धौलपुर: मरते-मरते भी पांच लोगों को जीवनदान देकर अमर हो गया 17 साल का सेवाराम
AajTak
राजस्थान के धौलपुर जिले के गांव गंगा दास के पुरा का 17 साल का सेवाराम मरा नहीं है, बल्कि अमर हो गया. उसके परिजनों ने ब्रेन डेड होने के बाद सेवाराम के अंग दान कर दिए, जिसकी जिससे पांच लोगों को जीवनदान मिला है. इसलिए धौलपुर का सेवाराम अमर हो गया है.
राजस्थान के धौलपुर जिले के गांव गंगा दास के पुरा का 17 साल का सेवाराम मरा नहीं है, बल्कि अमर हो गया. उसके परिजनों ने ब्रेन डेड होने के बाद सेवाराम के अंग दान कर दिए, जिसकी जिससे पांच लोगों को जीवनदान मिला है. इसलिए धौलपुर का सेवाराम अमर हो गया है. (फोटो- उमेश मिश्रा) सेवाराम के शरीर के अंग अब पांच लोगों में धड़केंगे. सेवाराम तो अब इस दुनिया में नहीं रहा पर उसकी यादें रह गई हैं. लेकिन उसके माता पिता अब पांच लोगों में अपने बेटे को देखेंगे और वह अब पांच परिवारों का दुलार पाएगा. माता-पिता ने बड़े ही गर्व से अपने बेटे का नाम सेवाराम रखा और वह मरते मरते पांच लोगों की सेवा कर गया. धौलपुर जिले की निनोखर ग्राम पंचायत के गांव गंगा दास का पुरा निवासी 17 वर्षीय सेवाराम की 16 फरवरी को गांव के नजदीकी अल्हेपुरा के पास बाइक स्लिप हो गई थी. जिसके बाद उसके सिर में गंभीर चोट आने से वो घायल हो गया था. परिजन इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर गए, जहां से उसे गंभीर हालत में हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया. उसके बाद परिजन सेवाराम को उपचार के लिए ग्वालियर ले गए. लेकिन वहां भी उसकी तबीयत में सुधार नहीं हुआ. तो परिजन सेवाराम को जयपुर के सबसे बड़े अस्पताल एसएमएस ले गए. जहां बीती रात को सेवाराम ब्रेन डेड हो गया.
Google Pixel 10a यूज करने के बाद आपको इसका रिव्यू बता रहे हैं. ये फोन हाल ही में गूगल ने भारत में लॉन्च किया है. ये गूगल का सबसे सस्ता Pixel स्मार्टफोन है. डिजाइन में कुछ खास नया नहीं है, लेकिन रियर कैमरा को फ्लैट रखा गया है जो प्रीमियम है. रिव्यू में जानते हैं ये फोन रियल वर्ल्ड में कैसा परफॉर्म कर रहा है.

Vida VX2 Plus KKR Limited Edition Launch: विडा ने अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च कर दिया है, जो एक लिमिटेड एडिशन है. ये इलेक्ट्रिक स्कूटर कोलकाता नाइट राइडर्स की थीम पर बेस्ड है. इसमें कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं किया गया है. ये स्कूटर सिंगल चार्ज में 142 किलोमीटर की रेंज ऑफर करता है. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.

CAFE 3 Norms Explained: एक आम आदमी जो पहली बार बाइक से कार पर अपग्रेड करने की सोचता है, तो उसकी विश लिस्ट में बड़ी गाड़ियां नहीं होती हैं. बल्कि एक ऐसी कार होती है, जो छोटी, कम मेंटेनेंस और ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट हो. कैफे-3 नॉर्म्स को लेकर जो चर्चा हैं, उसे देखते हुए ऐसा लग रहा है कि आने वाले दिनों में छोटी गाड़ियां महंगी हो जाएंगी.










