
शेर को क्यों आती है ज्यादा नींद, 20 घंटे क्यों सोते हैं ? चौंकाने वाली है वजह
AajTak
केन्या के मसाई मारा नेशनल रिजर्व से जंगल की अनसुनी कहानियां सामने आई हैं. वाइल्ड लाइफ एक्सपर्ट अजय दुबे ने बताया कि शेर क्यों ज़्यादातर समय आराम करते हैं, हाथियों के झुंड की अगुवाई हथिनी क्यों करती है और लाखों विल्डबीस्ट-ज़ेब्रा हर साल पलायन क्यों करते हैं. यह रिपोर्ट जंगल के संतुलन और जीवन के संघर्ष को दिखाती है.
केन्या का मसाई मारा नेशनल रिजर्व दुनिया के सबसे रोमांचक और समृद्ध जंगलों में गिना जाता है. वाइल्ड लाइफ एक्सपर्ट अजय दुबे के मुताबिक, मसाई मारा अपनी खुली घासभूमि, घुमावदार नदियों और अद्भुत जैव-विविधता के लिए जाना जाता है. यही वजह है कि यहां शिकारी जानवरों का व्यवहार और ‘द ग्रेट माइग्रेशन’ जैसे प्राकृतिक चमत्कार साफ तौर पर देखे जा सकते हैं. इस जंगल में बड़ी संख्या में शेर, चीता, तेंदुआ, हाथी, जिराफ और गैंडे पाए जाते हैं.
हाथियों के झुंड की अगुवाई हथिनी क्यों करती है ?
अजय दुबे बताते हैं कि अफ्रीकी और एशियाई हाथियों में स्पष्ट अंतर नजर आता है. अफ्रीकी हाथी आकार में बड़े होते हैं, उनकी पीठ झुकी होती है और कान बेहद चौड़े होते हैं. सबसे दिलचस्प तथ्य यह है कि एशिया में केवल नर हाथियों के दांत होते हैं, जबकि अफ्रीका में नर और मादा दोनों के दांत पाए जाते हैं. वहीं, हाथियों के झुंड का नेतृत्व हथिनी करती है, क्योंकि बुजुर्ग हथिनियों के पास सालों का अनुभव होता है और वही पूरे झुंड को सुरक्षित रास्ता दिखाती हैं.
शेर क्यों करते हैं 20 घंटे आराम?
शेरों की बात करें तो एक झुंड में आमतौर पर एक या दो नर शेर, कई शेरनियां और उनके बच्चे शामिल होते हैं. शिकार अधिकतर शेरनियां करती हैं, क्योंकि वो फुर्तीली होती हैं और सामूहिक रणनीति के साथ शिकार को अंजाम देती हैं. नर शेर झुंड की सुरक्षा का जिम्मा संभालता है.
सबसे बड़ा सवाल यही है कि शेर ज़्यादातर समय सोते क्यों रहते हैं. अजय दुबे के अनुसार, शेर दिन में 18 से 20 घंटे आराम करते हैं. यह आलस नहीं, बल्कि ऊर्जा बचाने की रणनीति है. शिकार में अत्यधिक ताकत लगती है और अफ्रीका की गर्म जलवायु में आराम करना उनके जीवित रहने के लिए जरूरी है.

पश्चिम एशिया में बिगड़े हालातों पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पीएम मोदी की बातचीत हुई है. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर इसकी जानकारी दी. पीएम मोदी ने कहा है कि उन्हें ट्रंप का फोन आया और पश्चिम एशिया की स्थिति पर बात हुई. भारत तनाव कम करने और जल्द से जल्द शांति बहाल करने का समर्थन करता है. देखें वीडियो.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?

दिल्ली सरकार के बजट को लेकर मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए बड़े आवंटन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि इस बार बजट में सबसे अधिक राशि शिक्षा के लिए निर्धारित की गई है, जो 19,000 करोड़ से ज्यादा है. इसके तहत स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी और ICT लैब्स के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है. हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि ये आंकड़े केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल की वास्तविकता को उजागर करते हैं और इससे कई सवाल खड़े होते हैं.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.








