
धर्मेंद्र को पद्म विभूषण, रोहित शर्मा को पद्म श्री... देश के 131 नायकों को पद्म पुरस्कार का ऐलान
AajTak
केंद्रीय गृह मंत्रालय ने पद्म पुरस्कार 2026 के लिए 131 नामों की घोषणा की है. सूची में 5 पद्म विभूषण, 13 पद्म भूषण और 113 पद्म श्री शामिल हैं. दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र और पूर्व केरल मुख्यमंत्री वी. एस. अच्युतानंदन को पद्म विभूषण (मरणोपरांत) दिया जाएगा.
केंद्रीय गृह मंत्रालय (MHA) ने रविवार को पद्म पुरस्कार 2026 के लिए चुने गए लोगों की आधिकारिक सूची जारी कर दी है. भारत के सबसे प्रतिष्ठित नागरिक सम्मानों में शामिल पद्म पुरस्कार के लिए कला, साहित्य, चिकित्सा, विज्ञान, खेल, सामाजिक सेवा और सार्वजनिक जीवन सहित विभिन्न क्षेत्रों में समाज पर स्थायी प्रभाव छोड़ने वाले व्यक्तियों को शामिल किया गया है.
केंद्रीय गृह मंत्रालय के अनुसार, राष्ट्रपति ने वर्ष 2026 के लिए कुल 131 पद्म पुरस्कारों को मंजूरी दी है. इसमें दो लोगों को संयुक्त रूप से पद्म पुरस्कार मिले हैं, जिन्हें एक ही पुरस्कार माना गया है. इस बार पद्म विभूषण के लिए 5, पद्म भूषण के लिए 13 और पद्म श्री के लिए 113 लोगों को चुना गया है. पद्म विभूषण असाधारण और विशिष्ट सेवा के लिए, पद्म भूषण उच्च कोटि की विशिष्ट सेवा के लिए और पद्म श्री किसी भी क्षेत्र में विशिष्ट सेवा के लिए प्रदान किया जाता है. इस वर्ष की सूची में देश-विदेश से आए सम्मानित लोग भी शामिल हैं.
इन लोगों को मिलेंगे पद्म पुरस्कार
पद्म विभूषण: दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र और केरल के पूर्व मुख्यमंत्री वी. एस. अच्युतानंदन को पद्म विभूषण (मरणोपरांत) से सम्मानित किया गया है. इसके अलावा प्रसिद्ध वायलिन वादक एन. राजम और वरिष्ठ न्यायविद के. टी. थॉमस भी पद्म विभूषण से सम्मानित होंगे.
पद्म भूषण पाने वालों में प्रसिद्ध गायिका अलका याज्ञनिक, अभिनेता ममूटी, उद्योगपति उदय कोटक, विज्ञापन जगत के दिग्गज पियूष पांडे (मरणोपरांत) और टेनिस खिलाड़ी विजय अमृतराज शामिल हैं.
113 लोग पद्म श्री से होंगे सम्मानित

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










