Primary Country (Mandatory)

Other Country (Optional)

Set News Language for United States

Primary Language (Mandatory)
Other Language[s] (Optional)
No other language available

Set News Language for World

Primary Language (Mandatory)
Other Language(s) (Optional)

Set News Source for United States

Primary Source (Mandatory)
Other Source[s] (Optional)

Set News Source for World

Primary Source (Mandatory)
Other Source(s) (Optional)
  • Countries
    • India
    • United States
    • Qatar
    • Germany
    • China
    • Canada
    • Singapore
    • World
  • Categories
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • Sports
    • Special
    • All Categories
  • Available Languages for United States
    • English
  • All Languages
    • English
    • Hindi
    • Arabic
    • German
    • Chinese
    • French
  • Sources
    • India
      • AajTak
      • NDTV India
      • The Hindu
      • India Today
      • Zee News
      • NDTV
      • BBC
      • The Wire
      • News18
      • News 24
      • The Quint
      • ABP News
      • Zee News
      • News 24
    • United States
      • CNN
      • Fox News
      • Al Jazeera
      • CBSN
      • NY Post
      • Voice of America
      • The New York Times
      • HuffPost
      • ABC News
      • Newsy
      • USA TODAY
      • NBC News
      • CNBC
    • Qatar
      • Al Jazeera
      • Al Arab
      • The Peninsula
      • Gulf Times
      • Al Sharq
      • Qatar Tribune
      • Al Raya
      • Lusail
    • Germany
      • DW
      • ZDF
      • ProSieben
      • RTL
      • n-tv
      • Die Welt
      • Süddeutsche Zeitung
      • Frankfurter Rundschau
    • China
      • China Daily
      • BBC
      • The New York Times
      • Voice of America
      • Beijing Daily
      • The Epoch Times
      • Ta Kung Pao
      • Xinmin Evening News
    • Canada
      • CBC
      • Radio-Canada
      • CTV
      • TVA Nouvelles
      • Le Journal de Montréal
      • Global News
      • BNN Bloomberg
      • Métro
    • Singapore
      • CNA
      • The Straits Times
      • Lianhe Zaobao
'धोनी की वजह से हुआ था बाहर...', इरफान पठान का छलका दर्द, सुनाई 2009 के न्यूजीलैंड दौरे की कहानी

'धोनी की वजह से हुआ था बाहर...', इरफान पठान का छलका दर्द, सुनाई 2009 के न्यूजीलैंड दौरे की कहानी

AajTak
Saturday, August 16, 2025 07:05:43 AM UTC

बाएं हाथ के ऑलराउंडर इरफान पठान ने साल 2020 में क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास ले लिया. इरफान पठान ने भारतीय टीम के लिए 29 टेस्ट, 124 ओडीआई और 24 टी20 इंटरनेशल मुकाबले खेले.

टीम इंडिया के पूर्व ऑलराउंडर इरफान पठान ने अपने क्रिकेट करियर से जुड़ा चौंकाने वाला खुलासा किया है. इरफान पठान ने कहा कि साल 2009 में उन्हें टीम से बाहर करने के पीछे तत्कालीन कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का अहम रोल था. इरफान पठान ने बताया कि श्रीलंका सीरीज में दमदार प्रदर्शन के बावजूद उन्हें 2009 के न्यूजीलैंड दौरे पर एक भी मैच में खेलने का मौका नहीं दिया गया.

इरफान पठान ने लल्लनटॉप से बातचीत में कहा कि उन्होंने उस समय के कोच गैरी कर्स्टन से पूछा था कि आखिर उन्हें क्यों बाहर बैठाया गया. इस पर कर्स्टन ने इरफान पठान को दो कारण बताए थे. पठान के मुताबिक कर्स्टन ने कहा कि चीजें उनके हाथ में नहीं थीं. साथ ही दूसरा कारण ये था कि टीम एक बैटिंग ऑलराउंडर के साथ जानी चाहती थी. यह भूमिका उनके भाई यूसुफ पठान को मिली, जबकि इरफान खुद को बॉलिंग ऑलराउंडर मानते थे.

इरफान पठान ने कहा, 'मैंने पूछा कि ये किसके हाथ में है, लेकिन उन्होंने मुझे कुछ नहीं बताया. मुझे पहले से ही पता था कि ये किसके हाथ में है. प्लेइंग इलेवन कप्तान की पसंद से तय होता है. ये फैसला कप्तान, कोच और मैनेजमेंट का होता है. उस समय धोनी कप्तान थे. मैं इस बात में नहीं पड़ना चाहता कि वो फैसला सही था या गलत, क्योंकि हर कप्तान को टीम को अपने तरीके से चलाने का हक है.'

'आज यदि आप पूछेंगे कि...' इरफान पठान ने आगे कहा, 'गैरी कर्स्टन का दूसरा जवाब ये था कि वे उस समय सातवें नंबर पर एक बैटिंग ऑलराउंडर की तलाश में थे. मेरे भाई यूसुफ बैटिंग ऑलराउंडर थे, जबकि मैं बॉलिंग ऑलराउंडर था. दोनों एक-दूसरे से अलग थे, लेकिन किसी एक की ही टीम में जगह बनती थी. आज यदि आप पूछेंगे कि दो ऑलराउंडरों की जरूरत है, तो लोग खुशी-खुशी ले लेंगे.'

इरफान पठान कहते हैं, 'अगर उसी स्थिति में कोई और खिलाड़ी होता तो उसे कभी एक साल के लिए ड्रॉप नहीं किया जाता. हम भाइयों ने श्रीलंका में मैच जिताया थाय लेकिन न्यूजीलैंड में मुझे एक भी मैच में शामिल नहीं किया गया. श्रीलंका के खिलाफ उस मैच में 27 या 28 गेंदों पर 60 रन चाहिए थे और हमने वहां से जीत हासिल की. न्यूजीलैंड दौरे पर मुझे पहले, दूसरे और तीसरे मैच से बाहर रखा गया. चौथा मैच बारिश के कारण धुल गया. मैं आखिरी मैच में भी नहीं था. फिर मैंने गैरी सर से पूछा कि मुझे क्यों बाहर किया गया. अगर कुछ सुधार करने की जरूरत थी, तो वे मुझे बता सकते थे.'

इरफान पठान का कैसा रहा करियर? हालांकि, इरफान पठान ने साल 2011 में वापसी की और 2012 तक भारत के लिए खेले. साल 2012 में तो इरफान ने भारत के लिए कुल 20 मैच खेले, जिसमें उन्होंने 211 रन बनाए और 31 विकेट झटके. उन्होंने साल 2020 में क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास ले लिया. इरफान पठान ने 29 टेस्ट, 124 ओडीआई और 24 टी20 इंटरनेशल मुकाबले खेले. टेस्ट क्रिकेट में इरफान ने 31.57 की औसत से 1105 रन बनाए. साथ ही 32.26 के एवरेज से 100 विकेट झटके. वहीं वनडे इंटरनेशनल में उन्होंने 173 विकेट (29.72 एवरेज) झटकने के अलावा 1544 रन (23.39 एवरेज) बनाए. टी20 इंटरनेशनल में इरफान के नाम पर 28 विकेट और 172 रन दर्ज हैं.

Read full story on AajTak
Share this story on:-
More Related News
'इंसान हूं, मुझसे भी गलतियां हुई होंगी...', कोहली-रोहित संग रिश्तों पर कोच गौतम गंभीर का बड़ा कबूलनामा

विराट कोहली और रोहित शर्मा टेस्ट क्रिकेट और टी20 इंटरनेशनल को अलविदा कह चुके हैं. अब दोनों खिलाड़ियों का फोकस ओडीआई क्रिकेट पर है. कोहली-रोहित को लेकर पूछे गए सवाल पर हेड कोच गौतम गंभीर का जवाब सुर्खियां बटोर रहा है.

'यह भारतीयों के खून का पैसा…', पाकिस्तानी खिलाड़ी को खरीदने पर भड़के सुनील गावस्कर, काव्या मारन की टीम से पूछे कड़े सवाल

पाकिस्तानी स्पिनर अबरार अहमद को खरीदने पर सनराइजर्स लीड्स विवादों में आ गई है. पूरे मामले में सुनील गावस्कर ने भी अपना रिएक्शन दिया है. गावस्कर का मानना है कि पाकिस्तानी खिलाड़ी पर खर्च किए गए पैसे का इस्तेमाल भारत के खिलाफ हो सकता है.

शादी के बाद दुल्हन संग पहली बार कानपुर पहुंचे कुलदीप यादव... हुआ ग्रैंड वेलकम, VIDEO

भारतीय क्रिकेटर कुलदीप यादव की शादी वंशिका चड्ढा से हुई है. शादी समारोह का आयोजन उत्तराखंड के मसूरी में किया गया, जिसमें टीम इंडिया के पूर्व और मौजूदा क्रिकेटर्स शामिल हुए. शादी के बाद जब कुलदीप अपनी दुल्हन के साथ कानपुर आए, तो उनका भव्य स्वागत किया गया.

RCB फैन्स के लिए खुशखबरी! चिन्नास्वामी स्टेडियम में होंगे IPL मैच, कर्नाटक सरकार से मिली हरी झंडी

आईपीएल 2026 का आगाज 28 मार्च को होगा, जब बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद की टीम्स आमने-सामने होंगी. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पिछले सीजन आईपीएल का खिताब जीता था.

सूर्या की पड़ोसन थीं ये मशहूर सिंगर, बोले- पढ़ाई में 60% नहीं आए, कप्तानी में 80%

भारतीय टी20 टीम के कप्तान Suryakumar Yadav ने एक इंटरव्यू में टीम इंडिया की शानदार जीत प्रतिशत पर दिलचस्प प्रतिक्रिया दी. उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा कि पढ़ाई में वह कभी 50–60 प्रतिशत से ज्यादा नंबर नहीं ला पाए, लेकिन कप्तानी में टीम 80% से ज्यादा मैच जीत रही है.

बैसाखी के सहारे अवॉर्ड लेने पहुंचा टीम इंडिया का ये स्टार... IPL 2026 में भाग लेना मुश्किल, VIDEO

नई दिल्ली में आयोजित बीसीसीआई के नमन अवॉर्ड्स समारोह में भारतीय टीम के स्टार क्रिकेटर हर्षित राणा भी पहुंचे थे. दाएं हाथ के तेज गेंदबाज हर्षित को 2024-25 सीजन में बेस्ट इंटरनेशनल डेब्यू के लिए अवॉर्ड मिला.

SKY नाम के पीछे भी गौतम गंभीर! सूर्यकुमार यादव ने सुनाई 12 साल पुराने रिश्ते की कहानी

भारतीय टी20 टीम के कप्तान Suryakumar Yadav ने हेड कोच Gautam Gambhir के साथ अपने रिश्ते को लेकर दिलचस्प खुलासा किया है. उन्होंने कहा कि दोनों के बीच बहस नहीं होती, बल्कि खुलकर चर्चा होती है और उनका रिश्ता आज भी पहले जैसा ही है.

'ICC ट्रॉफी चोरी करनी है...', पाकिस्तान की हार के बाद सिर फुटव्वल, कामरान अकमल ने मोहसिन नकवी को जमकर लताड़ा

पाकिस्तान को अपने से निचली रैंक की टीम बांग्लादेश के हाथों वनडे सीरीज में शर्मनाक हार झेलनी पड़ी. बांग्लादेश ने 11 साल बाद पाकिस्तान को वनडे सीरीज में हराया है. पाकिस्तान की हार के बाद मोहसिन नकवी आलोचकों के निशाने पर हैं.

बांग्लादेश-PAK मैच में फिर विवाद... सीरीज हार के बाद पाकिस्तानी टीम ने दर्ज कराई शिकायत, जानें पूरा मामला

आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 में खराब प्रदर्शन के बाद अब पाकिस्तानी टीम की बांग्लादेश में भी फजीहत हुई है. पाकिस्तान को मेजबान देश के खिलाफ वनडे सीरीज में 1-2 से हार का सामना करना पड़ा.

'क्रिस गेल का 175 तोड़ना है...', वैभव सूर्यवंशी ने बताया अपना आईपीएल ड्रीम, VIDEO

वैभव सूर्यवंशी 27 मार्च को 15 साल के होने जा रहे है. वैभव आईपीएल के आगामी सीजन में राजस्थान रॉयल्स के लिए धूम मचाते नजर आएंगे. वैभव ने पिछले सीजन में गुजरात टाइटन्स के खिलाफ सिर्फ 35 गेंदों पर शतक जड़कर सनसनी मचा दी थी.

6,6,6,6,6,6... युवराज सिंह से पहले इस क्रिकेटर ने जड़े थे एक ओवर में छह छक्के, बना 'महारिकॉर्ड'

क्रिकेट इतिहास में जब भी एक ओवर में छह छक्के लगाने वाले बल्लेबाज की बात होती है, तो फैन्स के जेहन में सबसे पहला नाम युवराज सिंह का आता है. लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में यह कारनामा सबसे पहले साउथ अफ्रीका के धाकड़ बल्लेबाज हर्शल गिब्स ने किया था.

'उड़ा देंगे सर', संजू सैमसन ने सुनाई वैभव सूर्यवंशी की दिलेरी की कहानी, IPL डेब्यू से जुड़ा है किस्सा, VIDEO

14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल डेब्यू पर ही छक्का लगाकर सभी को चौंका दिया था. मैच से पहले राहुल द्रविड़ और संजू सैमसन ने उनसे गेम प्लान पूछा था, जिस पर उन्होंने कहा था कि अगर गेंद उनके एरिया में आई तो उसे छक्का मारेंगे. मैदान पर उन्होंने ठीक वही करके दिखाया और अपने आत्मविश्वास से सबको प्रभावित किया.

Naman Awards 2026: शुभमन गिल और स्मृति मंधाना को BCCI से मिला खास इनाम, चुने गए साल के सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटर

नई दिल्ली में आयोजित नमन अवॉर्ड्स 2026 में शुभमन गिल और स्मृति मंधाना को साल के सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर का सम्मान मिला. गिल को पुरुष वर्ग में पॉली उमरीगर अवॉर्ड मिला, जबकि मंधाना को महिला वर्ग में बीसीसीआई का बेस्ट इंटरनेशनल क्रिकेटर चुना गया. 2025 में दोनों खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया.

बायकॉट के बाद इंजरी बम... IPL 2026 से पहले ही KKR हुई बेदम, SRK की टीम में अब केवल 3 पेसर्स का ऑप्शन

IPL 2026 से पहले KKR को तेज गेंदबाजी में बड़ा झटका लगा है. मुस्तफिजुर रहमान के रिलीज होने के बाद हर्षित राणा सर्जरी के कारण लगभग बाहर हैं, जबकि मथीशा पथिराना चोट से जूझ रहे हैं. ऐसे में टीम का पेस अटैक कमजोर पड़ गया है और कप्तान अजिंक्य रहाणे के सामने सही कॉम्बिनेशन ढूंढने की बड़ी चुनौती है.

'6 नंबर से नीचे नहीं…', IPL से पहले एमएस धोनी को एबी ड‍िव‍िल‍ियर्स की सख्त चेतावनी

IPL 2026 से पहले एबी डिविलियर्स ने महेंद्र सिंह धोनी की बैटिंग पोजीशन पर सवाल उठाए हैं. उन्होंने कहा कि धोनी को नंबर 6 या उससे ऊपर खेलना चाहिए, वरना टीम में उनकी भूमिका सही नहीं लगती है.

पाकिस्तान के सलमान आगा की फिर फजीहत, क्रिकेट रूल बनाने वाली संस्था ने रन आउट विवाद पर सुना डाला

पाकिस्तान-बांग्लादेश वनडे में सलमान आगा के विवादित रनआउट पर MCC ने साफ किया कि फैसला नियमों के मुताबिक था। संस्था के मुताबिक आगा क्रीज से बाहर थे और गेंद खेल में थी, इसलिए उन्हें आउट देना सही था। साथ ही बल्लेबाज को बिना अनुमति गेंद उठाने की कोशिश न करने की भी सलाह दी गई.

PSL पर मंडराया ईरान-US तनाव का असर, व‍िदेशी ख‍िलाड़ी हटेंगे? पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने तोड़ी चुप्पी

PSL (पाकिस्तान सुपर लीग) 11 से पहले विदेशी खिलाड़ियों की सुरक्षा और यात्रा को लेकर उठे सवालों पर PCB ने साफ किया कि सभी इंतजाम पूरे हैं. ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों के आने में कोई दिक्कत नहीं होगी. म‍िड‍िल ईस्ट में तनाव और अफगान बॉर्डर की स्थिति के बावजूद टूर्नामेंट तय समय पर होगा और इसमें पहले से ज्यादा विदेशी खिलाड़ी हिस्सा लेंगे.

'क्यों पीछे पड़े हो...?', ₹25.20 करोड़ी IPL स्टार कैमरन ग्रीन का गुस्सा फूटा, पत्रकार से भिड़े

ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर की एक मैच के बाद मीडिया से तीखी बहस हो गई. 135 रन की पारी के बावजूद उन्होंने सवालों से बचते हुए इंटरव्यू बीच में छोड़ दिया और पत्रकार से उलझ गए. ये कंगारू ऑलराउंडन IPL 2026 में KKR के लिए खेलता दिखेगा.

IPL 2026: राजस्थान छोड़कर क्यों चुना धोनी की CSK का साथ? संजू सैमसन ने पहली बार बताई वजह

आईपीएल 2026 में संजू सैमसन चेन्नई सुपरकिंग्स के लिए खेलते नजर आएंगे. लेकिन इस सीजन की शुरुआत से पहले संजू सैमसन ने एक बड़ा खुलासा किया है. उन्होंने पहली बार ये साफतौर पर बताया है कि आखिर उन्होंने राजस्थान छोड़कर चेन्नई का साथ क्यों चुना.

'ICC लगाएगी बैन...', बांग्लादेश क्रिकेट में अब नया बखेड़ा, सरकार को ही दे डाली चेतावनी

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) और सरकार के बीच टकराव बढ़ गया है. खेल मंत्रालय ने चुनाव में गड़बड़ी की जांच के लिए कमेटी बनाई, जिस पर BCB ने 'हस्तक्षेप' का आरोप लगाया. ICC नियमों के चलते बैन का खतरा भी मंडरा रहा है. तमीम इकबाल के आरोपों से विवाद गहराया, जबकि बोर्ड ने जांच समिति खत्म करने की मांग की है.

खाना खाओ, प्लेट खुद सिंक में रखो... पत्नी की सख्ती ने SKY को बनाया वर्ल्ड चैम्पियन कप्तान

2018 में पत्नी के एक सीधे और ईमानदार सवाल- 'भारत के लिए खेलना है तो कैसे?'...ने Suryakumar Yadav की सोच और करियर की दिशा बदल दी. इसके बाद उन्होंने अपनी लाइफस्टाइल, ट्रेनिंग और अनुशासन में बड़े बदलाव किए.

IPL 2026: हर टीम के सामने अलग इम्तिहान, कौन बनेगा हीरो और कौन होगा फेल?

IPL 2026 का सीजन हर टीम के लिए अलग तरह की परीक्षा लेकर आ रहा है. कोई अपनी बादशाहत बचाने उतरेगा, तो कोई पिछली नाकामियों को पीछे छोड़कर नई पहचान बनाना चाहेगा...

कुलदीप-वंश‍िका की शादी में पहुंचा 'गलत बंदा', जिसका धनश्री वर्मा से निकला कनेक्शन, युजवेंद्र चहल के उड़े होश!

कुलदीप यादव और वंशिका चड्ढा की शादी में एक ऐसे शख्स की एंट्री ने सबका ध्यान खींच लिया, जिसका कनेक्शन युजवेंद्र चहल की एक्स वाइफ धनश्री से बताया जा रहा है. इस अनपेक्षित मौजूदगी से चहल भी हैरान नजर आए. शादी की खुशियों के बीच यह घटना चर्चा का बड़ा विषय बन गई.

SRH की कप्तानी पर बड़ा ट्विस्ट... कमिंस की जगह ये खिलाड़ी संभाल सकता है कमान

सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) में IPL 2026 से पहले कप्तानी को लेकर बड़ा अपडेट आया है. ऑस्ट्रेलियाई कप्तान Pat Cummins के टीम से कब जुड़ने पर अभी साफ तस्वीर नहीं है, इसलिए मैनेजमेंट ने दूसरे विकल्पों पर सोच-विचार शुरू कर दिया है.

IPL से विदाई की तैयारी! धोनी समेत इन 5 दिग्गजों का 2026 हो सकता है आखिरी सीजन

आईपीएल के हर सीजन में कोई ना कोई युवा खिलाड़ी स्टार बनकर उभरता है. लेकिन कई बार यह दिग्गज खिलाड़ियों के लिए भावुक विदाई का मंच भी बन जाता है. आईपीएल 2026 ऐसा ही एक सीजन हो सकता है, जिसमें कुछ बड़े नाम अपने लंबे और शानदार करियर पर फुल स्टॉप लगा सकते हैं.

© 2008 - 2026 Webjosh  |  News Archive  |  Privacy Policy  |  Contact Us