
नकली PMO अधिकारी के ठिकानों पर CBI की छापेमारी, डॉक्टर पर बना रहा था दबाव
AajTak
डॉक्टर अग्रवाल ने इंदौर की एक अस्पताल चैन के साथ करार किया था. करार के तहत डॉ. अग्रवाल ने 16 करोड़ रुपए का भुगतान किया था, इसी दौरान दोनों की बीच कुछ विवाद हो गया. अब मयंक तिवारी मैसेज भेजकर और फोन करके डॉक्टर अग्रवाल को इस विवाद को सुलझाने के लिए कह रहा था.
खुद को प्रधानमंत्री कार्यालय में नियुक्त अधिकारी बताने वाले मयंक तिवारी के अहमदाबाद स्थित ठिकानों पर गुरुवार को सीबीआई ने छापेमारी की. तलाशी के दौरान कई दस्तावेज जब्त किए गए, जिनकी जांच की जा रही है. हालांकि, अब तक मयंक तिवारी को गिरफ्तार नहीं किया गया है. वह इंदौर के एक अस्पताल के ऊपर 16 करोड़ रुपए उधार छोड़ देने का दबाव बना रहा था.
जानकारी के मुताबिक डॉक्टर अग्रवाल ने इंदौर की एक अस्पताल चैन के साथ करार किया था. करार के तहत डॉ. अग्रवाल ने 16 करोड़ रुपए का भुगतान किया था, इसी दौरान दोनों की बीच कुछ विवाद हो गया. अब मयंक तिवारी मैसेज भेजकर और फोन करके डॉक्टर अग्रवाल को इस विवाद को सुलझाने के लिए कह रहा था.
आरोप है कि डॉ. अग्रवाल ने फ्रेंचाइजी में शामिल होने के लिए इंदौर स्थित अस्पताल चलाने वाले दो डॉक्टरों के साथ एक समझौता किया था, जिसके लिए 16 करोड़ रुपये से अधिक का भुगतान किया गया था. उन्होंने बताया कि इंदौर के अस्पताल ने कथित तौर पर समझौते की शर्तों का उल्लंघन करना शुरू कर दिया, जिसके परिणामस्वरूप विवाद हुआ. इसके बाद डॉ. अग्रवाल अपने पैसे वापस हासिल करना और समझौते को समाप्त करना चाहते थे.
मामला हाई कोर्ट में गया, जिसने बातचीत के लिए मध्यस्थ नियुक्त किया था. मध्यस्थ ने अंतरिम निषेधाज्ञा में इंदौर अस्पताल को चार सप्ताह के भीतर 16.43 करोड़ रुपये जमा करने को कहा था. विवाद के दौरान डॉ. अग्रवाल के प्रमोटरों को कथित तौर पर तिवारी बकाया पैसे भूल जाने और इंदौर अस्पताल चलाने वाले डॉक्टरों के साथ मामले को सुलझाने के लिए फोन कर रहा था.
इस बात की जानकारी जब प्रधान मंत्री कार्यालय को मिली तो उन्होंने तुरंत सीबीआई को पीएमओ अधिकारी के कथित प्रतिरूपण की जांच करने के लिए कहाय. शुरुआती जांच में ही सामने आ गया कि यह पीएमओ अधिकारी के नाम पर फर्जीवाड़े का मामला है. क्योंकि इस नाम का व्यक्ति पीएमओ कार्यालय में मौजूद ही नहीं था.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










