
'धुरंधर 2' बन पाएगी इंडियन सिनेमा की सबसे बड़ी फिल्म? रणवीर सिंह की फिल्म को तोड़ने होंगे ये 6 बड़े रिकॉर्ड्स
ABP News
Dhurandhar 2: धुरंधर 2 रिकॉर्ड तोड़ कमाई करने की उम्मीद है. हालांकि इंडियन सिनेमा की सबसे बड़ी फिल्म बनने के लिए इसे 6 बड़े रिकॉर्ड ध्वस्त करने होंगे.
आदित्य धर निर्देशित और रणवीर सिंह स्टारर धुरंधर 2 इस 19 मार्च को ईद और उगादी के फेस्टिव सीजन में सिनेमाघरों में दस्तक दे रही है. इसके पहले पार्ट ने बॉक्स ऑफिस पर बमफाड़ परफॉर्म किया था और बॉलीवुड की सबसे बड़ी फिल्म का खिताब अपने नाम कर लिया था. जिसके चलते धुरंधर 2 के लिए भी लोगों की दीवानगी देखते ही बन रही है. इसका आलम फिल्म के 18 मार्च को होने वाले पेड प्रीव्यू शो की एडवांस बुकिंग मे देखा जा रहा है.
दरअसल फिल्म ने प्रीव्य शो की प्री सेल में ही धुआंधार कमाई कर ली है. ऐसे में ट्रेड पंडितों ने पहले ही फिल्म के ब्लॉकबस्टर होने की भविष्यवाणी भी कर दी है. लेकिन क्या ये इंडियन सिनेमा की सबसे बड़ी फिल्म बन पाएगी? इसके लिए इसे कई रिकॉर्ड को ध्वस्त करना होगा.
1-पुष्पा 2 के ओपनिंग डे रिकॉर्ड को चटानी होगी धूलबता दे कि अल्लू अर्जुन की पुष्पा 2 के नाम सबसे बड़ी ओपनिंग का रिकॉर्ड दर्ज है. सैकनिल्क के आंकड़ों के मुताबिक इस फिल्म ने भारत में अपने ओपनिंग डे पर 174.90 करोड़ नेट और 209.1 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन किया था. नंबर 1 फिल्म का ताज हासिल करने के लिए धुरंधर को पुष्पा द रूल या पुष्पा 2 के ओपनिंग डे कलेक्शन को मात देनी होगी.
2-पुष्पा 2 को ओपनिंग वीकेंड को भी देनी होगी मातधुरंधर 2 को सबसे बड़ी फिल्म बनने के लिए पुष्पा 2 के ओपनिंग वीकेंड कलेक्शन के रिकॉर्ड को ध्वस्त करना होगा. बता दें कि पुष्पा 2 ने अपने ओपनिंग वीकेंड पर धुआंधार परफॉर्म करते हुए 354 करोड़ रुपये कमा डाले थे.

गोविंदा के सपोर्ट में उतरे डेविड धवन, एक्टर के सेट पर लेट आने पर बोले,- 'कौन सा एक्टर लेट नहीं आता?'
David Dhawan-Govinda: मशहूर फिल्ममेकर डेविड धवन ने हाल ही में 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' में एक्टर गोविंदा की जमकर तारीफ की साथ ही उन्होंने गोविंदा के सेट पर देर से आने को लेकर खुलकर बात की.












