
धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरे गुरु श्रीराम भद्राचार्य बोले- सवाल उठाने वाले हिंदू, लेकिन जयचंद
AajTak
Rambhadracharya on Dhirendra Shastri: जगद्गुरु रामानंदाचार्य स्वामी रामभद्राचार्य विवादों में घिरे अपने शिष्य धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के समर्थन में उतर आए हैं. Aajtak से खास बातचीत में रामभद्राचार्य ने कहा कि कुछ लोग धीरेंद्र शास्त्री की लोकप्रियता को पचा नहीं पा रहे.
MP News: छतरपुर जिला स्थित बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के समर्थन में उनके गुरु और तुलसी पीठाधीश्वर श्रीराम भद्राचार्य उतर आए हैं. श्रीराम भद्राचार्य ने कहा है कि उनके शिष्य धीरेंद्र पर सवाल करने वाले लोग हिंदू तो हैं, लेकिन जयचंद हैं. धमकी मिलने के बाद गुरु ने अपने शिष्य को सुरक्षा देने की मांग की है.
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल पहुंचे श्रीराम भद्राचार्य ने कहा, "लोग धीरेंद्र शास्त्री की लोकप्रियता को पचा नहीं पा रहे हैं. वह अपने गुरुजनों और पूर्वजों के आशीर्वाद का प्रसाद बांट रहे हैं. धीरेंद्र जो कर रहे हैं, वो चमत्कार नहीं नमस्कार है. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री पर सवाल करने वाले हिंदू, लेकिन जयचंद्र हैं. उन्हें धमकी मिल रही हैं, इसलिए उनकी सुरक्षा की व्यवस्था की जाए."
वहीं, भोपाल का नाम बदलने की बात पर श्रीराम भद्राचार्य बोले, "भोपाल का नाम फिर से भोजपाल होना चाहिए, जब होशंगाबाद का नर्मदापुरम किया जा सकता है, तो भोपाल को भोजपाल क्यों नहीं किया जा सकता? भोजपाल का नाम भोपाल मुसलमानों और आक्रांताओं ने किया है."
इसके अलावा कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह के पुलवामा और सर्जिकल स्ट्राइक के सबूत मांगने पर भद्राचार्य ने कहा, "वो कौन होते हैं सबूत मांगने वाले? हम सबूत दे चुके हैं. सेना सबूत दे चुकी है. सेना पर इस तरह के सवाल करना गद्दारी है.
क्या है पूरा विवाद?
पता हो कि पिछले दिनों महाराष्ट्र के नागपुर में अंधश्रद्धा उन्मूलन समित ने बागेश्वर धाम सरकार के नाम से प्रख्यात धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के खिलाफ पोल खोल सभा का आयोजन किया था. इस दौरान बागेश्वर महाराज के समर्थकों ने भारी हंगामा किया था. बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का वीडियो भी सामने आया था, जिसमें वह सनातन के खिलाफ आवाज उठाने वालों की ठठरी वारने (जलाने) की बात कहते हुए नजर आए थे.

पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए गाजियाबाद पुलिस ने नौशाद अली को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया. वह पंचर की दुकान की आड़ में जासूसी कर रहा था. इस गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पकड़े जा चुके हैं. गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की फोटो-वीडियो पाकिस्तान भेजता था. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. 50 सोलर कैमरे लगाने की योजना थी, जिनमें से कुछ बरामद कर जांच जारी है.

मालदीव में 19 मार्च को हुए स्पीडबोट हादसे में गौतम सिंघानिया सुरक्षित बच गए, जबकि एक भारतीय अब भी लापता है. मालदीव पुलिस सेवा के अनुसार, वावू फेलिधू में हुई इस घटना में 7 लोग सवार थे. सिंघानिया को मामूली चोटों के बाद छुट्टी मिल गई. दो घायलों का इलाज जारी है और दो को भारत भेजा गया. पी वी सिंधु ने दो लोगों के निधन की आशंका जताई है, लेकिन आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. हादसे की वजह की जांच जारी है.

IMD के अनुसार, इस सप्ताह उत्तर-पश्चिम भारत में तीन सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ बारिश, तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ आएंगे., जिससे पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में मौसम अस्थिर रहेगा. यह स्थिति रबी फसलों जैसे गेहूं, सरसों और चना के लिए खतरा है, क्योंकि तेज हवाएं और बेमौसम बारिश फसलों को नुकसान पहुंचा सकती हैं.

'सब देखते रहे, वो गोली चलाता रहा…' वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज हत्याकांड की चश्मदीद छात्रा शिवांगी सिंह का बयान सामने आया है. उसने बताया कि बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह को बचाने की कोशिश हुई, लेकिन हमलावर दोबारा लौटकर गोली मार गया. घटना के बाद कॉलेज सुरक्षा, प्रशासन की भूमिका और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, जिससे छात्रों में डर और आक्रोश का माहौल है.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.








