
धीरेंद्र शास्त्री को जान से मारने की धमकी, अनजान नंबर से रात में आया कॉल; भाई ने दर्ज करवाई FIR
AajTak
Dhirendra Shastri Controversy: मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में रहने वाले लोकेश गर्ग को रविवार रात अनजान नंबर से धमकी भरा कॉल आया है. दूसरी तरफ से कॉल करने वाले धीरेंद्र शास्त्री को जान से मारने की धमकी दी. पुलिस ने केस दर्ज कर इस मामले की जांच शुरू कर दी है.
विवादों के बीच बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को जान से मारने की धमकी मिली है. शास्त्री के मध्य प्रदेश स्थित छतरपुर जिला निवासी चचेरे भाई लोकेश गर्ग के मोबाइल नंबर पर धमकी भरा कॉल आया था. पुलिस ने केस दर्ज कर इस मामले की जांच शुरू कर दी है.
जिले के बमीठा थाना इलाके के गढ़ा गांव में रहने वाले लोकेश गर्ग (27 साल) बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के चचेरे भाई हैं. बीते रविवार की रात 9:15 बजे पर अज्ञात का कॉल आया. रिसीव करने पर दूसरी तरफ से शख्स बोला कि धीरेंद्र से बात कराओ.
जब लोकेश गर्ग ने कहा कि कौन धीरेंद्र? तो कॉल करने वाले ने कहा कि धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री. इसके जवाब में लोकेश बोले कि हामरी उन तक पहुंच नहीं है. बात करा पाना आसान नहीं है. यह सुन दूसरी तरफ से शख्स बोला कि मेरा नाम अमर सिंह है. तुम धीरेंद्र की तेरहवीं की तैयारी कर लेना और फोन काट दिया.
फरियादी की शिकायत पर बमीठा थाना पुलिस ने धारा 506 और 507 के तहत एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है.
श्याम मानव की सुरक्षा बढ़ाई
उधर, बागेश्वर धाम धीरेंद्र शास्त्री पर आरोप लगाने वाले और चैलेंज देने वाले अखिल भारतीय अंधश्रद्धा निर्मूलन समिति के उपाध्यक्ष श्याम मानव की सुरक्षा अचानक बढ़ा दी गई है. श्याम मानव को पहले भी सुरक्षा दी जाती थी. महाराष्ट्र की स्पेशल प्रोटेक्शन यूनिट के हथियारबंद 2 जवान उनकी सुरक्षा में होते थे. बावजूद इसके अब श्याम मानव की सुरक्षा और बढ़ा दी गई है. अब श्याम मानव के साथ 2 SPU के जवान समेत 2 गनमैन और 4 पुलिस कर्मचारियों के साथ एक अधिकारी भी मौजूद रहेगा. यह सुरक्षा श्याम मानव को लगातार मिल रही जान से मारने की धमकी के बाद दी गई है.

पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए गाजियाबाद पुलिस ने नौशाद अली को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया. वह पंचर की दुकान की आड़ में जासूसी कर रहा था. इस गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पकड़े जा चुके हैं. गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की फोटो-वीडियो पाकिस्तान भेजता था. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. 50 सोलर कैमरे लगाने की योजना थी, जिनमें से कुछ बरामद कर जांच जारी है.

मालदीव में 19 मार्च को हुए स्पीडबोट हादसे में गौतम सिंघानिया सुरक्षित बच गए, जबकि एक भारतीय अब भी लापता है. मालदीव पुलिस सेवा के अनुसार, वावू फेलिधू में हुई इस घटना में 7 लोग सवार थे. सिंघानिया को मामूली चोटों के बाद छुट्टी मिल गई. दो घायलों का इलाज जारी है और दो को भारत भेजा गया. पी वी सिंधु ने दो लोगों के निधन की आशंका जताई है, लेकिन आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. हादसे की वजह की जांच जारी है.

IMD के अनुसार, इस सप्ताह उत्तर-पश्चिम भारत में तीन सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ बारिश, तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ आएंगे., जिससे पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में मौसम अस्थिर रहेगा. यह स्थिति रबी फसलों जैसे गेहूं, सरसों और चना के लिए खतरा है, क्योंकि तेज हवाएं और बेमौसम बारिश फसलों को नुकसान पहुंचा सकती हैं.

'सब देखते रहे, वो गोली चलाता रहा…' वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज हत्याकांड की चश्मदीद छात्रा शिवांगी सिंह का बयान सामने आया है. उसने बताया कि बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह को बचाने की कोशिश हुई, लेकिन हमलावर दोबारा लौटकर गोली मार गया. घटना के बाद कॉलेज सुरक्षा, प्रशासन की भूमिका और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, जिससे छात्रों में डर और आक्रोश का माहौल है.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.








