
धार्मिक मुद्दों, अग्निवीर योजना पर ना हो बयानबाजी... कांग्रेस-बीजेपी के स्टार कैंपेनर्स पर चुनाव आयोग सख्त
AajTak
चुनाव प्रचार की गिरती गुणवत्ता के मद्देनजर आयोग ने बीजेपी और कांग्रेस को यह निर्देश दिया है. चुनाव आयोग ने जाति, समुदाय, भाषा और धर्म के आधार पर प्रचार करने के लिए बीजेपी और कांग्रेस दोनों को आड़े हाथों लिया है.
लोकसभा चुनाव में नेताओं के प्रचार और बयानबाजी को लेकर चुनाव आयोग ने निर्देश जारी किए हैं. चुनाव आयोग ने भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष जेपी नड्डा और कांग्रेस के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को अपनी-अपनी पार्टी के स्टार प्रचारकों को अपने बयान सही करने, सावधानी बरतने और मर्यादा में रहने के लिए औपचारिक नोट जारी करने का निर्देश दिया है.
चुनाव प्रचार की गिरती गुणवत्ता के मद्देनजर आयोग ने बीजेपी और कांग्रेस को यह निर्देश जारी किया है. चुनाव आयोग ने जाति, समुदाय, भाषा और धर्म के आधार पर प्रचार करने के लिए बीजेपी और कांग्रेस दोनों को आड़े हाथों लिया है. आयोग ने कहा कि भारत के सामाजिक-सांस्कृतिक माहौल को चुनाव के कारण प्रभावित नहीं किया जा सकता.
धार्मिक और सांप्रदायिक बयानों से करें परहेज
चुनाव आयोग ने कहा कि दोनों बड़ी पार्टियों को भारतीय मतदाता के गुणवत्तापूर्ण चुनावी अनुभव की विरासत को कमजोर करने की इजाजत नहीं है. इलेक्शन कमीशन ने बीजेपी और उसके स्टार प्रचारकों को चुनाव प्रचार में धार्मिक और सांप्रदायिक बयानों से परहेज करने का निर्देश दिया है.
रक्षा बलों का राजनीतिकरण न करें
चुनाव आयोग ने बीजेपी से समाज को बांटने वाले भाषण को बंद करने के लिए कहा है. वहीं अग्निवीर स्कीम पर आयोग ने कांग्रेस के स्टार प्रचारकों और उम्मीदवारों को निर्देश दिया कि वे रक्षा बलों का राजनीतिकरण न करें और रक्षा बलों की सामाजिक-आर्थिक संरचना को लेकर विभाजनकारी बयान न दें.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










