
बीड में बस और बाइक की भीषण टक्कर, 50 साल के युवक की मौत
AajTak
महाराष्ट्र के बीड जिले में एमएसआरटीसी की बस और एक मोटरसाइकिल की आमने-सामने की टक्कर में बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पीछे बैठा व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया. यह हादसा मंजारसुंबा–अंबाजोगाई मार्ग पर सावंतवाड़ी चौराहे के पास हुआ. पुलिस ने जांच शुरू कर दी है. घायल सुनील जाधव को पहले नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें बीड जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया.
महाराष्ट्र के बीड जिले में रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में 50 साल के मोटरसाइकिल चालक की मौत हो गई, जबकि पीछे बैठा व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया. पुलिस के अनुसार, यह दुर्घटना महाराष्ट्र राज्य सड़क परिवहन निगम (एमएसआरटीसी) की बस और एक मोटरसाइकिल के बीच टक्कर से हुई.
बस और बाइक की आमने-सामने टक्कर
पुलिस ने बताया कि यह हादसा सुबह करीब 11:30 बजे सावंतवाड़ी चौराहे के पास हुआ, जो बीड़ से लगभग 30 किलोमीटर दूर मंजारसुंबा–अंबाजोगाई मार्ग पर है. दुर्घटना उस समय हुई जब नांदेड़ जिले के देगलूर डिपो की एमएसआरटीसी बस विपरीत दिशा से आ रही मोटरसाइकिल से टकरा गई.
पुलिस के मुताबिक, इस हादसे में मोटरसाइकिल चालक किशोर निर्मल (50) की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं, बाइक पर पीछे बैठे सुनील जाधव (50) गंभीर रूप से घायल हो गए. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों सड़क पर गिर पड़े और आसपास अफरा-तफरी मच गई.
घायल को बीड जिला अस्पताल किया गया रेफर
घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस और आपात सेवाओं को सूचना दी. घायल सुनील जाधव को पहले नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें बीड़ जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया.

आज पूरी दुनिया में यही चर्चा है कि ईरान-अमेरिका युद्ध- रुकेगा या फिर महायुद्ध में बदल जाएगा. इस सवाल की वजह है युद्ध को लेकर अमेरिका राष्ट्रपति ट्रंप का दावा. ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले की नई डेडलाइन का एलान किया, वो भी ये कहते हुए कि ईरान की तरफ से युद्धविराम की पेशकश की गई है और दोनों देशों के बीच टेबल पर बातचीत जारी हैं. लेकिन ईरान ने अमेरिकी राष्ट्रपति के दावों को झूठ का पुलिंदा बताया. अब सवाल यही है कि पर्दे के पीछे क्या ईरान और अमेरिका में कोई बातचीत चल रही है, क्या जल्द युद्धविराम की संभावना है, या फिर ट्रंप के दावे में कोई दम नहीं.

ईरान युद्ध के बीच पाकिस्तान की एक बड़ी साजिश बेनकाब हुई है. पाकिस्तान को लेकर खुलासा हुआ है कि वो उसने अपने एजेंट्स की मदद से भारत में सीसीटीवी लगवाए, जिनके जरिए वीडियो पाकिस्तान भेजे जा रहे थे. गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान की इस साजिश को नाकाम किया. पाकिस्तान ने इजरायल से सीख लेकर ऐसा किया. इजरायल ने तेहरान के ट्रैफिक कैमरों को हैक कर खामेनेई को लेकर अहम जानकारी जुटाई थी. देखें वीडियो.

डोनाल्ड ट्रंप ने पूरी दुनिया को कन्फ्यूज कर दिया है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप और उनके दावे हैं. वहीं दूसरी तरफ इन दावों को आंख दिखाती हकीकत. सवाल ये है कि जंग की बिसात पर ट्रंप कौन सा खेल खेल रहे हैं. जंग की शुरुआत से अबतक डोनाल्ड ट्रंप अपनी आदत के मुताबिक अपने बयान बदल रहे हैं. दुर्भाग्य ये है कि ये जंग है. पहले दिन से वो कह रहे हैं कि हम जीत रहे हैं. जंग के 25 दिन बाद हकीकत कुछ और है. लेकिन वो कह रहे हैं कि उन्होंने ईरान को खत्म कर दिया है. फिर दबाव बढ़ाने के लिए उन्होंने ईरान को 48 घंटे का अल्टीमेटम दे दिया. वहीं अचानक ये कहकर दुनिया को चौंका दिया कि 5 दिन युद्धविराम. ट्रंप की इन बातों ने बता दिया है कि उनके दिमाग में घोर कन्फ्यूजन है.

पश्चिम एशिया में बिगड़े हालातों पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पीएम मोदी की बातचीत हुई है. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर इसकी जानकारी दी. पीएम मोदी ने कहा है कि उन्हें ट्रंप का फोन आया और पश्चिम एशिया की स्थिति पर बात हुई. भारत तनाव कम करने और जल्द से जल्द शांति बहाल करने का समर्थन करता है. देखें वीडियो.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?








