
नई दिल्ली स्टेशन पर मची भगदड़ के बाद रेलवे का एक्शन, DRM का हुआ ट्रांसफर
AajTak
दिल्ली डिविजनल रेलवे मैनेजर (DRM) सुखविंदर सिंह का मंगलवार को अचानक तबादला कर दिया गया. यह फैसला नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर हुई भगदड़ की घटना के कुछ हफ्तों बाद आया है, जिसमें 18 यात्रियों की मौत हो गई थी.
दिल्ली डिविजनल रेलवे मैनेजर (DRM) सुखविंदर सिंह का मंगलवार को अचानक तबादला कर दिया गया. यह फैसला नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर हुई भगदड़ की घटना के कुछ हफ्तों बाद आया है, जिसमें 18 यात्रियों की मौत हो गई थी.
न्यूज एजेंसी के मुताबिक, सुखविंदर सिंह को जुलाई 2023 में दिल्ली डिवीजन का DRM नियुक्त किया गया था और उनका कार्यकाल 2025 तक था, लेकिन अब उन्हें समय से पहले हटा दिया गया है.
नए DRM होंगे पुष्पेश आर त्रिपाठी रेल मंत्रालय के आदेश के मुताबिक, उत्तर मध्य रेलवे के अधिकारी पुष्पेश आर त्रिपाठी को दिल्ली डिवीजन का नया DRM नियुक्त किया गया है. हालांकि, सुखविंदर सिंह की नई पोस्टिंग के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है.
भगदड़ से जुड़ा है तबादला? रेलवे अधिकारियों ने इस तबादले को 15 फरवरी को नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर हुई भगदड़ से जोड़ने से इनकार किया है. हालांकि, सूत्रों के मुताबिक, इस घटना की वजह से सिंह को समय से पहले हटा दिया गया है. इस हादसे में 18 लोगों की मौत हुई थी और दर्जनों लोग घायल हुए थे.
रेल मंत्रालय की ओर से इस बदलाव की आधिकारिक वजह नहीं बताई गई है, लेकिन घटना के बाद यह फैसला लिया जाना कई सवाल खड़े कर रहा है.
मृतकों में बिहार, दिल्ली और हरियाणा के लोग शामिल थे. प्रशासन द्वारा जारी लिस्ट के अनुसार, मृतक को की पहचान आहा देवी (79 वर्ष) पत्नी रविन्दी नाथ निवासी बक्सर, पूनम देवी (40 वर्ष) पत्नी मेघनाथ निवासी सारण, ललिता देवी (35 वर्ष) पत्नी संतोष निवासी परना, सुरुचि पुत्री (11 वर्ष) मनोज शाह निवासी मुजफ्फरपुर, कृष्णा देवी (40 वर्ष) पत्नी विजय शाह निवासी समस्तीपुर, विजय साह (15 वर्ष) पुत्र राम सरूप साह निवासी समस्तीपुर, नीरज (12 वर्ष) पुत्र इंद्रजीत पासवान निवासी वैशाली, शांति देवी (40 वर्ष) पत्नी राज कुमार मांझी निवासी नवादा, पूजा कुमार (8 वर्ष) पुत्री राज कुमार मांझी निवासी नवादा. ये सभी लोग बिहार के रहने वाले हैं.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










