
नक्सलियों से संबंध के आरोप में उम्रकैद की सजा काट रहे प्रोफेसर साईबाबा समेत 5 अन्य को हाई कोर्ट ने किया बरी
AajTak
अदालत ने मार्च 2017 के गढ़चिरौली सत्र अदालत के फैसले के खिलाफ जीएन साईबाबा द्वारा दायर अपील पर अपना फैसला सुनाते हुए उन्हें बरी कर दिया. जीएन साईबाबा 90 प्रतिशत शारीरिक रूप से अक्षम हैं. उन्होंने हमेशा ही माओवादियों का साथ देने के आरोप को झूठा बताया है.
बॉम्बे हाई कोर्ट की नागपुर पीठ ने शुक्रवार को दिल्ली विश्वविद्यालय के प्रोफेसर जीएन साईबाबा और पांच अन्य को बरी कर दिया. इन लोगों को साल 2017 में माओवादियों से कनेक्शन के मामले में उम्रकैद की सजा सुनाई गई थी.
अदालत ने मार्च 2017 के गढ़चिरौली सत्र अदालत के फैसले के खिलाफ जीएन साईबाबा की ओर से दायर अपील पर अपना फैसला सुनाया. जीएन साईंबाबा 90 प्रतिशत शारीरिक रूप से अक्षम है. उन्हें गैरकानूनी गतिविधि (रोकथाम) अधिनियम के तहत दोषी ठहराया गया था और आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई थी.
इस मामले में साईबाबा के अलावा पांच अन्य को दोषी ठहराया गया था. उन्होंने भी हाई कोर्ट में अपील दायर की थी. दोषियों में से पांडु नरोटे का हाल ही में निधन हो गया, जबकि विजय तिर्की,महेश तिर्की, हेम मिश्रा, प्रशांत राही सभी बरी कर दिए गए हैं.
कौन हैं जीएन साईबाबा?
साईबाबा पर शहर में रहकर माओवादियों के लिए काम करने का आरोप था. क्रांतिकारी डेमोक्रेटिक फ्रंट माओवादियों का एक गुट है. इन लोगों पर इस गुट के सदस्य होने का आरोप था. हालांकि खुद उन्होंने हमेशा ही माओवादियों का साथ देने के आरोप को झूठा बताया है.
माना जाता है कि साईबाबा हमेशा से आदिवासियों के हितों के पैरोकार रहे हैं. 1990 से वे आरक्षण के समर्थन में मुहिम चला रहे हैं. सितंबर 2009 में कांग्रेस सरकार के शुरू किए गए ऑपरेशन ग्रीन हंट में भी वे पकड़े गए थे. ऑपरेशन ग्रीन हंट माओवादियों पर काबू पाने के लिए शुरू हुआ था.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










