
धीरज साहू का 'कुबेर लोक', 200 करोड़ से ज्यादा कैश के बाद अब 3 बैग ज्वलेरी बरामद, रेड जारी
AajTak
रांची में कांग्रेस सांसद धीरज साहू के घर इनकम टैक्स विभाग की छापेमारी जारी है. 200 करोड़ से ज्यादा कैश के बाद अब अधिकारियों ने 3 सूटकेस ज्वेलरी बरामद की है. साहू के घर से अथाह संपत्ति मिलने का सिलसिला अभी थमा नहीं है. तीन सूटकेस में भरे गहनों को लेकर विभाग के अधिकारी उनके आवास से निकले हैं.
झारखंड से कांग्रेस के राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू के घर को अब लोग कुबेर लोक भी कहने लगे हैं क्योंकि कैश मिलने का सिलसिला अभी तक खत्म नहीं हुआ है. इनकम टैक्स विभाग की टीम छापेमारी में अब तक 225 करोड़ रुपये से ज्यादा कैश बरामद कर चुकी है. रांची में आयकर विभाग के अधिकारी शनिवार को 3 बैगों को लेकर साहू के आवास से निकले.
जिस गाड़ी में इन बैगों को रखा गया था वो ओडिशा नंबर की थी. अधिकारियों के साथ एक सीआईएसएफ का जवान भी गाड़ी में नजर आया. आयकर विभाग की टीम रांची में धीरज साहू के रेडियम रोड स्थित आवास सुशीला निकेतन से ये तीन सूटकेस ले गयी है. आयकर विभाग के सूत्रों के अनुसार इस बैग में आवास से बरामद ज्वेलरी थी.
अब 3 सूटकेस ज्वेलरी बरामद
बता दें कि अब तक 225 करोड़ कैश के बाद 3 सूटकेस ज्वेलरी मिली है. आयकर विभाग की टीम इस बात का पता लगा रही है कि साहू ने और कितनी काली कमाई छुपा रखी है. इसी को लेकर साहू के घर पर इनकम टैक्स की रेड अभी भी जारी है. उनके घर से बीते दो दिनों में इतना कैश मिला है कि उसे गिनने वाली मशीन तक खराब हो गई. साहू के घर पर अभी भी अधिकारी और सीआईएसएफ के जवान तैनात हैं.
बीजेपी ने की गिरफ्तारी की मांग
वहीं कांग्रेस सांसद साहू के घर इतनी बड़ी मात्रा में कैश मिलने के बाद झारखंड में इसको लेकर राजनीति भी तेज हो गई है. बीजेपी की झारखंड इकाई के अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने धीरज साहू की गिरफ्तारी की मांग की है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










