
'नई सरकार के पहले 100 Days का रोडमैप और 5 साल का एक्शन प्लान बनाएं', PM मोदी का कैबिनेट मंत्रियों को निर्देश
AajTak
रविवार की सुबह कैबिनेट बैठक में प्रधानमंत्री ने मंत्रियों से अपने-अपने मंत्रालयों के सचिवों और अन्य अधिकारियों से मिलकर चर्चा करने के लिए कहा. उन्होंने कहा कि नई सरकार के पहले 100 दिन और अगले 5 साल के एजेंडे को बेहतर ढंग से कैसे लागू किया जा सकता है, इसके लिए रोडमैप तैयार करें.
लोकसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को कैबिनेट बैठक की. मीटिंग की अध्यक्षता करते हुए पीएम मोदी ने अपनी कैबिनेट के मंत्रियों से नई सरकार के लिए पहले 100 दिन और अगले 5 साल के लिए एक रोडमैप तैयार करने के लिए कहा.
समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक रविवार की सुबह कैबिनेट बैठक में प्रधानमंत्री ने मंत्रियों से अपने-अपने मंत्रालयों के सचिवों और अन्य अधिकारियों से मिलकर चर्चा करने के लिए कहा. उन्होंने कहा कि नई सरकार के पहले 100 दिन और अगले 5 साल के एजेंडे को बेहतर ढंग से कैसे लागू किया जा सकता है, इसके लिए रोडमैप तैयार करें.
कैबिनेट ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को चुनाव आयोग की सिफारिश भेजकर 7 चरण के संसदीय चुनावों की तारीखों को अधिसूचित करने की प्रक्रिया भी की. ये बैठक चुनाव आयोग द्वारा लोकसभा चुनाव 2024 के कार्यक्रम की घोषणा के एक दिन बाद हुई. बता दें कि 19 अप्रैल को 102 सीटों पर पहले चरण के मतदान के लिए पहली अधिसूचना 20 मार्च को जारी की जाएगी. अधिसूचना जारी होने के साथ ही किसी विशेष चरण के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू हो जाती है.
इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी और उनकी मंत्रिपरिषद ने 3 मार्च को "विकसित भारत: 2047" के विज़न दस्तावेज़ और अगले पांच वर्षों के लिए एक विस्तृत कार्य योजना पर विचार-मंथन किया था. परिषद की दिनभर चली बैठक के दौरान जून में नई सरकार बनने के बाद उठाए जाने वाले तत्काल कदमों के तहत 100 दिन के एजेंडे पर विचार-विमर्श किया गया. सूत्रों के मुताबिक विकसित भारत का ये रोडमैप 2 साल से अधिक की गहन तैयारी का परिणाम था और इसमें सभी मंत्रालयों और राज्य सरकारों, शिक्षाविदों, उद्योग निकायों के साथ व्यापक परामर्श को शामिल किया गया था. एक अधिकारी ने कहा था कि 'विभिन्न स्तरों पर 2,700 से अधिक बैठकें, कार्यशालाएं और सेमिनार आयोजित किए गए थे औऱ 20 लाख से अधिक युवाओं के सुझाव मिल थे.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










