
नए आईटी नियमों के पालन को तैयार हुआ ट्विटर, दिल्ली हाई कोर्ट में दी ये दलीलें
Zee News
ट्विटर ने उच्च न्यायालय को बताया कि उसने आईटी रूल्स, 2021 को लागू कर लिया है और भारत में एक स्थानीय अधिकारी नियुक्ति भी 28 मई से कर दी है
नई दिल्लीः ट्विटर ने सोमवार को भारत में नए आईटी मध्यस्थ दिशानिर्देशों का पालन करने की बात को दोहराया क्योंकि दिल्ली हाईकोर्ट द्वारा ट्विटर इंडिया और ट्विटर इंक द्वारा गैर-अनुपालन को लेकर एक याचिका पर नोटिस जारी किया गया है. अधिवक्ता अमित आचार्य की ओर से दायर इस याचिका में हाईकोर्ट से अपील की गई है कि उनके द्वारा केंद्र को यह निर्देश जारी किया जाए कि वह बिना किसी देरी के सूचना प्रौद्योगिकी (मध्यस्थ दिशानिर्देश और डिजिटल आचार संहिता) नियम, 2021 के नियम 4 के तहत निवासी शिकायत अधिकारी को नियुक्त करने के लिए ट्विटर इंडिया और ट्विटर को आवश्यक निर्देश दें. Delhi High Court issues notice to Twitter Inc on a petition against it for alleged non-compliance with the Information Technology (Intermediary Guidelines and Digital Media Ethics Code) Rules, 2021 ट्विटर ने दिया ये जवाब — ANI (@ANI)More Related News
