
'नकल से 10वीं पास की, मैं चीटिंग करने में PHD हूं', कर्नाटक के मंत्री ने छात्रों के सामने खोली खुद की पोल
AajTak
कर्नाटक के बेल्लारी जिले में आदिवासी कल्याण मंत्री श्रीरामुलु ने छात्रों के एक समूह को संबोधित करते हुए नकल की तारीफ कर दी. उन्होंने कहा कि वे परीक्षा के दौरान नकल करने में चैंपियन रहे हैं. श्रीरामुलु ने आगे कहा कि हर रोज ट्यूशन में सबके सामने उनकी बेइज्जती होती थी. उनके टीचर उनके 10वीं पास कर लेने पर आश्चर्य जताते थे. श्रीरामुलु ने टीचर से यहां तक कह दिया कि उन्होंने परीक्षा में चीटिंग करने के सब्जेक्ट पर पर पीएचडी कर रखी है.
कर्नाटक के एक मंत्री बातों ही बातों में छात्रों के सामने खुद की पोल खोल बैठे. इतना ही नहीं उन्होंने स्टूडेंट्स के सामने नकल का महिमामंडन भी किया. मंत्री ने छात्रों को बताया कि कैसे उन्हें नकल करे में महारत हासिल है औ किस तरह वो चीटिंग करके 10वीं की परीक्षा में पास हुए.
वाकया कर्नाटक राज्य के बेल्लारी जिले का है. प्रदेश के आदिवासी कल्याण मंत्री श्रीरामुलु बेल्लारी में छात्रों के एक समूह को संबोधित करते थे. उन्होंने कहा कि वे परीक्षा के दौरान नकल करने में चैंपियन रहे हैं. श्रीरामुलु ने आगे कहा कि हर रोज ट्यूशन में सबके सामने उनकी बेइज्जती होती थी. उन्हें बताया जाता था कि वे कितने बेवकूफ हैं. उनके टीचर उनके 10वीं पास कर लेने पर आश्चर्य जताते थे. इसके बाद श्रीरामुलु ने टीचर्स से कहा कि वे उन्हें नहीं जाते हैं. उन्होंने नकल करके ही परीक्षा पास की है. श्रीरामुलु ने टीचर से यहां तक कह दिया कि उन्होंने परीक्षा में चीटिंग करने के सब्जेक्ट पर पर पीएचडी कर रखी है.
बता दें कि हाल ही में राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री कुमारस्वामी भी विवादों में आ गए थे. उनका एक वीडियो वायरल हो गया था, जिसमें वो कांग्रेस नेता और पूर्व विधानसभा स्पीकर को गालियां देते नजर आ रहे थे. कांग्रेस ने इस वीडियो को अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से शेयर भी किया था. हालांकि, विवाद बढ़ने के बाद कुमारस्वामी ने माफी भी मांग ली थी.
कुमास्वामी वीडियो में कांग्रेस के जिस नेता को गालियां देते नजर आ रहे थे, उनका नाम केआर रमेश कुमार है. वे राज्य में विधानसभा के 16वें स्पीकर रह चुके हैं. कुमारस्वामी के वीडियो को कर्नाटक कांग्रेस ने अपने ऑफिशियल अकाउंट से शेयर किया था. पार्टी ने लिखा था, 'कुमारस्वामी को श्रीनिवासपुर विधानसभा क्षेत्र में कार में सवार होते हुए देखा जा सकता है. इस दौरान वे पूर्व स्पीकर केआर रमेश कुमार को गालियां दे रहे हैं.' बाद में कांग्रेस ने कुमारस्वामी का वीडियो ट्वीट करते हुए कहा था कि राजनीति का आधार नफरत नहीं होना चाहिए.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










