
नए नियमों पर खत्म नहीं हुआ विवाद, ट्विटर के खिलाफ दिल्ली HC में याचिका, आज सुनवाई
AajTak
दिल्ली हाईकोर्ट में ट्विटर के खिलाफ याचिका दायर की गई है, जिसपर सोमवार को सुनवाई होनी है. नए कानून को लेकर भारत सरकार और ट्विटर के बीच लंबे वक्त से विवाद जारी है.
भारत सरकार और ट्विटर के बीच नए नियमों को लेकर जारी विवाद अभी तक खत्म नहीं हुआ है. कई सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ने भारत सरकार के नियमों का पालन करने की बात कही है, लेकिन ट्विटर ने अभी ऐसा नहीं किया है. अब इसी मसले को लेकर दिल्ली हाईकोर्ट में एक याचिका दायर की गई है. वकील अमित आचार्य द्वारा ट्विटर, ट्विटर इंडिया के खिलाफ ये याचिका दायर की गई है, जिसमें तय समयसीमा में सरकार के नियमों का पालन ना करने की बात कही गई है. सोमवार को इस याचिका पर अदालत में सुनवाई होनी है.ट्विटर और भारत सरकार में ठनी दरअसल, 25 फरवरी में बनाए गए नए IT रूल के मुताबिक, सरकार ने साफ कर दिया था कि जिस भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के 50 लाख से ज्यादा फॉलोवर हैं, उसको अपने यहां Resident Grievance Officer की नियुक्ति करनी होगी. अगर किसी भी यूजर को किसी भी तरह की कोई समस्या आती है या उसके खिलाफ कुछ आपत्तिजनक बात उस सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर की जा रही है. इसके अलावा उसका कोई फ़र्जी अकाउंट बनाकर उसकी छवि को खराब करने की कोशिश की जाती है तो उस यूजर की शिकायत के 24 घंटे के भीतर उस पर एक्शन शुरू हो और अगले 15 दिन में शिकायत का निपटारा हो. लेकिन ट्विटर के द्वारा अभी भी अपने यूजर्स के लिए यह सब 3 महीने की समय सीमा खत्म होने के बाद 25 मई तक नहीं किया गया है. जो आईटी रूल 2021 के तहत करना अनिवार्य था, इसलिए ट्विटर के खिलाफ ये याचिका कोर्ट में दाखिल की गई है. भारत सरकार ने ट्विटर से भारत के कानून का पालन करने की बात कही है, तो ट्विटर की ओर से यूजर की प्राइवेसी का हवाला दिया जा रहा है. दोनों ही ओर से अपने-अपने रुख में कोई कमी नहीं की जा रही है, ऐसे में ये विवाद गहराता जा रहा है.
Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










