
नकली पुलिस, फर्जी कोर्ट और 'जस्टिस चंद्रचूड़' का नाम... बुजुर्ग महिला को 'डिजिटल अरेस्ट' कर ठग लिए 3.75 करोड़
AajTak
Digital Arrest: साइबर ठगों ने मुंबई की बुजुर्ग महिला से 3.71 करोड़ रुपए ठग लिए. खुद को पुलिस, केंद्रीय एजेंसियों और यहां तक कि 'जस्टिस चंद्रचूड़' बताकर वीडियो हियरिंग कराई गई. गुजरात से एक आरोपी की गिरफ्तारी के साथ इस हाई-प्रोफाइल साइबर ठगी का खुलासा हुआ है.
मुंबई के अंधेरी वेस्ट में रहने वाली 68 वर्षीय महिला को डर, दबाव और फर्जी कानून की स्क्रिप्ट में उलझाकर 3.75 करोड़ रुपए ठग लिए गए. पुलिस ने इस मामले में गुजरात के सूरत से एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जिसने ठगी की रकम के लिए म्यूल अकाउंट मुहैया कराया था. यह साइबर ठगी 18 अगस्त से 13 अक्टूबर के बीच अंजाम दी गई थी.
पुलिस के मुताबिक, 18 अगस्त को महिला के पास एक कॉल आई. कॉलर ने खुद को मुंबई के कोलाबा पुलिस स्टेशन का अधिकारी बताया. उसने कहा कि महिला के बैंक अकाउंट का इस्तेमाल मनी लॉन्ड्रिंग में किया जा रहा है. उसने महिला को किसी को कुछ भी न बताने की धमकी दी. उसने कहा कि इस केस को केंद्रीय एजेंसियों को ट्रांसफर किया जा रहा है.
इसके बाद खुद को ऑफिसर एसके जायसवाल बताने वाले शख्स ने महिला से बैंक डिटेल्स लीं और उसकी जिंदगी से जुड़ा दो से तीन पेज का निबंध तक लिखवाया. जालसाजों ने भरोसा दिलाया कि उन्हें महिला की बेगुनाही पर यकीन है. वे उसकी जमानत सुनिश्चित कराएंगे. इसी बीच महिला को वीडियो कॉल के जरिए एक व्यक्ति के सामने पेश किया गया.
उस व्यक्ति ने खुद को 'जस्टिस चंद्रचूड़' बताया. फर्जी ऑनलाइन कोर्ट हियरिंग में महिला से वेरिफिकेशन के नाम पर उसकी निवेश से जुड़ी तमाम जानकारियां मांगी गईं. 'डिजिटल अरेस्ट' हो चुकी महिला ने दो महीनों के भीतर अलग-अलग बैंक अकाउंट्स में कुल 3.75 करोड़ रुपए ट्रांसफर कर दिए. इसके बाद अचानक फोन कॉल आने बंद हो गए.
इसके बाद महिला को एहसास हुआ कि वह बड़े साइबर फ्रॉड का शिकार हो चुकी है. उसने वेस्ट रीजन साइबर पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई. जांच में सामने आया कि ठगी की रकम कई म्यूल अकाउंट्स में भेजी गई थी. इनमें से एक अकाउंट गुजरात के सूरत में ट्रेस हुआ, जहां से पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया.
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी ने कपड़े के व्यापार से जुड़ी एक फर्जी कंपनी बनाकर करंट अकाउंट खोला था. इसी अकाउंट को उसने साइबर ठगों को पैसे रखने के लिए दिया. इस अकाउंट में 1.71 करोड़ रुपए आए, जिसके बदले उसे 6.40 लाख रुपए का कमीशन मिला. पूछताछ में आरोपी ने रैकेट के दो मास्टरमाइंड्स के बारे में जानकारी दी.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










