
नए साल के जश्न से पहले दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की सख्ती, एक दिन में काटे करीब 24 हजार चालान
AajTak
नए साल के जश्न से पहले दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने सख्त अभियान चलाते हुए एक ही दिन में करीब 24 हजार चालान काटे, जिनमें सबसे ज्यादा मामले ओवरस्पीडिंग और रेड लाइट तोड़ने के रहे. विशेष जांच के दौरान शराब पीकर वाहन चलाने, बिना हेलमेट, ट्रिपल राइडिंग, गलत दिशा में ड्राइविंग और खतरनाक ड्राइविंग जैसे उल्लंघनों पर कार्रवाई की गई.
नए साल के जश्न से पहले दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने शहर भर में सख्ती बढ़ा दी है. पुलिस ने एक ही दिन में ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन पर कुल 23,985 चालान काटे. अधिकारियों के मुताबिक इनमें 19,227 चालान ओवरस्पीडिंग और रेड लाइट तोड़ने के मामलों में किए गए.
27 दिसंबर को चलाए गए विशेष जांच अभियान के दौरान शराब पीकर वाहन चलाने वाले 226 लोगों के खिलाफ भी कार्रवाई की गई. इस दौरान खतरनाक ड्राइविंग के 86, बिना हेलमेट के 2194, ट्रिपल राइडिंग के 266, गलत दिशा में वाहन चलाने के 1941 चालान किए गए. वहीं 45 वाहन चालकों पर काली फिल्म लगे शीशों के लिए जुर्माना लगाया गया.
नए साल पर विशेष अभियान चला रही ट्रैफिक पुलिस
ओवरस्पीड और रेड लाइट उल्लंघन पकड़ने वाले कैमरों की मदद से शहर में 13,833 ई-चालान ओवरस्पीडिंग और 5,394 ई-चालान रेड लाइट जंप के काटे गए. दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने कहा कि नए साल के दौरान ट्रैफिक और रात के समय आवाजाही बढ़ने की संभावना को देखते हुए यह विशेष अभियान चलाया जा रहा है. वरिष्ठ अधिकारी खुद निगरानी कर रहे हैं और पार्टी स्थलों, प्रमुख चौराहों, मुख्य सड़कों और संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त बल तैनात किया गया है.
जिम्मेदारी से जश्न मनाने की अपील
पुलिस ने लोगों से जिम्मेदारी से जश्न मनाने की अपील करते हुए कहा कि शराब पीकर वाहन चलाना न सिर्फ कानूनन अपराध है, बल्कि लोगों की जान के लिए भी खतरा है. नागरिकों से ट्रैफिक नियमों का पालन करने और सार्वजनिक परिवहन या सुरक्षित विकल्प अपनाने की अपील की गई है.

आज पूरी दुनिया में यही चर्चा है कि ईरान-अमेरिका युद्ध- रुकेगा या फिर महायुद्ध में बदल जाएगा. इस सवाल की वजह है युद्ध को लेकर अमेरिका राष्ट्रपति ट्रंप का दावा. ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले की नई डेडलाइन का एलान किया, वो भी ये कहते हुए कि ईरान की तरफ से युद्धविराम की पेशकश की गई है और दोनों देशों के बीच टेबल पर बातचीत जारी हैं. लेकिन ईरान ने अमेरिकी राष्ट्रपति के दावों को झूठ का पुलिंदा बताया. अब सवाल यही है कि पर्दे के पीछे क्या ईरान और अमेरिका में कोई बातचीत चल रही है, क्या जल्द युद्धविराम की संभावना है, या फिर ट्रंप के दावे में कोई दम नहीं.

ईरान युद्ध के बीच पाकिस्तान की एक बड़ी साजिश बेनकाब हुई है. पाकिस्तान को लेकर खुलासा हुआ है कि वो उसने अपने एजेंट्स की मदद से भारत में सीसीटीवी लगवाए, जिनके जरिए वीडियो पाकिस्तान भेजे जा रहे थे. गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान की इस साजिश को नाकाम किया. पाकिस्तान ने इजरायल से सीख लेकर ऐसा किया. इजरायल ने तेहरान के ट्रैफिक कैमरों को हैक कर खामेनेई को लेकर अहम जानकारी जुटाई थी. देखें वीडियो.

डोनाल्ड ट्रंप ने पूरी दुनिया को कन्फ्यूज कर दिया है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप और उनके दावे हैं. वहीं दूसरी तरफ इन दावों को आंख दिखाती हकीकत. सवाल ये है कि जंग की बिसात पर ट्रंप कौन सा खेल खेल रहे हैं. जंग की शुरुआत से अबतक डोनाल्ड ट्रंप अपनी आदत के मुताबिक अपने बयान बदल रहे हैं. दुर्भाग्य ये है कि ये जंग है. पहले दिन से वो कह रहे हैं कि हम जीत रहे हैं. जंग के 25 दिन बाद हकीकत कुछ और है. लेकिन वो कह रहे हैं कि उन्होंने ईरान को खत्म कर दिया है. फिर दबाव बढ़ाने के लिए उन्होंने ईरान को 48 घंटे का अल्टीमेटम दे दिया. वहीं अचानक ये कहकर दुनिया को चौंका दिया कि 5 दिन युद्धविराम. ट्रंप की इन बातों ने बता दिया है कि उनके दिमाग में घोर कन्फ्यूजन है.

पश्चिम एशिया में बिगड़े हालातों पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पीएम मोदी की बातचीत हुई है. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर इसकी जानकारी दी. पीएम मोदी ने कहा है कि उन्हें ट्रंप का फोन आया और पश्चिम एशिया की स्थिति पर बात हुई. भारत तनाव कम करने और जल्द से जल्द शांति बहाल करने का समर्थन करता है. देखें वीडियो.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?








