
'धार्मिक आरक्षण पर कांग्रेस की पोल खोल ध्रुवीकरण नहीं...', PM मोदी की दो टूक
AajTak
पीएम मोदी ने कहा कि ये साफ है कि समुदायों के लिए अलग-अलग कानून समाज के लिए घातक हैं. हम ऐसा राष्ट्र नहीं बन सकते, जहां संविधान की मदद से एक समुदाय तरक्की करें जबकि अन्य समुदाय तुष्टिकरण की वजह से तरक्की नहीं कर पा रहे हैं. हम भारत में यूसीसी को लागू करने को लेकर हरभरसक प्रयास करेंगे.
देश में राजनीतिक सरगर्मियां चरम पर पहुंच गई हैं. लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण के तहत वोट डाले जा चुके हैं. सत्तारूढ़ बीजेपी और विपक्षी पार्टी कांग्रेस एक दूसरे पर लगातार निशाना साध रहे हैं. इस बीच बीजेपी पर ध्रुवीकरण के विपक्ष के आरोपों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दो टूक जवाब दिया है.
पीएम मोदी ने कहा कि धर्म के आधार पर आरक्षण देने के लिए कांग्रेस ने कानून लाकर संविधान का उल्लंघन किया है. क्या ये बताना ध्रुवीकरण नहीं है. एक इंटरव्यू के दौरान प्रधानमंत्री मोदी पूर्व पीएम मनमोहन सिंह को लेकर दिए गए अपने बयान पर कायम रहे कि मनमोहन सिंह ने कहा था कि देश के संसाधनों पर पहला हक मुसलमानों का है.
मोदी ने कहा कि वह यूनिफॉर्म सिविल कोड (यूसीसी) को लागू करने के बीजेपी की प्रतिबद्धता पर अडिग हैं. उन्होंने कहा कि ये साफ है कि समुदायों के लिए अलग-अलग कानून बनाना समाज के लिए घातक है. हम ऐसा राष्ट्र नहीं बन सकते, जहां संविधान की मदद से एक समुदाय तरक्की करे जबकि अन्य समुदाय तुष्टिकरण की वजह से भंवर में ही फंसकर रह जाए. हम भारत में यूसीसी को लागू करने को लेकर भरसक प्रयास करेंगे.
विरासत टैक्स जैसे कॉन्सेप्ट देश के लिए खतरनाक
पीएम मोदी ने लगातार तीसरी बार जीतकर केंद्र में सरकार बनाने पर विश्वास जताते हुए कहा कि हमारा लक्ष्य है कि हमें 400 से ज्यादा सीटें जीतनी है. ताकि इससे अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और ओबीसी का आरक्षण और उनके अधिकार छीनकर अपने वोट बैंक को देने के विपक्षी दलों के मंसूबों को नाकाम किया जा सके.
पीएम मोदी ने वेल्थ डिस्ट्रिब्यूशन और विरासत टैक्स को लेकर कहा कि मुझे नहीं लगता कि ये किसी तरह का समाधान है. ये असल में खतरनाक है. अगर सरकार धन के रिडिस्ट्रिब्यूशन के नाम पर आपका पैसा छीन ले तो क्या आप दिन-रात कड़ी मेहनत से काम करेंगे? इस तरह के कॉन्सेप्ट स्टार्टअप क्रांति को खत्म कर देंगे और ये विपक्ष के लिए अपने वोट बैंक को खुश करने का एक तरीका है.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.










