
नंबर प्लेट, कार और हुलिया सब चेंज... हैरान कर देगी कावेरी को बोनट पर घसीटने वाले नेता पुत्र मिहिर की खौफनाक करतूत
AajTak
मुंबई हिट एंड रन में मामले में पुलिस ने दो दिन गुजरने के बाद एक्सीडेंट के आरोपी मिहिर शाह को तो गिरफ्तार कर लिया, लेकिन इस हादसे के पीड़ित और एक्सीडेंट में मारी गई कावेरी के पति प्रदीप नखवा ने इस हादसे और आरोपी के रवैये को लेकर कुछ बेचैन करने वाले सवाल उठाए हैं.
Mumbai Hit and Run Case: वो अपनी बीएमडब्लू कार के बोनट पर उस महिला को 2 किलोमीटर तक घसीटता रहा और उसकी जान ले ली. इसके बाद वो फरार हो गया था. लेकिन अब शिवसेना नेता का वो बेटा आखिरकार पकड़ा गया. पुलिस उससे पूछताछ कर रही है और इस वारदात की तमाम कड़ियों को जोड़ने की कोशिश कर रही है. लेकिन इस दौरान आरोपी की कार का शिकार बनी कावेरी के पति ने पुलिस और प्रशासन पर भी गंभीर सवाल उठाए हैं.
बेचैन करने वाले सवाल मुंबई हिट एंड रन में मामले में पुलिस ने दो दिन गुजरने के बाद एक्सीडेंट के आरोपी मिहिर शाह को तो गिरफ्तार कर लिया, लेकिन इस हादसे के पीड़ित और एक्सीडेंट में मारी गई कावेरी के पति प्रदीप नखवा ने इस हादसे और आरोपी के रवैये को लेकर कुछ बेचैन करने वाले सवाल उठाए हैं. वो सवाल, जिनका जवाब ढूंढे बग़ैर ना तो इस हादसे की तफ्तीश पूरी हो सकती है और ना ही पीड़ितों को इंसाफ ही मिल सकता है.
महिला को 2 किमी तक घसीटता रहा आरोपी प्रदीप का कहना है कि हादसे के बाद अगर बीएमडब्ल्यू चला रहे आरोपी ने ज़रा भी इंसानियत दिखा दी होती, तो आज उसकी पत्नी कावेरी ज़िंदा होती. लेकिन एक्सीडेंट के बाद बीएमडब्ल्यू के बोनट पर फंस गई कावेरी को आरोपी अपने साथ करीब दो किलोमीटर तक घसीटता हुआ ले गया और जब वो गाड़ी से नीचे गिर गई तो उसे फेंक कर फरार हो गया. ऐसा कोई इंसान जानवरों के साथ भी नहीं करता, लेकिन यहां तो एक इंसान की जिंदगी का सवाल था.
पत्नी को तलाश करता रहा घायल पति प्रदीप ने बताया कि वो एक्सीडेंट में खुद भी बुरी तरह चोटिल हो चुका था, लेकिन वो एक टैक्सी ड्राइवर के साथ कावेरी को ढूंढने करीब आधा किलोमीटर तक गया, मगर वो नहीं मिली. प्रदीप ने कहा कि कुछ लोग कह रहे हैं कि कावेरी सौ मीटर आगे पड़ी थी, अगर ऐसा ही होता तो क्या वो उन्हें सौ मीटर आगे नहीं मिलती? उन्होंने सवाल पूछा कि क्या हादसे के बाद कावेरी सी-लिंक तक चल गई?
प्रशासन के रवैये पर भी सवाल कावेरी के पति ने शासन-प्रशासन पर भी सवाल खड़े किए. उसने कहा कि आरोपी ने जरूर शराब पी होगी या फिर ड्रग्स लिया होगा, तभी वो मौके से भाग गया. मराठी फिल्मों के डायरेक्टर और हादसे में मारी गई कावेरी के चाचा जयंत वाडकर ने भी इस हादसे के बाद प्रशासन के रवैये पर सवाल खड़े किए. उन्होंने पूछा कि आखिर आरोपी मिहिर शाह के पिता को फौरन जमानत कैसे मिल गई? जब तक महाराष्ट्र सरकार हिट एंड रन को लेकर सख्त कानून नहीं बनाएगी, ऐसे हादसे होते रहेंगे.
सीसीटीवी की तस्वीरों में शराब पीता दिखा मिहिर इस बीच मुंबई एक्साइज़ ने जुहू के उस वॉयस ग्लोबल तपस बार सील कर दिया है, जिस बार में बैठ कर मिहिर शाह ने अपने दोस्तों के साथ पार्टी की थी. इस बार में कुल चार दरवाजें हैं, सभी को एक्साइज डिपार्टमेंट ने सील किया गया है. इस बार को 4 पार्टनर मिल कर चलाते हैं. मिहिर पार्टी के बाद बार से निकला और मर्सिडीज़ कार से अपने दोस्तों के साथ जाता हुआ दिखा. मिहिर की सीसीटीवी तस्वीरें पुलिस को मिली हैं. उस बार में करीब 60 लोग काम करते हैं. पुलिस ने बार मालिकों के साथ-साथ कुछ बार कर्मियों से भी पूछताछ की है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










