
नक्सली हमले में गई थी SI की जान, बहन की शादी में पहुंच गई पूरी बटालियन, निभाया भाई का फर्ज
AajTak
सीआरपीएफ की 205 कोबरा बटालियन के शहीद जवान की इकलौती बहन की बीते दिनों शादी थी. जिसका निमंत्रण परिजन ने कोबरा बटालियन के जवानों को दी थी. ऐसे में शादी के दिन पहुंचकर बटालियन के जवानों ने भाई का फर्ज निभाया.
सीआरपीएफ की 205 कोबरा बटालियन के जवान एसआई रोशन कुमार 2019 में नक्सलियों से लड़ते हुए शहीद हो गए थे. इस वर्ष उनकी इकलौती बहन की शादी परिजनों ने तय की थी. इसकी सूचना परिजन ने कोबरा बटालियन के अधिकारियों और जवानों को भी दी. जिसके बाद शादी के दिन कोबरा बटालियन के जवानों ने पहुंचकर न सिर्फ भाई का फर्ज निभाया बल्कि आर्थिक मदद भी की.
सीआरपीएफ जवानों की दरियादिली गांव वालों के बीच बनी चर्चा का विषय
शादी के दिन जिस तरह से गांव में सीआरपीएफ के जवान पहुंचे और भाई का फर्ज निभाया, उसे देखकर गांव वालों को भी विश्वास नहीं हो रहा था. वहीं, शादी में पहुंचे जवानों को देखकर शहीद के परिजन भी भावुक हो गए.
यह भी पढ़ें: किसी की होने वाली थी शादी तो कोई छोड़ गया हंसता-खेलता परिवार... सेना के 4 शहीद जवानों की दिल तोड़ देने वाली कहानी
शादी में पहुंचे कोबरा बटालियन के अधिकारी ने कहा कि जवानों का फर्ज देश सेवा का होता है. रोशन अपनी ड्यूटी निभाते हुए शहीद हो गए थे. इकलौती बहन की शादी में परिजनों को मलाल न हो इसलिए बटालियन के जवानों ने शादी में पहुंचकर भाई का फर्ज निभाया. इस दौरान शादी में मौजूद सभी की आंखें नम हो गईं.
शादी की वीडियो जवानों ने खुद किया पोस्ट

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










