
'धर्म के नाम पर उत्पीड़न इसकी समझ की कमी के कारण हुआ', अमरावती में बोले मोहन भागवत
AajTak
मोहन भागवत ने कहा कि धर्म का अनुचित और अधूरा ज्ञान अधर्म की ओर ले जाता है. धर्म के नाम पर दुनियाभर में होने वाले सभी उत्पीड़न और अत्याचार वास्तव में धर्म को लेकर गलतफहमी और समझ की कमी के कारण हुए.
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के प्रमुख मोहन भागवत ने कहा कि धर्म के नाम पर होने वाले सभी उत्पीड़न और अत्याचार, धर्म की गलतफहमी और समझ की कमी के कारण हुए. महाराष्ट्र के अमरावती में 'महानुभाव आश्रम' के शताब्दी समारोह को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि धर्म महत्वपूर्ण है, और इसे उचित तरीके से पढ़ाया जाना चाहिए.
मोहन भागवत ने कहा कि धर्म का अनुचित और अधूरा ज्ञान अधर्म की ओर ले जाता है. धर्म के नाम पर दुनियाभर में होने वाले सभी उत्पीड़न और अत्याचार वास्तव में धर्म को लेकर गलतफहमी और समझ की कमी के कारण हुए. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मोहन भागवत ने धर्म की सही शिक्षा और इसके महत्व को रेखांकित किया. उन्होंने कहा कि धर्म का अपूर्ण और अनुचित ज्ञान अधर्म को जन्म देता है, इतिहास गवाह है कि धर्म के नाम पर जो भी अत्याचार हुए, वे वास्तव में धर्म की गलत समझ और इसकी अपर्याप्त जानकारी के कारण हुए.
उन्होंने कहा कि धर्म का सही और समग्र ज्ञान ही मानवता के कल्याण का मार्ग प्रशस्त करता है. मोहन भागवत ने इस बात पर जोर दिया कि धर्म के सिद्धांतों को सही तरीके से समझाया और सिखाया जाना चाहिए. उन्होंने कहा कि धर्म की अधूरी समझ मानवता के लिए घातक है, धर्म का उद्देश्य मानव कल्याण है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










