
धोखे से फैन का कत्ल, 1 करोड़ की रिश्वत और इंस्पेक्टर का आइडिया... सुपरस्टार दर्शन ने ऐसे रची खौफनाक साजिश
AajTak
दक्षिण भारत में फिल्मों का अलग ही क्रेज है. लोग फिल्म स्टार्स को ना सिर्फ बेइंतहा चाहते हैं, बल्कि कई तो उनकी भगवान की तरह पूजा भी करते हैं. चित्रदुर्ग के एक मेडिकल स्टोर का सेल्समैन रेणुका स्वामी भी फिल्म स्टार दर्शन तुगुदीपा को कुछ ऐसे ही चाहता था.
दक्षिण भारत में फिल्मों का अलग ही क्रेज है. लोग फिल्म स्टार्स को ना सिर्फ बेइंतहा चाहते हैं, बल्कि कई तो उनकी भगवान की तरह पूजा भी करते हैं. चित्रदुर्ग के एक मेडिकल स्टोर का सेल्समैन रेणुका स्वामी भी फिल्म स्टार दर्शन तुगुदीपा को कुछ ऐसे ही चाहता था. ऐसे में जब दर्शन के लोगों ने रेणुका से कहा कि दर्शन उससे मिलना चाहता है, तो उसको अपने कानों पर यकीन ही नहीं हुआ. उसे लगा कि ऊपर वाले उसकी मुंहमांगी मुराद पूरी कर दी. लेकिन उसे नहीं पता था कि वो जिसे भगवान समझ रहा है, असल में वही उसका डेविल यानी शैतान है.
चित्रदुर्ग की अपोलो फार्मेसी में काम करने वाले रेणुका स्वामी की चाहत फिल्म स्टार दर्शन के लिए दीवानगी की हद तक थी. वो दर्शन की हर फिल्म फर्स्ट डे फर्स्ट शो देखा करता था. यही वजह है कि जब दर्शन की शादीशुदा जिंदगी में पवित्रा गौड़ा की एंट्री हुई, रेणुका पवित्रा से नाराज़ रहने लगा. हालांकि ना तो रेणुका जाति तौर पर दर्शन को जानता था और ना ही पवित्रा को. दोनों की जिंदगी में उसकी हैसियत एक ऐसे मामूली फैन से ज्यादा कुछ नहीं थी. एक ऐसा फैन जिसे दर्शन और पवित्रा जानते तक नहीं थे. इसके बावजूद रेणुका अक्सर खुंदक में रहता था.
अक्सर पवित्रा गौड़ा को सोशल मीडिया पर गंदे मैसेज भेजा करता था. सोशल मीडिया पर पवित्रा को गंदे मैसेजेस भेजना, उसे दर्शन की जिंदगी से दूर चले जाने की बात कहना रेणुका के लिए एक आम बात थी. लेकिन उसे पता नहीं था कि उसकी इस आदत के चलते खुद उसी का हीरो अब उससे इतना खफा हो चुका है कि उसके नाम की सुपारी दे चुका है. ख़ैर 8 जून को जब चित्रदुर्ग में दर्शन के नाम से फैंस क्लब चलाने वाले राघवेंद्र ने रेणुका को फोन किया और दर्शन से मिलने का मौका देने की बात कही कि रेणुका स्वामी खुशी के मारे पागल हो गया.
वो अपने फेवरेट फिल्म स्टार से मिलने के लिए उसके साथ उसी वक्त जाने को तैयार हो गया. दर्शन के गुर्गे पिछले कई दिनों से रेणुका को ट्रैक करने की कोशिश में थे और जैसे ही उन्होंने उसके सामने दर्शन से मीटिंग का चारा फेंका, वो खुद ब खुद गुर्गों के जाल में आ फंसा. राघवेंद्र के बुलाने पर वो खुद अपनी स्कूटी लेकर चित्रदुर्ग के चल्लाकेरे इलाके में पहुंचा और वहां पहुंच कर उसने उसको फोन किया. इसके बाद राघवेंद्र ने उससे मुलाकात की और अपने साथ दर्शन से मिलने बेंगलुरु चलने को राजी कर लिया. उसने एक कैब बुक किया.
अपने कुछ साथियों के साथ रेणुका स्वामी को लेकर बेंगलुरु के लिए रवाना हो गया. रास्ते में ही उसे बाकी के गुर्गे भी मिले, जो सीधे रेणुका को लेकर बेंगलुरु के पट्टानागरे इलाके के उस शेड में लेकर पहुंचे, जहां आखिरकार उसको घंटो टॉर्चर के बाद मौत के घाट उतार दिया गया. उसके कत्ल की तफ्तीश में अब इस साजिश को लेकर जो बातें सामने आ रही हैं, वो चौंकाने वाली हैं. बेंगलुरु पुलिस राघवेंद्र और दूसरे गुर्गों को लेकर गुरुवार को चित्रदुर्ग के उसी इलाके में पहुंची, जहां उसने रेणुका को दर्शन से मिलने की बात कह उसे धोखे से बुलाया और अगवा कर लिया था.

अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध का आज 23वां दिन है. अब ये जंग परमाणु प्लांट पर हमलों तक पहुंच गई है. एक दिन पहले इजरायल ने नतांज में ईरान के न्यूक्लियर प्लांट को टारगेट किया, जिसके जवाब में ईरान ने डिमोना और अराद शहरों पर भीषण हमला कर दिया. ईरान के ये हमले युद्ध को और भीषण बना सकते हैं क्योंकि अब इजरायल तेहरान में लगातार कई ठिकानों को निशाना बना रहा है. नेतन्याहू ने इस समय को इजरायल के अस्तित्व और भविष्य की लड़ाई का एक चुनौतीपूर्ण पड़ाव बताया है. वहीं ईरान दावा कर रहा है कि डिमोना और अराद पर हमले के बाद युद्ध का पूरा समीकरण बदल गया है.

आज बात पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दंगल की जहां टीएमसी और बीजेपी के बीच कड़ा मुकाबला है. बंगाल की सियासत इस वक्त अपने चरम पर है, जहां हर बयान, हर कदम और हर मंच चुनावी रणनीति का हिस्सा बन चुका है. कल ईद के मौके पर मंदिर -मस्जिद का रंग देखने को मिला. ममता बनर्जी ने कोलकाता में ईद के मौके पर बीजेपी के घुसपैठिए वाले मुद्दे पर अबतक का सबसे बड़ा पलटवार किया. ईद-उल-फितर के मौके पर कोलकाता के रेड रोड पर आयोजित एक बड़े धार्मिक कार्यक्रम में ममता ने पीएम मोदी को सबसे बड़ा घुसपैठिया बता दिया. ये वही मुद्दा है जिस पर पीएम मोदी लगातार ममता सरकार को घेर रहे हैं. ममता के बयान पर बीजेपी ने हार की हताशा में दिया गया बयान बताया. वहीं बीजेपी ने भी बंगाल में अपने वोटरों को मैसेज दिया है. शुभेंदु अधिकारी कालीघाट मंदिर में जाकर पूजा-अर्चना की और मां काली से आशीर्वाद मांगते हुए कहा कि बंगाल में घुसकर बांग्लादेशी घुसपैठियों ने बहुत अत्याचार किया है. बंगाल में अगले महीने दो चरण में वोटिंग होनी है. ऐसे में जैसे-जैसे तारीख नजदीक आएगी, बयान और भी तीखे होंगे और सियासी चालें और भी पेचीदा. लेकिन सवाल ये कि क्या बंगाल मंदिर-मस्जिद की राजनीति से बाहर निकल पाएगी. इस बार बंगाल में किस पार्टी की नैरेटिव का सिक्का चलेगा. बीजेपी-टीएमसी की आमने-सामने की लड़ाई में आखिर कांग्रेस और कभी 34 साल तक लगातार सरकार में रहने वाली लेफ्ट क्या कर रही है.

दिल्ली में जद (यू) के पूर्व नेता केसी त्यागी ने रविवार को राष्ट्रीय लोक दल जॉइन कर लिया. उन्होंने जयंत चौधरी की मौजूदगी में पार्टी की सदस्यता ली. इससे पहले मंगलवार को उन्होंने बिना कारण बताए जद (यू) से इस्तीफा दिया था. 2003 से पार्टी से जुड़े त्यागी महासचिव, प्रवक्ता और राजनीतिक सलाहकार जैसे अहम पदों पर रह चुके हैं.

पंजाब की मान सरकार की 'एकमुश्त निपटान स्कीम' को व्यापारियों का भारी समर्थन मिला है. पुराने टैक्स बकाये के जरिए अब तक सरकारी खजाने में 111.16 करोड़ रुपये आ चुके हैं. हालांकि, इस राहत का फायदा सिर्फ 31 मार्च तक ही उठाया जा सकता है. इसके बाद सरकार नरम रुख छोड़कर सख्त एक्शन लेगी और करीब 8,000 संपत्तियों पर कुर्की की कार्रवाई शुरू की जाएगी.

अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध का आज 23वां दिन है. अब ये जंग परमाणु प्लांट पर हमलों तक पहुंच गई है. एक दिन पहले इजरायल ने नतांज में ईरान के न्यूक्लियर प्लांट को टारगेट किया, जिसके जवाब में ईरान ने डिमोना और अराद शहरों पर भीषण हमला कर दिया. ईरान के ये हमले युद्ध को और भीषण बना सकते हैं क्योंकि अब इजरायल तेहरान में लगातार कई ठिकानों को निशाना बना रहा है. नेतन्याहू ने इस समय को इजरायल के अस्तित्व और भविष्य की लड़ाई का एक चुनौतीपूर्ण पड़ाव बताया है. वहीं ईरान दावा कर रहा है कि डिमोना और अराद पर हमले के बाद युद्ध का पूरा समीकरण बदल गया है.

विश्व जल दिवस पर 'जल है तो कल है' जैसे नारे सुनने में तो अच्छे लगते हैं, लेकिन जमीन पर हकीकत आज भी बहुत कड़वी है. सरकारी कागजों में 'हर घर जल' के बड़े-बड़े दावे तो दिखते हैं, पर असलियत में आज भी लोगों को प्यास बुझाने के लिए दूर-दूर तक पैदल चलना पड़ रहा है. कई परिवारों को तो पानी के लिए खुद कुएं तक खोदने पड़ रहे हैं. जब तक पानी के लिए यह जानलेवा संघर्ष और लंबी कतारें खत्म नहीं होतीं, तब तक ये जल दिवस सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख बनकर ही रह जाएगा.







