
धौली गंगा में कृत्रिम झील... एक्सपर्ट बोले- हो सकता है बड़ा खतरा, प्रशासन अलर्ट
AajTak
उत्तराखंड के चमोली जिले की नीति घाटी में तमक गांव के पास धौली गंगा नदी पर बनी कृत्रिम झील फिर सुर्खियों में है. अगस्त की आपदा से बनी यह झील अब फैल रही है. जलस्तर बढ़ रहा है. स्थानीय लोग अफवाह बताते हैं, लेकिन प्रशासन एसडीआरएफ के साथ सतर्क है. विशेषज्ञ प्रो. एमपीएस बिष्ट ने 350 मीटर लंबी झील को खतरा बताया है. सर्दियों में निकासी की योजना.
चमोली जिले के नीति घाटी के तमक गांव में धौली गंगा नदी पर बनी कृत्रिम झील एक बार फिर चर्चा में है. यह झील पिछले सालों की प्राकृतिक आपदाओं से बनी थी. अब यह तेजी से फैल रही है, जिससे स्थानीय लोग डर रहे हैं. लेकिन कुछ लोग इसे महज अफवाह बता रहे हैं. प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है.
31 अगस्त की रात को नीति घाटी के तमक में बादल फटने से भारी तबाही हुई थी. भारत-चीन सीमा से जुड़ने वाला एकमात्र रास्ता बंद हो गया. बॉर्डर रोड को जोड़ने वाला आरसीसी पुल पूरी तरह टूट गया. भारी मलबा तमक नाले से बहकर आया और धौली गंगा में गिर गया. इससे नदी में कृत्रिम झील बन गई.
यह भी पढ़ें: भारत की 'एक्सरसाइज त्रिशूल'... क्या डरा हुआ पाकिस्तान, पहले नोटैम फिर नौसेना के लिए दी वॉर्निंग
तुरंत एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीमें पहुंचीं. उन्होंने झील का जायजा लिया और पानी निकाल दिया. अच्छी निकासी होने से प्रशासन ने राहत की सांस ली. सितंबर के शुरुआती दिनों में एसडीआरएफ और जिला प्रशासन ने इसे सुरक्षित घोषित कर दिया था.
अब झील फिर से सुर्खियों में है. पानी साफ हो गया है और झील विशाल रूप ले चुकी है. रंग नीला और साफ दिख रहा है. लेकिन लगातार पानी निकलने के बावजूद जल स्तर बढ़ रहा है. झील का मुहाना (निकासी का रास्ता) संकरा होने से क्षेत्रफल भी फैल रहा है.
यह भी पढ़ें: ऑपरेशन सिंदूर 2.0 होगा और घातक और खुफिया... भारत कल लॉन्च करेगा 'समुद्र की आंख'

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










