
'राहुल बाबा आप थकिए मत, अभी तो और हारना है...', कांग्रेस पर अमित शाह का तंज
AajTak
अमित शाह ने कहा कि बीजेपी की जीत का कारण उसके सिद्धांत हैं, जिनसे जनता जुड़ी है. वहीं कांग्रेस ने राम मंदिर, सर्जिकल स्ट्राइक, एयरस्ट्राइक, बांग्लादेशी घुसपैठियों को हटाने, काशी के नए मंदिर, धारा 370 हटाने, तीन तलाक समाप्त करने और कॉमन सिविल कोड जैसे हर बड़े फैसले का विरोध किया.
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा कि 'अभी आप हार से थकिए मत. अभी तो आपको बंगाल और तमिलनाडु में भी हारना है.' अहमदाबाद में एक कार्यक्रम के दौरान अमित शाह ने कहा कि साल 2029 में एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बीजेपी की सरकार बनेगी.
'राहुल बाबा अभी आप थकिए मत...'
अमित शाह अहमदाबाद नगर निगम के 330 करोड़ रुपये के विकास कार्यों के लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल हुए. अपने संबोधन के दौरान उन्होंने कहा, 'राहुल बाबा अभी आप थकिए मत. हार से मत थकिए. बंगाल और तमिलनाडु में हारना ही है. नक्की कर के रखिए.' उन्होंने कहा, '2029 में फिर एक बार पीएम मोदी के नेतृत्व में बीजेपी की सरकार बनेगी. इसकी वजह बीजेपी के सिद्धांत हैं, जिनसे जनता जुड़ी हुई है.'
'बीजेपी के हर फैसले का कांग्रेस ने विरोध किया'
गृह मंत्री ने कहा, 'बीजेपी ने राम मंदिर बनाया, तो कांग्रेस ने विरोध किया. पाकिस्तान पर सर्जिकल स्ट्राइक हुई, तब भी विरोध हुआ. एयरस्ट्राइक पर भी कांग्रेस ने विरोध किया. बांग्लादेशी घुसपैठियों को हटाने की बात आई, तो उसका भी विरोध किया गया. काशी का नया मंदिर बना, तब भी विरोध हुआ. कश्मीर से धारा 370 हटाई गई, तब भी कांग्रेस ने विरोध किया. तीन तलाक खत्म किया गया, तब भी विरोध हुआ. कॉमन सिविल कोड लाए गए, तो उसका भी विरोध किया गया.'
'राहुल बाबा को समझाने की मेरी क्षमता नहीं'

पश्चिम एशिया में बिगड़े हालातों पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पीएम मोदी की बातचीत हुई है. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर इसकी जानकारी दी. पीएम मोदी ने कहा है कि उन्हें ट्रंप का फोन आया और पश्चिम एशिया की स्थिति पर बात हुई. भारत तनाव कम करने और जल्द से जल्द शांति बहाल करने का समर्थन करता है. देखें वीडियो.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?

दिल्ली सरकार के बजट को लेकर मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए बड़े आवंटन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि इस बार बजट में सबसे अधिक राशि शिक्षा के लिए निर्धारित की गई है, जो 19,000 करोड़ से ज्यादा है. इसके तहत स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी और ICT लैब्स के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है. हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि ये आंकड़े केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल की वास्तविकता को उजागर करते हैं और इससे कई सवाल खड़े होते हैं.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.








