
धौला कुआं-मायापुरी रोड 2 मई से 20 दिनों के लिए बंद रहेगा, ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी
AajTak
पुलिस ने जानकारी देते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, ‘कुछ तकनीकी समस्या के कारण, नारायणा फ्लाईओवर पर मरम्मत का काम 2 मई 2024 (गुरुवार) से शुरू होगा. 02 मई 2024 से 20 दिनों के लिए यात्रियों के लिए मार्ग बंद रहेगा. यातायात प्रतिबंध और डायवर्जन प्रभावी होगा. कृपया सलाह का पालन करें.'
नारायणा फ्लाईओवर की मरम्मत के कारण धौला कुआं से मायापुरी तक का रास्ता दो मई से बंद रहेगा. पुलिस ने सोमवार को बताया था कि यह रास्ता 1 मई से बंद रहेगा. हालांकि, आज कहा गया है कि यह 2 मई से 20 दिनों के लिए रास्ते को बंद किया जाएगा.
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पुलिस ने जानकारी देते हुए लिखा, ‘कुछ तकनीकी समस्या के कारण, नारायणा फ्लाईओवर पर मरम्मत का काम 2 मई 2024 (गुरुवार) से शुरू होगा. 02 मई 2024 से 20 दिनों के लिए यात्रियों के लिए मार्ग बंद रहेगा. यातायात प्रतिबंध और डायवर्जन प्रभावी होगा. कृपया सलाह का पालन करें.'
यह भी पढ़ें- UP: खून से सना बिस्तर… गर्दन कटी सास-बहू की लाशें, दरोगा के घर में डबल मर्डर
सड़क किनारे वाहन पार्क न करने की दी सलाह
दिल्ली यातायात पुलिस की ओर से ये ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की गई है. पुलिस की ओर से डाली गई पोस्ट में कहा गया है कि धौला कुआं से आने वाले और मायापुरी की ओर जाने वाले यात्रियों को वैकल्पिक मार्ग लेने की सलाह दी जाती है. धौला कुआं से आने वाले और मायापुरी की ओर जाने वाले वाहन चालकों को धौला कुआं से वंदे मातरम मार्ग की तरफ से जाना होगा. इसके अलावा वे करिअप्पा मार्ग का विकल्प भी चुन सकते हैं.
पोस्ट में पुलिस की तरफ से यह सलाह भी दी गई है कि लोग सड़क किनारे अपने वाहन को पार्क न करें. इससे ट्रैफिक जाम होने की समस्या होती है. साथ ही वे असुविधा से बचने के लिए अपनी यात्रा की योजना पहले से बना लें और अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए समय लेकर घर से निकलें.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










