
धीरेंद्र शास्त्री को 'दो करोड़ के हीरे...' का चैलेंज देने वाले कारोबारी ने लिया यू-टर्न, कही ये बात
AajTak
बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र शास्त्री गुजरात में अलग-अलग तारीखों में अपना दरबार लगाने जा रहे हैं. इसी बीच सूरत के एक डायमंड कारोबारी ने उनको चैलेंज दिया था. उसने कहा था, अगर बाबा उसके चैलेंच को पूरा कर देते हैं तो उनके चरणों में दो करोड़ के हीरे अर्पित कर देगा. मगर, अब कारोबारी ने यू-टर्न ले लिया है.
बागेश्वर धाम के कथावाचक धीरेंद्र शास्त्री (Dhirendra Shastri) को पैकेट में रखे हीरों की संख्या बताने की चुनौती देने वाला सूरत का हीरा कारोबारी अब मीडिया से दूरी बना रहा है. चैलेंज के बाद खड़े हुए विवाद को वो अब खत्म करना चाहता है. इस संबंध में उसने एक लेटर भी लिखा है. ऐसे में सवाल उठ रहा है कि धीरेंद्र शास्त्री को चुनौती देना वाला हीरा कारोबारी डर गया है?
गौरतलब है कि सूरत के हीरा कारोबारी (Diamond Merchant) जनक बावरिया ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो अपलोड किया था. इसमें उसने कहा था कि बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री गुजरात आ रहे हैं. उनका पहला कार्यक्रम सूरत के लिंबायत इलाके में है, जहां वो उनसे मिलना चाहता है.
'तो धीरेंद्र शास्त्री की दिव्य शक्ति स्वीकार कर लूंगा'
इसके साथ ही जनक ने शास्त्री को चुनौती देते हुए वीडियो में कहा था, अगर वो अपने दिव्य दरबार में सबके सामने बता देंगे कि उसके हाथ में रखे पैकेट में कितने हीरे हैं तो वो शास्त्री की दिव्य शक्ति स्वीकार कर लेगा. साथ ही उनके चरणों में दो करोड़ के हीरे अर्पित कर देगा.
'अब हीरा कारोबारी ने जारी किया एक लेटर'
इस चैलेंज के बाद जनक चर्चा में आ गया था. वो लगातार मीडिया से बात करके अपने चैलेंज को दोहरा भी रहा था. अगर, अब हीरा कारोबारी ने एक लेटर जारी किया है. इसके अंदर उसने लिखा है कि उसने धीरेंद्र शास्त्री को जो चैलेंज किया था, उसको लेकर काफी विवाद हो गया था. गुजरात में श्रद्धा और अंधश्रद्धा मामले को लेकर लोगों के बीच विवाद शुरू हुआ. इसको लेकर वो मानसिक प्रताड़ना सह रहा था. ऐसे में अब वो इस मामले का अंत करना चाहता है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










