
नकली Closeup, नकली Eno... दिल्ली की फैक्ट्री पर छापा पड़ा तो 'जहर गैंग' का खुला राज
AajTak
दिल्ली के वजीराबाद में दो फैक्ट्रियों का भंडाफोड़ किया गया जहां नकली टूथपेस्ट और ईनो जैसे रोजमर्रा के सामान बनाए जा रहे थे. छापेमारी में भारी मात्रा में नकली माल बरामद हुआ, जो स्वास्थ्य के लिए खतरनाक है. फिलहाल पुलिस ने दोनों फैक्ट्रियों को सील कर दिया है.
लोगों के स्वास्थ्य से किस तरह खिलवाड़ किया जाता है, इसका अंदाजा दिल्ली से आई एक खबर से लगाया जा सकता है. यहां छापेमारी के दौरान दो फैक्ट्रियों का भंडाफोड़ किया गया है. जहां नकली टूथपेस्ट, ईनो (ENO) सहित अन्य रोजमर्रा के सामान बनाए जाते थे. फिलहाल छापेमारी के लिए गई टीम ने दोनों ही फैक्ट्रियों को सील कर दिया है.
जानकारी के अनुसार ये फैक्ट्रियां वजीराबाद में एक दूसरे से कुछ ही दूरी पर संचालित की जा रही थीं. एक कंपनी में नकली टूथपेस्ट तैयार किया जा रहा था. जबकि दूसरी में ईनो बनाया जा रहा था. यहां प्रोडक्शन के बाद सामान को दिल्ली सहित अन्य राज्यों के बाजारों में सप्लाई किया जाता था.
यह भी पढ़ें: अवैध केमिकल, नियमों के 350 उल्लंघन... 'किलर' कफ सिरप बनाने वाली फैक्ट्री के अंदर क्या खुलासे हुए
ईनो ऐसा कि पीने से जल जाए पेट
वजीराबाद पुलिस ने बताया कि नकली टूथपेस्ट और ईनो सहित रोजमर्रा के जीवन में प्रयोग होने वाले प्रोडक्ट को यहां की दो फैक्ट्रियों में बनाया जाता था. छापेमारी की गई तो भारी मात्रा में टूथपेस्ट और ईनो बनाने का नकली सामान बरामद किया गया. साथ ही जगतपुर के रिहायशी घर से भारी मात्रा में नकली माल भी बरामद किया गया है.
यहां बन रहे टूथपेस्ट को अगर प्रयोग में लाया जाए तो दांत तक गल जाए. वहीं नकली ईनो ऐसा था कि पीने से पेट में जलन पैदा हो जाए. फिलहाल दोनों फैक्ट्रियों को सील कर दिया गया है. मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










