
धर्मस्थल केस: फर्जी अधिकारी बनकर थाने पहुंचा पादरी, बड़ी साजिश का पर्दाफाश
AajTak
धर्मस्थल कांड में एक सनसनीखेज फर्जीवाड़ा सामने आया है. एक पादरी और कुख्यात बदमाश ने खुद को मानवाधिकार आयोग का अधिकारी बताकर अफवाह फैलाने की साजिश रची. आरोप है कि इन दोनों ने धर्मस्थल के खिलाफ माहौल बिगाड़ने और धार्मिक सद्भाव को तोड़ने की कोशिश की है.
दक्षिण कन्नड़ जिले के धर्मस्थल सामूहिक दफन मामले में एक चौंकाने वाला खुलासा हुआ है. यहां दो जालसाज खुद को कर्नाटक राज्य मानवाधिकार आयोग (केएसएचआरसी) का अधिकारी बताकर बेलथांगडी पुलिस स्टेशन में पहुंचे. दोनों में एक पादरी है, जबकि दूसरा एक कुख्यात बदमाश है. इन पर अफवाह फैलाने और धार्मिक माहौल खराब करने का आरोप है.
सूत्रों के मुताबिक, आरोपी बदमाश मदन बुगुडी हुबली का रहने वाला है. दूसरा आरोपी बेंगलुरु का निवासी है, जो डोड्डाबल्लापुरा स्थित एक चर्च में पादरी है. 31 अगस्त को तीन आरोपियों मदन बुगुडी, महेश शेट्टी थिमारोडी और गिरीश मट्टननवर के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 204, 319(2) और 353(2) के तहत मामला दर्ज किया गया था.
आरोप है कि इन तीनों ने छद्म नाम का इस्तेमाल कर, धोखाधड़ी की और समाज में नफरत फैलाने के उद्देश्य से झूठी जानकारी फैलाई. महेश को हाल ही में दक्षिण कन्नड़ जिले से निष्कासित किया गया था. पुलिस के अनुसार, बेलथांगडी थाने के दौरे के दौरान मदन ने खुद को मानवाधिकार आयोग का अधिकारी बताया, लेकिन जांच में पता चला कि वो अपराधी है.
आरोपों में यह भी कहा गया है कि गिरीश मट्टननवर ने मदन बुगुडी के साथ मिलकर पत्रकारों से संपर्क किया. सामाजिक शांति और सद्भाव को बिगाड़ने, धर्मस्थल क्षेत्र के खिलाफ जनता को भड़काने, धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने और आम जनता को धोखा देने की साजिश रची. यह विवाद तब भड़का जब सी.एन. चिन्नैया नामक व्यक्ति ने शिकायत दर्ज कराई.
उसने दावा कि धर्मस्थल में सामूहिक दफन हो रहे हैं. उसने कहा कि इनमें महिलाओं और लड़कियों के भी शव थे, जिन पर यौन उत्पीड़न के निशान भी मिले थे. इसमें मंदिर प्रशासक संलिप्त हैं. हालांकि, जब पुलिस ने साक्ष्य जुटाने शुरू किए, तो पाया गया कि शिकायत झूठे तथ्यों पर आधारित है. चिन्नैया को बाद में झूठी गवाही देने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया.
इस विवाद पर राजनीतिक रंग भी चढ़ गया. भाजपा ने धर्मस्थल मंदिर को बदनाम करने की साजिश बताया. उपमुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार ने साफ कहा कि यदि शिकायत झूठी पाई गई, तो सख्त कार्रवाई की जाएगी. मंजूनाथ स्वामी मंदिर के धर्माधिकारी वीरेंद्र हेगड़े ने कहा, "हम पूरी पारदर्शिता से जांच चाहते हैं, ताकि सच्चाई सामने आए. धर्मस्थल की गरिमा बरकरार रहे."

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










