
नई शराब पॉलिसी अच्छी थी तो वापस क्यों ली? सिसोदिया की गिरफ्तारी को लेकर AAP पर बीजेपी का हमला
AajTak
बीजेपी नेता संबित पात्रा ने कहा- मनीष सिसोदिया दुनिया में एकमात्र ऐसे शिक्षा मंत्री हैं जो शराब घोटाले में शामिल हैं. उन्होंने कहा कि यह पूरा प्रकरण आंख खोलने वाला और चौंकाने वाला है. कानून अपना काम कर रहा है और इसीलिए सिसोदिया को गिरफ्तार किया गया है. इसमें कोई आश्चर्य की बात नहीं है.
दिल्ली शराब घोटाला केस में आबकारी मंत्री और डिप्टी सीएम मनीष सिसोसिया की रविवार को गिरफ्तारी के बाद सियासी माहौल गरमा गया है. आम आदमी पार्टी ने दावा किया कि सिसोदिया निर्दोष हैं और बदले की राजनीति के कारण उन्हें गिरफ्तार किया गया है. हालांकि, भाजपा नेता संबित पात्रा ने इस आरोप को खारिज कर दिया है और कहा कि कानून अपना काम कर रहा है. उन्होंने पूछा- नई शराब नीति अच्छी थी तो उसे वापस क्यों लिया.
भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने सिसोदिया पर निशाना साधा और कहा- स्कूल जो हिंदुस्तान के भविष्य को गढ़ता है, उस स्कूल के सामने शराब के ठेके खोले जा रहे हैं और उससे कमीशन लिया जा रहा है. अरविंद केजरीवाल आप हमारे देश के बच्चों के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं. ये वही आम आदमी पार्टी है जो पहले हर दिन लिस्ट निकालती थी कि देश में सबसे भ्रष्ट ये लोग हैं. आज अरविंद केजरीवाल उन लोगों के घर जा रहे हैं जिनको सबसे भ्रष्ट बताया करते थे.
यह मामला आंखें खोल देने वाला है: बीजेपी
बीजेपी ने आगे कहा- आबकारी नीति को मंत्रियों के सामने रखने से पहले आम आदमी पार्टी ने शराब माफिया तक पहुंचाया. जिससे शराब माफिया अपने फायदे की नीतियों को अपना लें और हानि के विषय को बदल दिया जाए. यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि एक शिक्षा मंत्री को आबकारी नीति के लिए गिरफ्तार किया गया. यह आंखें खोलने वाला और चौंकाने वाला मामला है.
पात्रा ने कहा- मनीष सिसोदिया ने बच्चों की जान से खिलवाड़ किया. 2014 से पहले केजरीवाल जी कहते थे कि हम दिल्ली में मोहल्ले-मोहल्ले जाएंगे, औरतों से पूछेंगे कि आप क्या चाहती हैं? अगर महिलाएं कहेंगी कि शराब की दुकानें बंद होनी चाहिए तो बंद कर देंगे. लेकिन सरकार में आने के बाद कमीशन के लिए मंदिर के पास और स्कूलों के पास शराब की दुकानें खोलने का षड़यंत्र किया.
'हमने भ्रष्टाचार पर सवाल पूछे, आज तक जवाब नहीं दिया'

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










