
धोखाधड़ी के आरोपी पर था एक लाख का इनाम, मणिपुर निवासी दिल्ली में गिरफ्तार
AajTak
धोखाधड़ी के मामले में लंबे समय से वांछित डॉक्टर सिंह को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने एक ज्वाइंट ऑपरेशन में गिरफ्तार किया जिसे मणिपुर पुलिस के सहयोग से अंजाम दिया गया. डॉक्टर सिंह पर क्लाइमेट चेंज के नाम पर देश-विदेश से जारी होने वाले फंड में धोखाधड़ी करने का आरोप है.
दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने धोखाधड़ी के आरोपी डॉक्टर केके सिंह को गिरफ्तार कर लिया है. डॉक्टर सिंह पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित था. धोखाधड़ी के मामले में लंबे समय से वांछित डॉक्टर सिंह को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने एक ज्वाइंट ऑपरेशन में गिरफ्तार किया जिसे मणिपुर पुलिस के सहयोग से अंजाम दिया गया. डॉक्टर सिंह पर क्लाइमेट चेंज के नाम पर देश-विदेश से जारी होने वाले फंड में धोखाधड़ी करने का आरोप है. जानकारी के मुताबिक कंगूजम कनर्जित (Kangujam Kanarjit) उर्फ डॉक्टर केके सिंह पर आरोप है कि वह फर्जी दस्तावेज, फर्जी हस्ताक्षर का उपयोग कर खुद को अंतरराष्ट्रीय स्तर की बड़ी हस्ती बताता था. आरोप के मुताबिक डॉक्टर केके ने इंटरनेशनल यूथ कमेटी (आईवाईसी) के नाम पर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर छात्रों से बड़ी मात्रा में धन लिया.
Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










