
नकली गन दिखाकर लड़की ने बैंक लूटा, लाखों रुपये लेकर हुई फुर्र!
AajTak
एक लड़की ने बैंक लूट लिया. लेकिन उसने सिर्फ वही पैसे बैंक से लूटे, जो उसने अपने खाते में जमा किए थे. उसने बैंक लूटते वक्त लाइव वीडियो भी बनाया. जो अब वायरल हो रहा है. हंगामे के बीच उसने कहा कि वह किसी को मारने नहीं आई है. उसे बस उसके खाते में जमा रुपये निकलवाने हैं.
एक लड़की ने खिलौने वाली गन दिखाकर बैंक लूट लिया. वह बैंक से 10 लाख रुपये से अधिक निकालकर रफूचक्कर हो गई. दिलचस्प बात ये है कि लड़की ने सिर्फ वही पैसे बैंक से लूटे, जो उसने अपने खाते में जमा किए थे.
लड़की ने बैंक लूटते वक्त लाइव वीडियो भी बनाया. जो अब वायरल हो रहा है. सोशल मीडिया पर उसकी तस्वीरें चर्चा का विषय बनी हुई हैं.
मामला लेबनान का है. जहां 28 साल की एक्टिविस्ट साली हाफिज (Sali Hafiz) बुधवार को खिलौने वाली बंदूक लेकर Beirut Bank पहुंची. यहां उन्होंने गन दिखाकर फिल्मी अंदाज में बैंककर्मियों से पैसे निकालने को कहा. लड़की के हाथ में गन देखकर लोग डर गए और बैंक में चीख-पुकार मच गई.
हंगामे के बीच साली हाफिज ने कहा कि वह किसी को मारने नहीं आई है. उसे बस उसके खाते में जमा रुपये निकलवाने हैं, जो पिछले काफी समय से बैंक में फंसे हैं. हाफिज ने कैश काउंटर पर मौजूद कर्मचारी को गन दिखाकर धमकी दी और अपने खाते से 10 लाख 33 हजार रुपये जबरन निकलवा लिए.
बहन के इलाज के लिए चाहिए थे पैसे
इस पूरी घटना को हाफिज लाइव शूट कर रही थी. अपने वीडियो में वो कहती है कि उसे अपनी बहन के कैंसर के इलाज के लिए पैसों की तत्काल जरूरत थी. इलाज में लगभग 40 लाख रुपये लगने थे. बैंक में पहले से 16 लाख के करीब जमा थे. लेकिन पिछले तीन साल उन्हें नहीं निकाल पा रही थी.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










