Primary Country (Mandatory)

Other Country (Optional)

Set News Language for United States

Primary Language (Mandatory)
Other Language[s] (Optional)
No other language available

Set News Language for World

Primary Language (Mandatory)
Other Language(s) (Optional)

Set News Source for United States

Primary Source (Mandatory)
Other Source[s] (Optional)

Set News Source for World

Primary Source (Mandatory)
Other Source(s) (Optional)
  • Countries
    • India
    • United States
    • Qatar
    • Germany
    • China
    • Canada
    • Singapore
    • World
  • Categories
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • Sports
    • Special
    • All Categories
  • Available Languages for United States
    • English
  • All Languages
    • English
    • Hindi
    • Arabic
    • German
    • Chinese
    • French
  • Sources
    • India
      • AajTak
      • NDTV India
      • The Hindu
      • India Today
      • Zee News
      • NDTV
      • BBC
      • The Wire
      • News18
      • News 24
      • The Quint
      • ABP News
      • Zee News
      • News 24
    • United States
      • CNN
      • Fox News
      • Al Jazeera
      • CBSN
      • NY Post
      • Voice of America
      • The New York Times
      • HuffPost
      • ABC News
      • Newsy
      • USA TODAY
      • NBC News
      • CNBC
    • Qatar
      • Al Jazeera
      • Al Arab
      • The Peninsula
      • Gulf Times
      • Al Sharq
      • Qatar Tribune
      • Al Raya
      • Lusail
    • Germany
      • DW
      • ZDF
      • ProSieben
      • RTL
      • n-tv
      • Die Welt
      • Süddeutsche Zeitung
      • Frankfurter Rundschau
    • China
      • China Daily
      • BBC
      • The New York Times
      • Voice of America
      • Beijing Daily
      • The Epoch Times
      • Ta Kung Pao
      • Xinmin Evening News
    • Canada
      • CBC
      • Radio-Canada
      • CTV
      • TVA Nouvelles
      • Le Journal de Montréal
      • Global News
      • BNN Bloomberg
      • Métro
    • Singapore
      • CNA
      • The Straits Times
      • Lianhe Zaobao
'भारत का विश्वगुरु बनना हमारी महत्वकांक्षा नहीं, दुनिया की जरूरत', बोले RSS चीफ मोहन भागवत

'भारत का विश्वगुरु बनना हमारी महत्वकांक्षा नहीं, दुनिया की जरूरत', बोले RSS चीफ मोहन भागवत

AajTak
Sunday, December 28, 2025 03:52:19 PM UTC

संघ प्रमुख मोहन भागवत ने कहा कि दुनिया उपभोक्तावाद में डूब गई है. दुनिया में हिंदू आध्यात्मिकता का अभाव है जिससे वैश्विक स्तर पर उग्रवाद बढ़ रहा है. उन्होंने कहा कि भारत को आर्थिक या सैन्य शक्ति नहीं, बल्कि सद्भावना और मूल्यों के आधार पर ‘विश्वगुरु’ की भूमिका निभानी होगी.

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के सरसंघचालक मोहन भागवत ने रविवार को हिंदुओं से एकजुट होकर सनातन धर्म को और ऊंचाइयों पर ले जाने की अपील की. तेलंगाना के रंगारेड्डी जिले में आयोजित 'विश्व संघ शिविर' के समापन समारोह को संबोधित करते हुए भागवत ने कहा कि भारत का उद्देश्य शक्ति प्रदर्शन नहीं, बल्कि विश्व को दिशा देना है. 

इसी संदर्भ में उन्होंने ‘विश्वगुरु’ की अवधारणा पर बात करते हुए कहा कि भारत का विश्वगुरु बनना कोई उसकी व्यक्तिगत महत्वाकांक्षा नहीं, बल्कि विश्व को इसकी आवश्यकता है. हालांकि यह स्वतः नहीं होता, इसके लिए निरंतर और कठोर परिश्रम की जरूरत है, जो विभिन्न धाराओं के माध्यम से चल रहा है, जिसमें संघ भी एक महत्वपूर्ण धारा है. संघ इस लक्ष्य की दिशा में सामाजिक और सांस्कृतिक प्रयासों से निरंतर कार्य कर रहा है.

उन्होंने बीसवीं शताब्दी के आध्यात्मिक नेता योगी अरविंद का उल्लेख करते हुए कहा कि सनातन धर्म के पुनरुत्थान का विचार बहुत पहले ही व्यक्त किया गया था. उन्होंने कहा कि एक सदी पहले शुरू हुई यह प्रक्रिया अब संकल्प और सामूहिक प्रयास से आगे बढ़ानी है. आरएसएस प्रमुख ने कहा, 'वह समय अब आ गया है. 100 वर्ष पहले जब योगी अरविंद ने घोषणा की थी कि सनातन धर्म का पुनरुत्थान ईश्वर की इच्छा है और हिंदू राष्ट्र का उदय सनातन धर्म के पुनरुत्थान के लिए है. भारत, हिंदू राष्ट्र, सनातन धर्म और हिंदुत्व एकदूसरे के पर्यायवाची हैं. योगी अरविंद ने एक शताब्दी पहले संकेत दिया था कि यह प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. अब हमें उस प्रक्रिया को आगे बढ़ाना है. अब समय आ गया है कि सभी हिंदू एकजुट होकर सनातन धर्म का उत्थान करें.'

#WATCH | Hyderabad, Telangana: RSS chief Mohan Bhagwat says, "...That time has now come. 100 years ago, when Yogi Arvind declared that the resurgence of Sanatana Dharma is God's will, and that the rise of the Hindu nation is for the resurgence of Sanatana Dharma. Bharat or the… pic.twitter.com/5QvGGlXObo

आरएसएस प्रमुख ने कहा कि भारत और विदेशों में संघ से जुड़े संगठन एक ही उद्देश्य साझा करते हैं- हिंदू समाज को संगठित करना और मूल्य आधारित, अनुशासित जीवन का उदाहरण विश्व के सामने प्रस्तुत करना. भारत की वैश्विक भूमिका पर बोलते हुए मोहन भागवत ने जोर दिया कि विश्वगुरु बनने के लिए कई क्षेत्रों में निरंतर प्रयास की जरूरत है. उन्होंने कहा कि संघ व्यक्तित्व निर्माण पर विशेष जोर देकर और स्वयंसेवकों को समाज के विभिन्न क्षेत्रों में भेजकर सकारात्मक बदलाव लाने की दिशा में कार्य कर रहा है. उन्होंने दावा किया कि आज संघ से जुड़े लोगों के कार्यों की हर जगह सराहना हो रही है और समाज का उन पर विश्वास बढ़ा है.

#WATCH | Hyderabad, Telangana: RSS chief Mohan Bhagwat says, "...We will have to do the work of becoming a 'Vishwaguru' again. It is not our ambition to become a 'Vishwaguru'. It is the need of the world that we become 'Vishwaguru'. But it is not made like this. One has to work… pic.twitter.com/Tz9532RgnV

Read full story on AajTak
Share this story on:-
More Related News
'भारत हिंद-प्रशांत क्षेत्र में शांति के लिए अहम', चीन के बढ़ते प्रभाव के बीच बोला ट्रंप प्रशासन

अमेरिका के युद्ध मंत्रालय के अंडर सेक्रेटरी एलब्रिज कोल्बी ने कहा है कि हिंद-प्रशांत क्षेत्र में शक्ति संतुलन बनाए रखने में भारत की भूमिका निर्णायक है. उन्होंने यह भी कहा कि भारत और अमेरिका हर मुद्दे पर सहमत नहीं होंगे, लेकिन इससे साझेदारी प्रभावित नहीं होनी चाहिए.

चौथी मंजिल से नीचे गिरे, ब्रेन डैमेज, फिर 13 साल कोमा... हरीश राणा की कहानी

सुप्रीम कोर्ट से ऐतिहासिक 'इच्छा-मृत्यु' (पैसिव यूथेनेशिया) की अनुमति पाने वाले देश के पहले मरीज हरीश राणा का एम्स दिल्ली में निधन हो गया. 2013 से कोमा में चल रहे हरीश ने लंबी कानूनी और शारीरिक लड़ाई के बाद मंगलवार को गरिमा के साथ अंतिम सांस ली.

'अगले बजट तक आपको रात के 12 बजे बजट पेश न करना पड़े', दीपेंद्र हुड्डा का लोकसभा में वित्त मंत्री पर तंज

कांग्रेस सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने वित्त विधेयक पर बोलते हुए कहा कि 12 साल में रिकॉर्ड बने हैं और टूटे भी हैं. उन्होंने रुपये की कीमत से लेकर व्यापार घाटा, पेट्रोल-डीजल की कीमतों तक, यूपीए सरकार के समय के आंकड़े बता सरकार को घेरा.

मिडिल ईस्ट के हालात पर ट्रंप ने पीएम मोदी को किया फोन, होर्मुज पर हुई बात

पश्चिम एशिया में बिगड़े हालातों पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पीएम मोदी की बातचीत हुई है. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर इसकी जानकारी दी. पीएम मोदी ने कहा है कि उन्हें ट्रंप का फोन आया और पश्चिम एशिया की स्थिति पर बात हुई. भारत तनाव कम करने और जल्द से जल्द शांति बहाल करने का समर्थन करता है. देखें वीडियो.

'भाई हो तो आशीष जैसा', 13 सालों तक कोमा में रहे हरीश की सेवा की मिसाल दे रही सोसाइटी, अंतिम विदाई पर भावुक हुए लोग

गाजियाबाद के राजनगर एक्सटेंशन में हरीश राणा के निधन से शोक का माहौल है. सोसाइटी के लोगों ने बताया कि 13 साल से कोमा में रहने के कारण परिवार के लिए यह समय बेहद कठिन था. सभी लोग इस दुख की घड़ी में परिवार के साथ खड़े हैं और उनकी हिम्मत की सराहना कर रहे हैं.

क्या ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम? देखें हल्ला बोल

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?

लोकसभा में राज्यवार बढ़ेगी की सांसदों की संख्या, सियासत में क्या बदल जाएगा?

महिला आरक्षण कानून में प्रस्तावित संशोधन और लोकसभा सीटों में संभावित इजाफे को लेकर केंद्र सरकार आम सहमति बनाने की कोशिश कर रही है. लोकसभा सीटों में संभावित बढ़ोतरी सिर्फ महिलाओं के लिए ही होने जा रही है, और मौजूदा सीटों में बदलाव के बाद भी फर्क नहीं पड़ने वाला है.

गगनदीप रंधावा सुसाइड केस: 5 दिन की पुलिस कस्टडी में भुल्लर, CBI जांच की मांग तेज

गगनदीप रंधावा सुसाइड केस में पूर्व मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर को कोर्ट ने पांच दिन की पुलिस कस्टडी में भेज दिया है. आत्महत्या से पहले वायरल वीडियो और लगाए गए आरोपों ने इस केस को सियासी और कानूनी तौर पर बेहद संवेदनशील बना दिया है.

दिल्ली बजट: 19000 करोड़ शिक्षा पर खर्च, केजरीवाल मॉडल पर मंत्री ने उठाए सवाल

दिल्ली सरकार के बजट को लेकर मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए बड़े आवंटन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि इस बार बजट में सबसे अधिक राशि शिक्षा के लिए निर्धारित की गई है, जो 19,000 करोड़ से ज्यादा है. इसके तहत स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी और ICT लैब्स के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है. हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि ये आंकड़े केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल की वास्तविकता को उजागर करते हैं और इससे कई सवाल खड़े होते हैं.

संसद का बजट सत्र स्थगित करने पर सहमत हुए सरकार और विपक्ष, किसी भी दिन हो सकता है ऐलान

संसद के चालू बजट सत्र का दूसरा हाफ 2 अप्रैल तक चलना है, लेकिन अब अंतिम तारीख को लेकर सस्पेंस उत्पन्न हो गया है. बजट सत्र स्थगित करने पर सरकार और विपक्षी दल सहमत हो गए हैं.

साइबर फ्रॉड पर केंद्र सरकार का बड़ा एक्शन, ऐसे रोकी गई 8690 करोड़ रुपए की ठगी

देश में बढ़ते साइबर अपराधों पर लगाम लगाने के लिए केंद्र सरकार ने कई स्तरों पर तकनीकी और संस्थागत कदम उठाए हैं. संसद में पेश आंकड़ों के मुताबिक, इन प्रयासों का असर भी दिखने लगा है. इसकी वजह से अब तक 8690 करोड़ की ठगी रोकी गई है.

जम्मू-कश्मीर के रैसी में खाई में गिरी कार, दो भाई-बहन समेत 3 की मौत, 5 गंभीर घायल

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस

Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.

Exclusive: हिंदू नाम, मुस्लिम पिता... UP के बलरामपुर में ‘डेमोग्राफी गेम’, नेपाल से लाए गए फर्जी वोटर!

यूपी के बलरामपुर में वोटर लिस्ट में बड़े पैमाने पर गड़बड़ी का मामला सामने आया है, जिसमें नेपाल सीमा पार से फर्जी वोटर लाए जाने का आरोप है. स्थानीय लोग आरोप लगा रहे हैं कि चुनाव जीतने के लिए एक ही परिवार के दर्जनों नाम दो-दो ग्राम सभाओं की वोटर लिस्ट में दर्ज हैं.

सोनीपत में 250 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ा युवक, देने लगा कूदने की धमकी- VIDEO

सोनीपत में एक युवक बुलडोजर कार्रवाई के विरोध में टावर पर चढ़ गया और नीचे कूदकर जान देने की धमकी देने लगा. युवक और उसके परिजनों का आरोप है कि मामला कोर्ट में विचाराधीन है, बावजूद इसके प्रशासन की तरफ से बुलडोजर की कार्रवाई की जा रही है.

मार्च में मॉनसून जैसे हालात! हीटवेव का खतरा टला, दिल्ली समेत इन राज्यों में फिर बारिश का अलर्ट

मार्च में दिल्ली-एनसीआर और उत्तर-पश्चिम भारत में प्री-मानसून जैसे हालात बने हुए हैं. दो पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय रहेंगे, जिससे 26 और 28 मार्च के आसपास बारिश, आँधी और गरज-चमक की संभावना है.

'बच्चों के लिए Facebook-इंस्टाग्राम खतरनाक', US कोर्ट ने Meta पर लगाया 3100 करोड़ रुपये का जुर्माना

फेसबुक, इंस्टाग्राम और वॉट्सऐप जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स की मालिक कंपनी मेटा के लिए यह एक बड़ा झटका है. कंपनी ने हमेशा दावा किया है कि वह बच्चों की सुरक्षा के लिए करोड़ों डॉलर खर्च करती है, लेकिन न्यू मेक्सिको की जूरी ने उन दावों को पूरी तरह खारिज कर दिया है. साथ ही दोषी करार देते हुए भारी भरकम जुर्माना लगाया है.

समुद्री सरहद, पहाड़ों का घेरा और रेगिस्तान... इस तरह दुश्मनों से लोहा ले रहा है ईरान, जानें इनसाइड स्टोरी

ईरान की भौगोलिक स्थिति यानी पहाड़ों, रेगिस्तान और होर्मुज स्ट्रेट ने उसे दुनिया की ताकतवर ताकतों के सामने अजेय बना दिया है. ये सब कैसे मुमकिन हुआ? जानिए ईरान की रणनीति और असीम ताकत की पूरी कहानी.

वारदात: नकली बाबा का काला सच, नशीली ड्रिंक पिलाकर करता था ज्यादती

ज़रा अंदाजा लगाइए जिसके पास मुख्यमंत्री, मंत्री, विधायक, सांसद, IAS, IPS अफसर तक अपना भविष्य जानने पहुंचत हों वो बाबा कितना पावरफुल होगा. जिस बाबा के पास खुद पुलिस ये पूछने के लिए जाती हो कि ये फलाना केस कब सुलझेगा, भागा हुआ चोर कब और कैसे हाथ आएगा वो बाबा कितना ताकतवर होगा.

ईरान-अमेरिका युद्ध में अब आगे क्या होगा? देखें दस्तक

आज पूरी दुनिया में यही चर्चा है कि ईरान-अमेरिका युद्ध- रुकेगा या फिर महायुद्ध में बदल जाएगा. इस सवाल की वजह है युद्ध को लेकर अमेरिका राष्ट्रपति ट्रंप का दावा. ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले की नई डेडलाइन का एलान किया, वो भी ये कहते हुए कि ईरान की तरफ से युद्धविराम की पेशकश की गई है और दोनों देशों के बीच टेबल पर बातचीत जारी हैं. लेकिन ईरान ने अमेरिकी राष्ट्रपति के दावों को झूठ का पुलिंदा बताया. अब सवाल यही है कि पर्दे के पीछे क्या ईरान और अमेरिका में कोई बातचीत चल रही है, क्या जल्द युद्धविराम की संभावना है, या फिर ट्रंप के दावे में कोई दम नहीं.

सोनिया गांधी की तबीयत बिगड़ी, दिल्ली के गंगाराम अस्पताल में भर्ती

कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें दिल्ली के सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती कराया गया है. सूत्रों के मुताबिक, मंगलवार को उन्हें अस्वस्थ महसूस होने के कारण अस्पताल ले जाया गया.

सेना पर नजर रखने पाकिस्तान की ISI ने भारत में लगवाए CCTV, देखें बड़ा खुलासा

ईरान युद्ध के बीच पाकिस्तान की एक बड़ी साजिश बेनकाब हुई है. पाकिस्तान को लेकर खुलासा हुआ है कि वो उसने अपने एजेंट्स की मदद से भारत में सीसीटीवी लगवाए, जिनके जरिए वीडियो पाकिस्तान भेजे जा रहे थे. गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान की इस साजिश को नाकाम किया. पाकिस्तान ने इजरायल से सीख लेकर ऐसा किया. इजरायल ने तेहरान के ट्रैफिक कैमरों को हैक कर खामेनेई को लेकर अहम जानकारी जुटाई थी. देखें वीडियो.

धर्मांतरण पर SC का बड़ा फैसला, धर्म बदलने पर नहीं मिलेगा SC-ST का दर्जा

देश की सर्वाेच्च अदालत सुप्रीम कोर्ट ने अपने निर्णय से साफ कर दिया है कि धर्म बदलने के बाद कोई भी शख्स अनुसूचित जाति और जनजाति को मिलने वाली सुरक्षा और सुविधाओं के दायरे से बाहर हो जाएगा. और साथ ही उसके विशेषाधिकार समाप्त हो जाएंगे. देखें SC के इस आदेश से जुड़ी बड़ी बातें.

मुंबई के आजाद मैदान में धनगर समाज का आरक्षण को लेकर आंदोलन, देखें

मुंबई के आज़ाद मैदान में धनगर समाज के आंदोलन ने फडणवीस सरकार की मुश्किल बढ़ा दी है. धनगर समाज काफी समय से महाराष्ट्र में आरक्षण को लेकर मांग जारी है. अधिक जानने के लिए देखें Video.

खबरदार: अमेरिका का 'सीजफायर', ट्रंप ने जंग को लेकर फैलाया कन्फ्यूजन?

डोनाल्ड ट्रंप ने पूरी दुनिया को कन्फ्यूज कर दिया है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप और उनके दावे हैं. वहीं दूसरी तरफ इन दावों को आंख दिखाती हकीकत. सवाल ये है कि जंग की बिसात पर ट्रंप कौन सा खेल खेल रहे हैं. जंग की शुरुआत से अबतक डोनाल्ड ट्रंप अपनी आदत के मुताबिक अपने बयान बदल रहे हैं. दुर्भाग्य ये है कि ये जंग है. पहले दिन से वो कह रहे हैं कि हम जीत रहे हैं. जंग के 25 दिन बाद हकीकत कुछ और है. लेकिन वो कह रहे हैं कि उन्होंने ईरान को खत्म कर दिया है. फिर दबाव बढ़ाने के लिए उन्होंने ईरान को 48 घंटे का अल्टीमेटम दे दिया. वहीं अचानक ये कहकर दुनिया को चौंका दिया कि 5 दिन युद्धविराम. ट्रंप की इन बातों ने बता दिया है कि उनके दिमाग में घोर कन्फ्यूजन है.

© 2008 - 2026 Webjosh  |  News Archive  |  Privacy Policy  |  Contact Us