नामांकन शुरू होगा. वहीं 12 जनवरी तक नामांकन दाखिल किए जाएंगे, जबकि 16 जनवरी तक नाम वापस लिए जा सकेंगे.
इन सीटों पर हो रहा चुनाव
जिन सदस्यों का नामांकन 12 फरवरी को समाप्त हो रहा है, उनमें गोरखपुर फैजाबाद प्रखंड क्षेत्र के देवेंद्र प्रताप सिंह, कानपुर प्रखंड क्षेत्र के अरुण पाठक, बरेली मुरादाबाद प्रखंड क्षेत्र के जयपाल सिंह व्यास्ट, इलाहाबाद झांसी प्रखंड शिक्षक क्षेत्र के सुरेश कुमार त्रिपाठी व राजबहादुर शामिल हैं. कानपुर प्रखंड शिक्षक क्षेत्र के सिंह चंदेल शामिल हैं.
दिल्ली में तय होंगे भाजपा उम्मीदवारों के नाम
वहीं बीजेपी में एमएलसी सीटों पर उम्मीदवारों के नाम को लेकर मंथन जारी है. सूत्रों की मानें तो पार्टी ने पहले 22 नामों की सूची बनाई थी, जिसे लखनऊ में हुई बैठक के बाद दिल्ली भेजा गया था. पार्टी आलाकमान दिल्ली में ही इस पर अंतिम मुहर लगाएगा.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










