
धुएं का ग़ुबार, ख़ून से सने बस्ते और चीख़ते लोग: ईरान में स्कूल हमले के बारे में वीडियो और सैटेलाइट इमेज क्या बताते हैं?
BBC
ईरानी अधिकारियों ने बताया था कि शनिवार को हुए हमले में 168 लोगों की मौत हुई थी. इन हमलों में मरने वाली अधिकतर स्कूली बच्चियां थीं.
चेतावनी: इस कहानी के विवरण कुछ पाठकों को विचलित कर सकते हैं
सैटेलाइट इमेज में दक्षिणी तेहरान के एक स्कूल के आस-पास कई हमले और जलने के निशान दिख रहे हैं, जिससे पता चलता है कि उस जगह पर एक से ज़्यादा बार हमला हुआ था.
ईरानी अधिकारियों का कहना है कि शनिवार को हुए हमले में 168 लोग मारे गए थे.
वीडियो और सैटेलाइट इमेज में मिनाब में शजराह तैयबा प्राइमरी स्कूल और पास के ईरानी रिवोल्यूशनरी गार्ड कोर (आईआरजीसी) कंपाउंड के आस-पास बहुत ज़्यादा नुक़सान दिख रहा है.
हथियार सामग्री विश्लेषक एनआर जेनसेन जोन्स का कहना है कि सबूत बताते हैं कि उस इलाक़े पर "कई बार या तो एक साथ या एक के बाद एक हमला हुआ."
तस्वीरों में साफ़ तौर पर दो तबाह इमारतों पर असर दिख रहा है, जिनमें से एक आईआरजीसी कंपाउंड है, जो पूरी तरह से तबाह हो गया है, जबकि दूसरी एक स्कूल बिल्डिंग है जो थोड़ी तबाह हो गई है.
बीबीसी हिंदी के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

भारत में, एलपीजी गैस की कीमतों में इज़ाफ़ा होता दिख रहा है. इसकी सप्लाई को लेकर अनिश्चितता का दौर जारी है. एलपीजी की कीमतों और उपलब्धता पर दबाव बढ़ता दिख रहा है और देश के अलग-अलग हिस्सों से ऐसी तस्वीरें सामने आ रही हैं. यहां लोगों को कैसी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है? बीबीसी के रिपोर्टर्स ने देश के अलग-अलग हिस्सों में यही जानने की कोशिश की.












