
धर्म बदलने के बाद नहीं मिल सकती पिछले धर्म की सुविधाएं और सुरक्षा: हाई कोर्ट
AajTak
जस्टिस हरिनाथ ने साफ किया कि ईसाई धर्म में जाति भेदभाव नहीं है. इस कानून के तहत अनुसूचित जाति के दर्जे को खत्म कर दिया गया है. भले ही उसके पास कोई मौजूदा जाति प्रमाण पत्र क्यों न हो.
आंध्र प्रदेश हाइकोर्ट (Andhra Pradesh High Court) ने अपने निर्णय में साफ कर दिया है कि धार्मिक परिवर्तन करने के बाद पिछले धर्म की सुविधाएं नहीं मिल सकती हैं. कोर्ट ने एक मामले की सुनवाई करते हुए कहा कि अनुसूचित जाति (SC) से संबंधित व्यक्ति ईसाई धर्म अपनाने पर तुरंत अपना एससी दर्जा खो देते हैं. इससे एससी/एसटी (अत्याचार निवारण) अधिनियम के तहत उन्हें मिलने वाली सुरक्षा और संरक्षण भी खत्म हो जाते हैं.
हाई कोर्ट ने यह फैसला आंध्र प्रदेश के गुंटूर जिले में कोट अपलेम कस्बे के पादरी चिंतदा आनंद से जुड़े एक मामले में सुनाया. इसमें पादरी ने एससी/एसटी अधिनियम के तहत अक्कला रामीरेड्डी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी.
दरअसल, दशक भर से ज़्यादा वक्त से पादरी रहे आनंद ने 2021 में चंदोलू पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी. उसमें आरोप लगाया गया कि अक्कला रामीरेड्डी और अन्य लोगों ने उनकी जाति के आधार पर उनके साथ दुर्व्यवहार किया. पुलिस ने एससी/एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया. उधर रामीरेड्डी और अन्य ने अदालत में इसे चुनौती देते हुए खारिज करने की मांग की.
कोर्ट में क्या दलील दी गई?
याचिकाकर्ताओं के वकील फणी दत्त ने तर्क दिया कि आनंद ने ईसाई धर्म अपना लिया है. दस साल से भी ज्यादा वक्त से पादरी के रूप में काम कर रहा है. इसलिए वे संविधान (अनुसूचित जाति) आदेश, 1950 के तहत अनुसूचित जाति के सदस्य के रूप में योग्य नहीं हैं. आदेश में कहा गया है कि अनुसूचित जाति के व्यक्ति जो हिंदू धर्म के अलावा कोई अन्य धर्म अपनाते हैं, वे अपना अनुसूचित जाति का दर्जा खो देते हैं.
नतीजतन, एससी/एसटी अधिनियम के तहत दायर की गई शिकायत अमान्य है. आनंद के वकील ईरला सतीश कुमार ने दलील दी कि आनंद के पास वैध अनुसूचित जाति प्रमाण पत्र है. इससे अधिनियम के तहत संरक्षण के लिए उनकी पात्रता साबित होती है.

ईरान-इजरायल युद्ध का आज 23वा दिन है. और तीन हफ्ते बाद ईरान ने अपनी पूरी रणनीति बदल दी है. अब वो सिर्फ सैन्य ठिकानों को तबाह नहीं कर रहा बल्कि दुनिया की अर्थव्यवस्था को खतरे में डाल रहा है. ताकि सभी पर दबाव बनाया जा सके. इजरायल ईरान के तेल ठिकानों पर हमले कर रहा है तो ईरान सऊदी अरब, कतर और कुवैत में तेल-गैस के ठिकानों को निशाना बना रहा है.

असम के बिजनी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उम्मीदवार नहीं उतारने के फैसले के विरोध में पार्टी कार्यालय में तोड़फोड़ की. गुस्साए कार्यकर्ताओं ने दफ्तर का सामान क्षतिग्रस्त किया और गायक जुबीन गर्ग की तस्वीर पर भी हमला किया. घटना के बाद आलोचना तेज हो गई है. मामले में कार्यकर्ताओं के खिलाफ शिकायत दर्ज की गई, जबकि पार्टी नेतृत्व की प्रतिक्रिया अभी नहीं आई है.

भारतीय राजनीति में आज की तारीख ऐतिहासिक है. वो तारीख जिसमें पीएम नरेंद्र मोदी ने एक रिकॉर्ड बनाया है, ये रिकॉर्ड है सबसे लंबे समय तक सरकार प्रमुख बने रहने का. पीएम मोदी ने जब से सत्ता संभाली है तब से लगातार वो सरकार प्रमुख रहे हैं, चार बार वो गुजरात के मुख्यमंत्री रहे उसके बाद तीन बार से लगातार प्रधानमंत्री हैं. कुल मिलाकर 8931 दिन से पीएम मोदी सरकार प्रमुख हैं और आगे ये रिकॉर्ड बढ़ता ही जाएगा.

भारतीय राजनीति में आज की तारीख ऐतिहासिक है. वो तारीख जिसमें पीएम नरेंद्र मोदी ने एक रिकॉर्ड बनाया है, ये रिकॉर्ड है सबसे लंबे समय तक सरकार प्रमुख बने रहने का. पीएम मोदी ने जब से सत्ता संभाली है तब से लगातार वो सरकार प्रमुख रहे हैं, चार बार वो गुजरात के मुख्यमंत्री रहे उसके बाद तीन बार से लगातार प्रधानमंत्री हैं. कुल मिलाकर 8931 दिन से पीएम मोदी सरकार प्रमुख हैं और आगे ये रिकॉर्ड बढ़ता ही जाएगा.

मुंबई इंडियंस की कप्तानी को लेकर नई बहस छिड़ गई है. श्रीकांत ने सलाह दी है कि हार्दिक पंड्या कप्तानी छोड़कर सूर्यकुमार यादव को मौका दें. वर्ल्ड कप जीत के बाद सूर्या की दावेदारी मजबूत मानी जा रही है. उन्होंने इसको लेकर कई तर्क भी दिए हैं. बता दें कि हार्दिक को गुजरात से लाकर मुंबई की कप्तानी दी गई थी.

अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध का आज 23वां दिन है. अब ये जंग परमाणु प्लांट पर हमलों तक पहुंच गई है. एक दिन पहले इजरायल ने नतांज में ईरान के न्यूक्लियर प्लांट को टारगेट किया, जिसके जवाब में ईरान ने डिमोना और अराद शहरों पर भीषण हमला कर दिया. ईरान के ये हमले युद्ध को और भीषण बना सकते हैं क्योंकि अब इजरायल तेहरान में लगातार कई ठिकानों को निशाना बना रहा है. नेतन्याहू ने इस समय को इजरायल के अस्तित्व और भविष्य की लड़ाई का एक चुनौतीपूर्ण पड़ाव बताया है. वहीं ईरान दावा कर रहा है कि डिमोना और अराद पर हमले के बाद युद्ध का पूरा समीकरण बदल गया है.







