
Uttar Pradesh: बरेली में पकड़े गए दो संदिग्ध कश्मीरी, इंटेलिजेंस एजेंसियों ने शुरू की जांच
AajTak
बरेली में संदिग्ध गतिविधियों की शिकायत के बाद पुलिस ने दो कश्मीरी युवकों को हिरासत में लिया है. गांव में घर-घर भीख मांगने और पहचान छिपाने की कोशिश के आरोपों के बाद पुलिस और इंटेलिजेंस एजेंसियां सतर्क हो गई हैं. फिलहाल दोनों से पूछताछ जारी है. उनके दस्तावेजों का सत्यापन कराया जा रहा है.
उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में पुलिस ने दो संदिग्ध कश्मीरी युवकों को हिरासत में लिया है. दोनों युवक गांव में घर-घर भीख मांगते हुए पाए गए थे, जिसके बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को अलर्ट किया. पूछताछ के दौरान दोनों युवकों ने अपना नाम शौकत अली और सज्जाद बताया. उन्होंने कहा कि वे जम्मू और कश्मीर के पुंछ जिले के रहने वाले हैं.
पुलिस के मुताबिक, यह मामला शनिवार सुबह सामने आया, जब गांववालों ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स के जरिए पुलिस को सूचित किया. इस शिकायत में कहा गया कि अहलादपुर इलाके के धिमरी गांव में दो कश्मीरी युवक संदिग्ध तरीके से घूम रहे हैं. दोनों घरों में जाकर भीख मांग रहे हैं.सूचना मिलने के बाद इज्जतनगर पुलिस मौके पर पहुंची.
इज्जतनगर थाना प्रभारी बिजेंद्र सिंह के मुताबिक, दोनों युवकों की भाषा और बोलचाल के तरीके को लेकर संदेह हुआ, जिसके बाद उनकी तलाशी ली गई. संदिग्धों ने भीड़ में घुलने-मिलने और नमाज़ पढ़ने का सहारा लेकर पुलिस की नजरों से बचने की कोशिश की. हालांकि, गांववालों द्वारा दोबारा सूचना दिए जाने पर पुलिस ने दोनों को हिरासत में ले लिया.
दोनों युवकों ने दावा किया कि वे स्थानीय मस्जिद में ठहरे हुए थे. 10 दिसंबर को बरेली आए थे. इसके बाद से वे धिमरी गांव में रह रहे थे. भीख मांगकर गुजारा कर रहे थे. पुलिस ने कहा कि फिलहाल पूछताछ में कोई ठोस आपत्तिजनक जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन शुरुआती तौर पर उनकी गतिविधियां संदिग्ध लग रही हैं.इंटेलिजेंस एजेंसियों को सूचित किया गया है.
एसएचओ ने बताया कि हिरासत में लिए जाने के तुरंत बाद लोकल इंटेलिजेंस यूनिट जांच में जुट गई. दोनों युवकों की तस्वीरें और आधार से जुड़ी जानकारी सत्यापन के लिए जम्मू और कश्मीर पुलिस को भेजी गई हैं. दस्तावेजों के वेरिफिकेशन और इंटेलिजेंस इनपुट आने तक दोनों से पूछताछ जारी रहेगी. पुलिस का कहना है कि हर पहलू से जांच की जा रही है.

आज पूरी दुनिया में यही चर्चा है कि ईरान-अमेरिका युद्ध- रुकेगा या फिर महायुद्ध में बदल जाएगा. इस सवाल की वजह है युद्ध को लेकर अमेरिका राष्ट्रपति ट्रंप का दावा. ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले की नई डेडलाइन का एलान किया, वो भी ये कहते हुए कि ईरान की तरफ से युद्धविराम की पेशकश की गई है और दोनों देशों के बीच टेबल पर बातचीत जारी हैं. लेकिन ईरान ने अमेरिकी राष्ट्रपति के दावों को झूठ का पुलिंदा बताया. अब सवाल यही है कि पर्दे के पीछे क्या ईरान और अमेरिका में कोई बातचीत चल रही है, क्या जल्द युद्धविराम की संभावना है, या फिर ट्रंप के दावे में कोई दम नहीं.

ईरान युद्ध के बीच पाकिस्तान की एक बड़ी साजिश बेनकाब हुई है. पाकिस्तान को लेकर खुलासा हुआ है कि वो उसने अपने एजेंट्स की मदद से भारत में सीसीटीवी लगवाए, जिनके जरिए वीडियो पाकिस्तान भेजे जा रहे थे. गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान की इस साजिश को नाकाम किया. पाकिस्तान ने इजरायल से सीख लेकर ऐसा किया. इजरायल ने तेहरान के ट्रैफिक कैमरों को हैक कर खामेनेई को लेकर अहम जानकारी जुटाई थी. देखें वीडियो.

डोनाल्ड ट्रंप ने पूरी दुनिया को कन्फ्यूज कर दिया है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप और उनके दावे हैं. वहीं दूसरी तरफ इन दावों को आंख दिखाती हकीकत. सवाल ये है कि जंग की बिसात पर ट्रंप कौन सा खेल खेल रहे हैं. जंग की शुरुआत से अबतक डोनाल्ड ट्रंप अपनी आदत के मुताबिक अपने बयान बदल रहे हैं. दुर्भाग्य ये है कि ये जंग है. पहले दिन से वो कह रहे हैं कि हम जीत रहे हैं. जंग के 25 दिन बाद हकीकत कुछ और है. लेकिन वो कह रहे हैं कि उन्होंने ईरान को खत्म कर दिया है. फिर दबाव बढ़ाने के लिए उन्होंने ईरान को 48 घंटे का अल्टीमेटम दे दिया. वहीं अचानक ये कहकर दुनिया को चौंका दिया कि 5 दिन युद्धविराम. ट्रंप की इन बातों ने बता दिया है कि उनके दिमाग में घोर कन्फ्यूजन है.

पश्चिम एशिया में बिगड़े हालातों पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पीएम मोदी की बातचीत हुई है. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर इसकी जानकारी दी. पीएम मोदी ने कहा है कि उन्हें ट्रंप का फोन आया और पश्चिम एशिया की स्थिति पर बात हुई. भारत तनाव कम करने और जल्द से जल्द शांति बहाल करने का समर्थन करता है. देखें वीडियो.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?








