
धर्मस्थल सामूहिक दफन मामले का रहस्य गहराया, तीनों एक्टिविस्टों को SIT ने जारी किया समन
AajTak
धर्मस्थल दफन कांड में तीनों एक्टिविस्टों पर एसआईटी का शिकंजा कसता जा रहा है. धर्मस्थल मंदिर परिसर में 200 से ज्यादा अज्ञात शवों के कथित दफन की जांच निर्णायक मोड़ पर है. इंसानी खोपड़ी से शुरू हुई जांच अब जस्टिस फॉर सौजन्या अभियान से जुड़े तीन एक्टिविस्टों तक जा पहुंची है.
कर्नाटक के धर्मस्थल मंदिर परिसर में सैकड़ों लोगों के गुप्त दफन के आरोपों की जांच कर रही विशेष जांच टीम ने तीन एक्टिविस्टों को समन जारी किया है. महेश शेट्टी थिमारोडी, टी जयंत और गिरीश मट्टनवर को समन भेजकर सोमवार को पेश होने का आदेश दिया गया है. यदि ये तीनों एक्टिविस्ट पेश नहीं होते हैं, तो एसआईटी उनके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी करने की तैयारी में है.
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के मुताबिक, धर्मस्थल सामूहिक दफन मामला अब अपने निर्णायक मोड़ पर पहुंच गया है. इस मामले की जांच जल्द पूरी होने की संभावना है. यह सनसनीखेज मामला अगस्त 2025 में सामने आया था, जब धर्मस्थल में काम कर चुके एक पूर्व सफाई कर्मचारी चिन्नैया ने खुलासा किया कि 2002 से 2014 के बीच मंदिर परिसर में करीब 200 अज्ञात शवों को दफनाया गया है.
चिन्नैया ने दावा किया था कि इन शवों में सड़क हादसों, हत्याओं और संदिग्ध मौतों के शिकार लोग शामिल थे, जिनकी लाशों को अनियमितताओं को छिपाने के लिए गुप्त रूप से ठिकाने लगाया गया. उसके इस आरोप ने पूरे राज्य को हिला दिया. उसने सबूत के तौर पर एक इंसानी खोपड़ी पेश की, जिसे उसने उसी परिसर से बरामद करने का दावा किया. यह खोपड़ी बाद में इस पूरे मामले की केंद्रीय कड़ी बन गई.
जैसे ही यह शिकायत सामने आई धर्मस्थल मंदिर के लाखों भक्तों में भारी आक्रोश फैल गया. बढ़ते जनदबाव और राजनीतिक हलचल के बीच राज्य सरकार ने वरिष्ठ अधिकारी प्रणब मोहंती के नेतृत्व में एक विशेष जांच टीम का गठन किया. जांच ने धीरे-धीरे मामला एक नए मोड़ पर ला खड़ा किया. तीनों एक्टिविस्टों महेश शेट्टी थिमारोडी, टी जयंत और गिरीश मट्टनवर के बीच करीबी संबंध का पता चला.
ये तीनों 'जस्टिस फॉर सौजन्या' अभियान से जुड़े हुए हैं, जो 2012 में उडुपी में किशोरी सौजन्या के बलात्कार और हत्या के बाद शुरू हुआ एक दशक पुराना अभियान है. एसआईटी जांच में पता चला कि चिन्नैया को शिकायत दर्ज करने से ठीक पहले उजिरे में महेश शेट्टी थिमारोडी ने अपने घर पर शरण दी थी. 26 अगस्त को थिमारोडी के घर पर तलाशी में 44 अहम चीजें बरामद की गईं.
इनमें चिन्नैया के मीडिया इंटरैक्शन से जुड़े 25 वीडियो वाला एक लैपटॉप और 21 रिकॉर्डिंग्स वाले कई मोबाइल फोन शामिल थे. महेश शेट्टी थिमारोडी वही शख्स हैं जिन्हें कुछ समय पहले रायचूर जिले से एक पत्रकार पर हमले के आरोप में बाहर किया गया था. अब एसआईटी उससे यह पूछताछ कर रही है कि क्या उन्होंने इस मामले में आरोपों को बढ़ाने या गढ़ने की भूमिका निभाई थी.

ईरान युद्ध के बीच पाकिस्तान की एक बड़ी साजिश बेनकाब हुई है. पाकिस्तान को लेकर खुलासा हुआ है कि वो उसने अपने एजेंट्स की मदद से भारत में सीसीटीवी लगवाए, जिनके जरिए वीडियो पाकिस्तान भेजे जा रहे थे. गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान की इस साजिश को नाकाम किया. पाकिस्तान ने इजरायल से सीख लेकर ऐसा किया. इजरायल ने तेहरान के ट्रैफिक कैमरों को हैक कर खामेनेई को लेकर अहम जानकारी जुटाई थी. देखें वीडियो.

डोनाल्ड ट्रंप ने पूरी दुनिया को कन्फ्यूज कर दिया है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप और उनके दावे हैं. वहीं दूसरी तरफ इन दावों को आंख दिखाती हकीकत. सवाल ये है कि जंग की बिसात पर ट्रंप कौन सा खेल खेल रहे हैं. जंग की शुरुआत से अबतक डोनाल्ड ट्रंप अपनी आदत के मुताबिक अपने बयान बदल रहे हैं. दुर्भाग्य ये है कि ये जंग है. पहले दिन से वो कह रहे हैं कि हम जीत रहे हैं. जंग के 25 दिन बाद हकीकत कुछ और है. लेकिन वो कह रहे हैं कि उन्होंने ईरान को खत्म कर दिया है. फिर दबाव बढ़ाने के लिए उन्होंने ईरान को 48 घंटे का अल्टीमेटम दे दिया. वहीं अचानक ये कहकर दुनिया को चौंका दिया कि 5 दिन युद्धविराम. ट्रंप की इन बातों ने बता दिया है कि उनके दिमाग में घोर कन्फ्यूजन है.

पश्चिम एशिया में बिगड़े हालातों पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पीएम मोदी की बातचीत हुई है. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर इसकी जानकारी दी. पीएम मोदी ने कहा है कि उन्हें ट्रंप का फोन आया और पश्चिम एशिया की स्थिति पर बात हुई. भारत तनाव कम करने और जल्द से जल्द शांति बहाल करने का समर्थन करता है. देखें वीडियो.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?









